
How To Use Glycerin For Glowing Face: आज के समय में हर कोई ग्लोइंग स्किन चाहता है लेकिन कई बार गलत प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल, लाइफस्टाइल में कमी और कई बार धूप में रहने की वजह से भी चेहरे की चमक चली जाती है। कई लोग चेहरे की चमक को वापस लाने के लिए कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल शुरू कर देते हैं लेकिन इन प्रोडक्ट्स का ज्यादा इस्तेमाल स्किन के लिए हानिकारक हो सकता है। ऐसे में स्किन पर नैचुरल ग्लो लाने के लिए ग्लिसरीन का इस्तेमाल किया जा सकता है। चेहरे पर ग्लिसरीन न लगाने से ग्लोइंग त्वचा होने के साथ दाग-धब्बे और पिंपल्स आदि की समस्या भी आसानी से दूर होती हैं। ग्लिसरीन को संवेदनशील त्वचा पर भी आसानी से लगया जा सकता है। ग्लिसरीन कोलेजन को बूस्ट अप करने में भी मददगार है, जिससे स्किन ग्लोइंग होने के साथ मुलायम भी नजर आती है। लेकिन आपको बता दें, अगर ग्लिसरीन को सही तरह से अप्लाई न किया जाएं, तो इससे स्किन को नुकसान भी हो सकता है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे ग्लोइंग स्किन के लिए ग्लिसरीन कैसे लगाएं।
ग्लिसरीन में नींबू का रस मिलाकर
चेहरे को ग्लोइंग बनाने के लिए ग्लिसरीन में नींबू का रस को मिलाकर लगाया जा सकता है। इसके लिए आप 5-6 बूंद ग्लिसरीन लें। इसमें 1-2 बूंद नींबू का रस डालें। फिर इसमें कुछ बूंद गुलाब जल की भी मिलाएं। सबको मिलाकर मिश्रण तैयार करें। इस मिश्रण को चेहरे पर स्प्रे बॉटल की मदद से या फिर कॉटन बॉल की मदद से चेहरे पर 5 मिनट के लिए लगाएं। उसके बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से वॉश करें। ऐसा करने से स्किन मुलायम बनेगी और ग्लोइंग भी होगी।
ग्लिसरीन और अंडा
ग्लोइंग स्किन के लिए ग्लिसरीन और अंडे का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए 1 कटोरी में अंडे का सफेद भाग लें और इसे अच्छी तरह फेंटें। अब इसमें 1-1 चम्मच ग्लिसरीन और शहद डालकर मिक्स करें। इन सब को मिलाकर गाढा पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर 5 से 10 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से वॉश करें। ऐसा करने से स्किन ग्लोइंग बनेगी और चेहरे का एक्सट्रा ऑयल की समस्या भी दूर होगी।
इसे भी पढ़ें- चेहरे पर करें एलोवेरा जेल से मसाज, मिलेगी बेदाग और निखरी त्वचा
ग्लिसरीन में दूध मिलाकर
चेहरे को ग्लोइंग बनाने के लिए ग्लिसरीन और दूध को भी आसानी से लगया जा सकता है। दूध नैचुरल होने के साथ स्किन की कई समस्याओं को आसानी से दूर करता हैं। ग्लिसरीन और दूध का इस्तेमाल करने के लिए 2 चम्मच दूध लें। इसमें कुछ बूंद ग्लिसरीन की मिलाएं, फिर इसे चेहरे पर 10 से 15 मिनट के लिए लगा के रखें। ऐसा करने से स्किन की अंदरूनी तौर पर सफाई होगी और स्किन ग्लोइंग बनेगी।
ग्लिसरीन में केला मिलाकर
ग्लोइंग स्किन के लिए ग्लिसरीन और केले को मिलाकर भी लगाया जा सकता है। केला स्किन को पोषण देकर स्किन की कई समस्याओं को आसानी से दूर करता हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए केले को अच्छी तरह से मैश कर लें। फिर इसमें ग्लिसरीन की कुछ बूंद डालें। इसे अपने चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से वॉश करें। इस तरह से ग्लिसरीन लगाने से स्किन नैचुरल ग्लो होती है और त्वचा लंबे समय तक मॉइश्चराइज रहती है।
ग्लिसरीन त्वचा के लिए फायदेमंद होती है। लेकिन इसको लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें।
All Image Credit- Freepik