Doctor Verified

सुबह की ये 4 गलतियां बढ़ा सकती हैं डायबिटीज का खतरा, जानकर करें बचाव

Morning Mistakes Diabetes: अगर आप डायबिटीज के रिस्क को कम करना चाहते हैं, तो बेहतर है कि कुछ मॉर्निंग मिस्टेक्स करने से बचें। यहां हम उन्हीं के बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
सुबह की ये 4 गलतियां बढ़ा सकती हैं डायबिटीज का खतरा, जानकर करें बचाव

Common Habits Causing Diabetes: क्या आप जानते हैं भारत में दिनों दिन डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों की संख्या बढ़ रही है? यह सच है। इस बात की पुष्टि डब्लूएचओ की एक रिपोर्ट से होती है। इस रिपोर्ट की मानें, तो मौजूदा समय में भारत में 77 मिलियन लोग, जो कि 18 साल की उम्र से ज्यादा हैं, डायबिटीज का शिकार हैं और 25 मिलियन लोग प्रीडायबिटिक (Prediabetes) हैं। इसका मतलब है कि जीवनशैली से जुड़ी यह मेडिकल कंडीशन दिनों दिन बिगड़ती जा रही है। विशेषज्ञों की मानें, तो आप डायबिटीज के रिस्क को कम कर सकते हैं। असल में, ज्यादातर लोग कुछ बेसिक गलतियों को हर दिन दोहरा रहे हैं। आप उन्हें रोककर इसे कंट्रोल कर सकते हैं। आइए, नोएडा सेक्टर 71 स्थित कैलाश अस्पताल Consultant - Endocrinology डॉ. राहुल पाराशर से जानते हैं इसके बारे में।

डायबिटीज का रिस्क बढ़ाने वाली गलतियां- Morning Diet Mistakes For Diabetes

morning mistakes that can increase risk of diabetes 01 (9)

नाश्ता स्किप करना

National Institute Of Health (gov.) में प्रकाशित एक लेख की मानें, तो आज की तारीख में जिन घरों में पति-पत्नी दोनों वर्किंग हैं। ऐसे में घरों में लोग अक्सर नाश्ता स्किप कर देते हैं या रेडी टू ईट फूड के विकल्प को चुनते हैं। जबकि, ऐसा किया जाना सही नहीं है। जब आप लंबे समय तक नाश्ता स्किप करते हैं, तो इससे शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है और व्यक्ति अक्सर थकान और कमजोरी महसूस करता है। बॉडी में तनाव भी बढ़ जाता है। ऐसे में शरीर में स्टोर ग्लूकोज रिलीज होता है, जिससे ब्लड शुगर का स्तर (Blood Sugar Level) तेजी से स्पाइक करता है। यह कंडीशन सही नहीं है। ऐसे में डायबिटीज का रिस्क (Diabetes Risk) भी बढ़ जाता है।

इसे भी पढ़ें: डायबिटीज में लगती है ज्‍यादा भूख और खाते ही बढ़ता है शुगर लेवल? जानें क्‍या गलत‍ी कर रहे हैं आप

एक्सरसाइज न करना

blood sugar - 03

एक्सरसाइज करना हर व्यक्ति के लिए जरूरी है। खासकर, उन लोगों को एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए, जिन्हें डायबिटीज का रिस्क है। ध्यान रखें कि जब आप फिजिकली एक्टिव नहीं होते हैं, तो इसकी वजह से इंसुलिन रेजिस्टेंस (Insulin Resistance) की समस्या हो सकती है। ऐसे में शरीर प्रभावित तरीके से ग्लूकोज का उपयोग नहीं कर पाता है। ऐसे में ब्लड शुगर का इंबैलेंस होने का रिस्क बना रहता है। विशेषज्ञ यह सलाह देते हैं कि नियमित रूप से वॉक करें। महज 10 मिनट की वॉक भी डायबिटीज के रिस्क को कम करने के लिए जरूरी है।

कैफीन का सेवन

कई लोग सुबह उठकर चाय या कॉफी पीना पसंद करते हैं। इसमें कोई बुराई नहीं है, लेकिन अधिक मात्रा में कैफीन का सेवन करना सही नहीं होता है। खासकर, सुबह खाली पेट कैफीन या चाय का सेवन करने से डायबिटीज का रिस्क बढ़ जाता है। दरअसल, खाली पेट कैफीन का सेवन करने की वजह से स्ट्रेस हार्मोन बढ़ जाते हैं। ऐसे में ब्लड शुगर (Blood Sugar) का स्तर अस्थाई रूप से बढ़ सकता है।

इसे भी पढ़ें: खानपान से जुड़ी ये गलतियां आपको बना सकती हैं डायबिटीज का शिकार, एक्सपर्ट से जानें कैसे हैं ये जिम्मेदार

शुगर और कार्ब्स लेना

कई लोग सुबह उठकर नाश्ता स्किप कर देते हैं, तो कई ऐसे भी हैं जो शुगर और कार्ब्स का सेवन करते हैं। यह दोनों ही स्थितियां सही नहीं है। सुबह उठकर नाश्ते में टोस्ट और जैम का सेवन करना सही नहीं है। इससे ब्लड शुगर का स्तर तेजी से बढ़ जाता है और डायबिटीज का रिस्क (Diabetes Risk Factors) बढ़ जाता है। आपको बता दें कि इस तरह के फूड्स में फाइबर, प्रोटीन और हेल्दी फैट नहीं होता है। इससे आपको पर्याप्त पोषक तत्व भी नहीं मिलते हैं।

निष्कर्ष

कई बार हमें पता नहीं होता है, लेकिन जाने-अनजाने हम ऐसी गलतियां सुबह कर बैठते हैं, जिससे ब्लड शुगर का स्तर बिगड़ सकता है और डायबिटीज होने का रिस्क बढ़ जाता है। अगर आप चाहते हैं कि आपको लाइफस्टाइल से जुड़ी यह बीमारी न हो, तो ऊपर बताए गए टिप्स को फॉलो करें। इनकी मदद से आप लाइफ टाइम डायबिटीज से बचे रह सकते हैं।

All Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Read Next

डायबिटि‍क मरीजों के ल‍िए जिंक क्यों जरूरी है? एक्‍सपर्ट से जानें फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

  • Nov 10, 2025 12:15 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Nov 10, 2025 12:15 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Nov 10, 2025 12:15 IST

    Published By : Meera Tagore

TAGS