शहतूत से पाएं खूबसूरत घने बाल, जानें इसके फायदे और प्रयोग का तरीका

शहतूत खाने ही नहीं बल्कि, बालों के लिए इसे लगाने के भी कई फायदे हैं। आइए जानते हैं बालों के लिए कैसे इस्तेमाल करें शहतूत। 
  • SHARE
  • FOLLOW
शहतूत से पाएं खूबसूरत घने बाल, जानें इसके फायदे और प्रयोग का तरीका

गर्मियों के मौसम में शहतूत खाना बहुत फायदेमंद (shehtoot benefits) है। इसलिए कि इसमें 80 प्रतिशत से ज्यादा पानी है, जो कि आपको पानी की कमी से बचा सकता है।  इसके अलावा शहतूत का अर्क हृदय रोग, डायबिटीज और कैंसर जैसी कई पुरानी बीमारियों के खिलाफ फायदेमंद हो सकता है। पर क्या आपको पता है कि शहतूत और उसके पत्ते आपके बालों के लिए भी फायदेमंद हैं (Mulberries For Hair)? जी हां, शहतूत आपके बालों के रंग को सुरक्षित रखते हुए, बालों को जड़ से मजबूत और घने बनाता है। वो कैसे आइए हम आपको बताते हैं। 

inside1Mulberries

बालों के लिए शहतूत के फायदे-Mulberries benefits for hair

1. बालों की ग्रोथ बढ़ाता है

शहतूत के फायदे की बात करें, तो ये बालों के विकास को बढ़ावा देता है। ये बालों को जड़ से मजबूत बनाता है। चूंकि शहतूत विटामिन सी और आयरन दोनों से भरपूर होता है, इसलिए यह उन लोगों के लिए सबसे अच्छा है जो एनीमिया के कारण बालों के झड़ने से पीड़ित हैं। दरअसल, एनीमिया के कारण बहुत से लोगों के बाल तेजी से झड़ते हैं। ये आयरन की कमी के चलते होता है और शहतूत शरीर में आयरन की इसी कमी को दूर करता हैष इस तरह ये बालों के झड़ने को रोकता है। 

2. बालों को झड़ने से रोकता है

शहतूत विटामिन ए बालों के लिए फायदेमंद है। ये बालों को झड़ने से रोकता है। जिन लोगों के बाल तेजी से झड़ रहे हैं या उनमें गंजे होने के लक्षण नजर आ रहे हैं,  उनके लिए शहतूत बहुत फायदेमंद है। यह बालों की ग्रोथ को बढ़ाता है, बालों की चमक बढ़ाता है और बालों को असमय सफेद होने से रोकता है। ये ब्लड सर्कुलेशन में भी बहुत फायदेमंद है। दरअसल, शहतूत में सायनायडिंग 3-ग्लूकोसाइड नाम का फाइटोन्यूट्रिएंट पाया जाता है। यह खून को साफ करता है और ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है, जो कि बाल को बढ़ने में मदद कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें : बालों पर नारियल का दूध लगाने के फायदे और तरीका

3. स्कैल्प इंफेक्शन को रोकता है

शहतूत एंटीबैक्टीरियल है, जो कि स्कैल्प इंफेक्शन को रोकता है। इसके अलावा इसमें विटामिन सी भी है, जो कि स्कैल्प को ठीक करने में मदद कर सकता है। अगर आपको स्कैल्प इंफेक्शन की दिक्कत रहती है, तो आप शहतूत और इनके पत्तों को पीस कर अपने बालों में लगा सकते हैं। ये डैंड्रफ को कम करेगा और स्कैल्प में फंगल इंफेक्शन को फैलने से रोकेगा। 

4. बालों के रंग को बेहतर बनाता है

शहतूत का अर्क सीधे बालों पर भी लगाने से ये बालों के रंग को सुरक्षित रखता है। शहतूत का अर्क बालो में मेलानिन के प्रोडक्शन को बढ़ाता है और बालों के रंग को सुरक्षित रखने में मदद करता है। इसलिए बालों के रंग को खूबसूरत बनाए रखने के लिए शहतूत के अर्क का इस्तेमाल करें। 

insidehairgrowth

इसे भी पढ़ें : शैंपू के बाद या पहले, कब करें कंडीशनर का प्रयोग? जानें हेयर टाइप के अनुसार इस्तेमाल का सही तरीका 

बालों के लिए शहतूत का इस्तेमाल कैसे करें? 

1. हेयर मास्क बनाएं

बालों के लिए शहतूत का इस्तेमाल करने के लिए शहतूत और इसके पत्तों को पीस लें। फिर इसमें ताजा एलोवेरा जेल पीस कर मिला लें। फिर इसे अगले दिन इस एक कपड़ में डाल कर छान लें। फिर इसके पानी को निकाल कर उसे अपने बालों में लगा लें। 

2. शहतूत का पाउडर 

शहतूत का पाउडर बनाएं और उसे दही के साथ मिला कर अपने बालों में लगाएं। इसके लिए शहतूत धूप दिखा कर सूखा लें और कूट कर रख लें। उसके बाद हफ्ते में एक बार इस पाउडर में दही और शहद मिला कर इसे अपने बालों में लगाएं। ये बालों को मजबूत बनाएगा और स्कैल्प इंफेक्शन को भी कम करने में मदद करेगा।

3. शहतूत के अर्क को बालों पर लगाएं

शहतूत को कूच कर इसका अर्क निकाल लें। अब अपने बालों पर इसे लगाएं। फिर इसे कुछ दरे छोड़ दें और हल्के शैंपू से बालों को धो लें। ये आपके बालों की रंगत को सुरक्षित रखेगा और इसकी खूबसूरती बनाए रखेगा। 

इस तरह आप शहतूत और इसके पत्तों को भी अपने बालों के लिए इस्तेमाल कर सकता है। आप चाहे तो इसके जूस का सेवन भी कर सकते हैं, जो कि बालों के लिए उतना ही फायदेमंद होता है, जितना कि शरीर के लिए। तो इस गर्मी के मौसम ताजे शहतूत का सेवन करें। 

Read more articles on Hair-Care in Hindi

Read Next

Best Oil For Hair: बालों के लिए सबसे अच्छा तेल कौन सा है? जानें लाइफस्टाइल कोच Luke Coutinho से

Disclaimer