पेट के कीड़े ज्यादातर आंतों में मौजूद होते हैं। कीड़े आंतों को संक्रमित करते हैं और शरीर के अन्य अंगों को भी प्रभावित करते हैं। कीड़े या परजीवी शरीर में बहुत बेचैनी उत्पन्न करत हैं। इससे पेट दर्द, उल्टी, कमजोरी, गैस्ट्रिक की समस्या आदि समस्याएं हो सकती हैं। पेट में परजीवी होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे कच्चा मांस खाना, प्रदूषित पानी पीना, हाइजेनिक खाना खाने से, मिट्टी और दूषित पदार्थों के संपर्क में आना। पेट से कीड़े से छुटकारा पाने के लिए अक्सर लोग दवाई का सहारा लेते हैं। हालांकि, कुछ आयुर्वेदिक उपचार हैं जो पेट के परजीवियों से छुटकारा पाने में मदद करते हैं। इसका असर आपको हफ्ते भर में ही दिखने लगेगा। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
कच्चा पपीता
कच्चे पपीते में पपाइन नामक एंजाइम होता है जो प्रकृति रूप से कृमिनाशक होता है। यह पेट के परजीवी से छुटकारा पाने में मदद करता है। इसके लिए 4 चम्मच गर्म पानी में 1 चम्मच कच्चे पपीते का रस मिलाएं। अब इसमें थोड़ा शहद मिलाएं और अच्छे से मिलाएं और इसे कुछ दिनों तक रोजाना खाली पेट पिएं।
लहसुन
लहसुन एक परजीवी विरोधी औषधि है, जो पेट से कीड़े से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। कच्चे लहसुन में अमीनो एसिड होता है और इसमें प्रकृतिक रूप से एंटी-फंगल, एंटी-बैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं। रोज सुबह लहसुन का सेवन पेट के कीड़े से छुटकारा पाने में मदद करता है।
कद्दू के बीज
कद्दू के बीजों में एक यौगिक होता है जिसे कुकुर्बिटासिन कहा जाता है। इसमें परजीवी विरोधी गुण होते हैं जो पेट के परजीवियों से छुटकारा पाने में मदद करता है। 2 चम्मच कद्दू के बीज को पानी में उबालें। इसे 30 मिनट तक उबालें और पानी ठंडा होने पर इसका सेवन करें।
इसे भी पढ़ें: सुबह-सुबह नीम के 4 पत्ते चबाने भर से निकल जाती है दांतों की मैल, ठीक हो जाते हैं पेट के अल्सर
नीम
पेट में होने वाले परजीवियों से छुटकारा दिलाने में नीम की पत्तियां बहुत प्रभावी होती हैं। नीम के पत्तों को कुचलकर पीस लें और इसे एक गिलास पानी में मिलाएं। आप इसे एक हफ्ते तक रोजाना पीएं और फर्क देखें।
इसे भी पढ़ें: प्राकृतिक तरीकों से भी कर सकते हैं अस्थमा का उपचार, एक्सपर्ट से जानें आयुर्वेदिक औषधि और बचाव
हल्दी
शरीर से परजीवी या कीड़े से छुटकारा पाने के लिए, हल्दी का उपयोग करना चाहिए। इसमें एंटीसेप्टिक और एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं। यह पेट से परजीवियों को आसानी से बाहर निकालने में मदद करता है। एक गिलास छाछ लें और इसमें थोड़ी सी हल्दी का रस मिलाएं। इसे रोजाना पिएं और आपको परजीवी से छुटकारा मिलेगा।
Read More Articles On Ayurveda In Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version