MS Dhoni की चोट पर सामने आया बड़ा अपडेट, लंदन जाकर करा सकते हैं घुटनों की सर्जरी

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो MS Dhoni को कुछ समय पहले घुटनों में चोट लगी थी, जिसकी सर्जरी कराने के लिए वे लंदन जा सकते हैं। आइये जानते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
MS Dhoni की चोट पर सामने आया बड़ा अपडेट, लंदन जाकर करा सकते हैं घुटनों की सर्जरी


भारत और चेन्नई सुपरकिंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आजकल काफी सुर्खियों में हैं। इन दिनों वे अपने सन्यास को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। वहीं, अब उनकी चोट को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रहे हैं। दरअसल, कुछ समय पहले उनके घुटनों में चोट लगी थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एमएस धोनी अपने घुटनों की सर्जरी लंदन में करवा सकते हैं। घुटनों की सर्जरी कराने के बाद ही वे क्रिकेट से अपने सन्यास को लेकर कोई फैसला लेंगे। आइये विस्तार से जानते हैं इस खबर के बारे में। 

लंदन में कराएंगे मसल टीयर सर्जरी 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक धोनी अपनी मांसपेशियों यानि मसल टीयर सर्जरी लंदन में कराएंगे। इस पूरे इलाज की प्रक्रिया में 5 से 6 महीने का समय लग सकता है, जिस कारण उन्हें सन्यास लेने में भी इतना समय लग सकता है। धोनी के हेल्थ अपडेट के बाद से लोग उनकी सर्जरी और सन्यास के बारे में लोग तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं। 

क्या है मसल टीयर सर्जरी? 

मसल टीयर सर्जरी एक प्रकार की ऐसी सर्जरी है, जो आमतौर पर मांसपेशियों की मरम्मत और उसकी रिकवरी के लिए की जाती है। कई बार भयंकर मसल स्ट्रेन या फिर मांसपेशियों में समस्या होने पर भी इस सर्जरी की जरूरत पड़ती है। इस सर्जरी को कराने के बाद मांसपेशियां आसानी से हील होती हैं साथ ही अपनी सामान्य अवस्था में वापस आ जाती हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो यह सर्जरी कराने के 3 से 6 महीने तक मांसपेशियों को रिकवर होने में समय लग सकता है। आमतौर पर खेलते या फिर दौड़ते-भागते हुए चोट गंभीर चोट लगने पर इस सर्जरी की आवश्यकता पड़ती है। 

इसे भी पढ़ें - चेहरे की स्माइल ठीक करने के लिए लोग कराते हैं Smile Enlargement Surgery, जानें इसके बारे में

मांसपेशियां फटने के लक्षण 

  • मांसपेशियां फटने पर शरीर में कई लक्षण दिख सकते हैं। 
  • ऐसे में आपको प्रभावित हिस्से से खून बहने की समस्या हो सकती है। 
  • इस स्थिति में कई बार मांसपेशियों का आकार भी बदल जाता है। 
  • मांसपेशियां फटने पर कई बार ब्लड क्लॉटिंग की भी समस्या हो सकती है। 

Read Next

Heat Wave Alert: दिल्ली समेत इन राज्यों में भीषण लू के आसार, IMD ने रेड अलर्ट जारी कर दी चेतावनी

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version