बैली फैट कम करने के लिए सुबह अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें, जल्द दिखेगा असर

Morning Habits Will Get Rid Of Belly Fat: बैली फैट को कम करने के लिए सुबह की इन हेल्दी आदतों से शुरुआत करें।
  • SHARE
  • FOLLOW
बैली फैट कम करने के लिए सुबह अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें, जल्द दिखेगा असर

Morning Habits Will Get Rid Of Belly Fat: मोटापा शरीर को दुश्मन होता है। मोटापे के कारण शरीर में कई तरह की बीमारियां लगने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। वजन घटाने के साथ बैली फैट को कम करना काफी मुश्किल होता है। बैली फैट पेट के आपपास की चर्बी होती है, जो जमा हो जाती है। कई लोग इस चर्बी को हटाने के लिए की तरह की एक्सरसाइज, डाइट पर कंट्रोल और कई तरह की पाउडर आदि का भी सेवन करते हैं। लेकिन कई बार इतना सब भी करने के बाद भी बैली फैट कम होने का नाम नहीं लेता है। कई बार दिन भर हम क्या करते हैं इस पर, तो ध्यान रहता है। लेकिन सुबह उठने के साथ ही गलत आदतों के कारण ये बैली फैट कम होने का नाम नहीं लेता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी हेल्दी आदतों के बारे में बताएंगे। जिन्हे आपको सुबह उठकर ही अपनाना चाहिए। इन हेल्दी आदतों के कारण बैली फैट कम होने के साथ शरीर भी लंबे समय तक हेल्दी रहेगा।

पानी

जब हम 7 से 8 घंटे की नींद लेने के बाद उठते हैं, तो उसके बाद शरीर में कई बार डिहाइड्रेशन हो सकता है। ऐसे में उठते ही रोज एक गिलास पानी अवश्य पिएं। पानी शरीर को हाइड्रेट करके कई बीमारियों को आसानी से दूर करते हैं। ऐसा करने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और भूख को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

एक्सरसाइज

हर किसी के पास सुबह के समय इतना समय नहीं होता है कि वह जिम जा सकें। ऐसे में सुबह उठने के बाद ऐसी एक्सरसाइज का चुनाव करें। जिससे बैली फैट कम होने में मदद मिल सकें। ऐसा नियमित करने से बैली फैट कम होगा और एनर्जी लेवल भी बढेगा।

belly fat

ग्रीन टी

ग्रीन टी शरीर के लिए फायदेमंद होती है। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि इसको पीने से बैली फैट तेजी से कम होता है और इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करके शरीर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। ग्रीन टी को नियमित पीने से वजन भी तेजी से कम होता है।

इसे भी पढ़ें- ग्लोइंग स्किन के लिए ग्लिसरीन कैसे लगाएं, जानें 4 तरीके

ब्रेकफास्ट

शरीर को हेल्दी रखने के लिए और बैली फैट को कम करने के लिए ब्रेकफास्ट अवश्य करें। ब्रेकफास्ट करने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। जिससे आप एक्सट्रा कैलोरी के सेवन से बच जाएंगे। वहीं ब्रेकफास्ट नहीं करने से आपको दिन भर भूख का लगेगी और आप ज्यादा कैलोरी का सेवन कर लेंगे।

स्नैक्स

हेल्दी स्नैक्स के जरिए भी बैली फैट को घटाने में मदद मिलती है। ध्यान रखें जब भी घर से बाहर निकलें अपने साथ हेल्दी स्नैक्स लेकर जाएं। ऐसा करने से बाहर का तला-भुना खाने से बच जाएंगे और वजन भी तेजी से कम होने लगेगा।

बैली फैट को कम करने के लिए इन सुबह के समय इन टिप्स को फॉलो किया जा सकता हैं। लेकिन ध्यान रखें अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या हैं, तो डॉक्टर से पूछकर ही इन टिप्स को फॉलो करें।  

All Image Credit- Freepik

 

Read Next

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए लहसुन कैसे खाएं? जानें डाइटीशियन से

Disclaimer