घुटनों के दर्द से जूझ रहे हैं महेंद्र सिंह धोनी, करवा रहे हैं 40 रुपये में इलाज

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों घुटने के दर्द से परेशान हैं। घुटनों के इलाज के लिए धोनी किसी अस्पताल नहीं बल्कि एक स्थानीय वैद्य के पास पहुंचे हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
घुटनों के दर्द से जूझ रहे हैं महेंद्र सिंह धोनी, करवा रहे हैं 40 रुपये में इलाज


इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) अब रिटायर हो चुके हैं।क्रिकेट के मैदान को अलविदा कह चुके महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों रांची में अपने फॉर्म हाउस पर फैमिली के साथ खुशी के पल बिताते हुए नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक धोनी आजकल घुटनों की समस्या से जूझ रहे हैं। उन्हें घुटनों का दर्द काफी परेशान कर रहा है। टाइम्स में छपी एक खबर के मुताबिक मैदान पर बॉलर के छक्के छुड़ाने वाले धोनी किसी बड़े अस्पताल या क्लीनिक में नहीं, बल्कि एक लोकल वैद्य से अपना इलाज करवा रहे हैं। रांची के एक गांव में पेड़ के नीचे बैठने वाले ये वैद्य जंगली जड़ी-बूटियों से धोनी के घुटनों का इलाज कर रहे हैं। वैद्य का नाम बंधन सिंह खरवार है और वो धोनी के घुटनों के इलाज के लिए सिर्फ 40 रुपये फीस चार्ज करते हैं।

रांची से लगभग 70 किलोमीटर दूर पर ये वैद्य एक पेड़ के नीच बैठते हैं। वैद्य बंधन सिंह खरवार का कहना है कि जब पहली बार धोनी उनके पास आए थे, तब उन्हें इस बात पर यकीन करना मुश्किल हो रहा था।

इसे भी पढ़ेंः लटकते पेट से छुटकारा पाने के लिए एक्ट्रेस भाग्यश्री ने बताई 3 Exercise, बॉडी रहेगी टोन्ड

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by M S Dhoni (@mahi7781)

किन चीजों से बनाते हैं घुटनों की दवा

वैद्य का कहना है कि वो घुटनों के दर्द के इलाज के लिए पारंपरिक जड़ी-बूटियों से दवा का निर्माण करते हैं। उन्होंने कहा कि इस दवा में देसी गाय का घी,एक स्थानीय  पेड़ की छाल और कई तरह की जंगली जड़ी बूटी मिलाई जाती हैं, जो शहरों में मिलना मुश्किल है।

इसे भी पढ़ेंः Femina Miss India 2022 का फिटनेस सीक्रेट हैं ये 3 आदतें

हर चौथे दिन यहां पहुंचते हैं धोनी

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि महेंद्र सिंह धोनी हर चार दिन पर यहां पहुंचते हैं और दवा लेते हैं। वैद्य का कहना है कि धोनी के घुटने बिल्कुल सही हैं, लेकिन उन्हें जो दर्द हो रहा है, वो खेल के दौरान लगी अंदरूनी चोट की वजह से हो रहा है, जो दवा का इस्तेमाल करने के बाद ठीक हो जाएगा।

बता दें कि 2019 में महेंद्र सिंह धोनी ने आखिरी बार इंटरनेशनल क्रिकेट खेला था। इसके बाद उन्होंने सन्यास का ऐलान कर दिया। इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके धोनी अब आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आते हैं।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by M S Dhoni (@mahi7781)

क्रिकेटर्स को क्यों होती है घुटने की समस्या?

महेंद्र सिंह धोनी से पहले कई क्रिकेट स्टार घुटने की समस्या से परेशान हो चुके हैं। इसका मुख्य कारण है खिलाड़ी का लैंडिंग स्ट्राइड में खेलना। जब कोई खिलाड़ी गेंदबाजी या बल्ला चलता है तो उसके घुटने का एक हिस्सा झुकता है। ज्यादा झुकाव के कारण घुटने पर अत्यधिक बल पड़ता है, जिसकी वजह से खिलाड़ियों को इस तरह की समस्या से जूझना पड़ता है।

Read Next

भारत के इस राज्य में लगी हेल्थ इमरजेंसी, तेजी से फैल रहा है डायरिया, जानें बचाव के उपाय

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version