Femina Miss India 2022 का फिटनेस सीक्रेट हैं ये 3 आदतें

Femina Miss India 2022: कर्नाटक की सिनी शेट्टी ने फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 का खिताब जीता है। अपनी रियल लाइफ में सिनी फिट रहने के लिए बहुत सारे रूल्स फॉलो करती हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
Femina Miss India 2022 का फिटनेस सीक्रेट हैं ये 3 आदतें


फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 (Femina Miss India World 2022) का खिताब कर्नाटक की सिनी शेट्टी (Sini Shetty) ने अपने नाम किया है। अब सिनी शेट्टी 71वें मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत को रिप्रेजेंट करेंगी। खूबसूरती का खिताब अपने नाम करने वाली सिनी शेट्टी ने अकाउंटिंग और फाइनेंस में बैचलर्स किया है। सिनी शेट्टी का जन्म मुंबई में हुआ है ,लेकिन उनके माता-पिता मूल रूप से कर्नाटक से हैं। सिनी शेट्टी के मिस इंडिया बनने के बाद हर लड़की उनके फिटनेस सीक्रेट के बारे में जानना चाहती है। अपनी बॉडी को मेनटेन रखने के लिए सिनी शेट्टी बहुत कुछ करती हैं, तो चलिए जानते हैं उनके फिटनेस सीक्रेट के बारे में-

फिटनेस के लिए डांस करती हैं सिनी

सिनी शेट्टी बचपन से ही डांस की शौकीन हैं। महज 4 साल की उम्र में उन्होंने डांस करना शुरू कर दिया था। सिनी के इंस्टाग्राम हैंडल पर उनका डांस के लिए प्यार आसानी से देखा जा सकता है। ये बात तो एक्सपर्ट भी मानते हैं कि डांस न सिर्फ खुद को एक्टिव रखने के लिए बेस्ट है, बल्कि ये वजन को कंट्रोल करने, दिमाग को हेल्दी रखने और तनाव को दूर करने का भी काम करता है।

एक रिसर्च के मुताबिक प्रतिदिन 1 घंटा डांस करने से 800 से 900 कैलोरीज बर्न हो सकती हैं,। साथ ही ये हार्ट को हेल्दी रखने और मांसपेशियों को मजबूत बनाने का काम करता है।

इसे भी पढ़ेंः लटकते पेट से छुटकारा पाने के लिए एक्ट्रेस भाग्यश्री ने बताई 3 Exercise, बॉडी रहेगी टोन्ड

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Sini Shetty (@sinishettyy)

सिनी शेट्टी करती हैं योग

डांस के अलावा बॉडी और दिमाग को हेल्दी बनाए रखने के लिए सिनी शेट्टी रोजाना योग करती हैं। योग हमारे के लिए कितना फायदेमंद है, इससे तो हर कोई वाकिफ है। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड स्टार्स तक मानसिक और शारीरिक तौर पर स्वस्थ रहने के लिए योग करते हैं। कई बॉलीवुड दीवाज तो योग के वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Sini Shetty (@sinishettyy)

खाना है सबसे ज्यादा जरूरी

मिस इंडिया का खिताब जीतने के बाद एक न्यूज चैनल से बातचीत करते हुए सिनी ने कहा कि वर्कआउट के साथ-साथ हमारी बॉडी पर खाने का सबसे ज्यादा असर पड़ता है। सिनी ने कहा कि वो अपने खाने का पूरा ध्यान रखती हैं और सिर्फ हेल्दी फूड्स ही पसंद करती हैं। फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 ने ये भी कहा कि उन्हें खाना बनाना बहुत पसंद है। ये बात तो सिनी के फिगर को देखकर ही लगता है कि, वो अनहेल्दी चीजों से बहुत दूर ही रहती होंगी।

इसे भी पढ़ेंः बेडरूम को ही बनाएं अपना जिम, तकिये से करें ये 3 एक्सरसाइज, रहेंगे फिट और हेल्दी

फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 सिनी शेट्टी ने इन आसान तरीकों से अपनी बॉडी को मेनटेन किया है। ये तीनों ही चीजें बहुत कॉमन हैं और कोई भी लड़की इसको फॉलो करके परफेक्ट फिगर पा सकती है।

Read Next

हड्डियों को मजबूत करने के लिए करें ये 5 एक्सरसाइज

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version