
How to Use Coconut Oil For Glowing Skin: आज के समय में अधिकतर लोग स्किन में कसावट, ग्लोइंग और साफ सुंदर त्वचा चाहते हैं। इसके लिए वह कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं। लेकिन इन केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का ज्यादा इस्तेमाल स्किन के लिए हानिकारक होने के साथ कई बार ये मन मुताबिक रिजल्ट भी नहीं देते हैं। सदियों से नारियल तेल का इस्तेमाल स्किन केयर में होता आया है। कई लोग इसे डायरेक्ट चेहरे पर लगा लेते हैं और कई लोग इसके बने ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। नारियल तेल नैचुरल होने के साथ ये स्किन की ड्राईनेस को दूर करता है और स्किन को आसानी से ग्लोइंग बनाता है। नारियल तेल में विटामिन ई, प्रोटीन और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो स्किन की कई समस्याओं को आसानी से दूर करते हैं। आज हम आपको बताने वाले हैं त्वचा को ग्लोइंग बनाने के लिए नारियल तेल में क्या मिलाकर लगाएं Nariyal tel me milakar chehre par kya lagaye ?
नारियल तेल और दही
जी हां, 1/2 चम्मच नारियल तेल में, 1/2 चम्मच दही और 1/2 चम्मच नींबू का रस मिलाकर गाढा मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को चेहरे पर लगभग 15 से 20 मिनट के लिए लगाएं। उसके बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से वॉश करें। ऐसा करने से त्वचा चमकदार बनने के साथ त्वचा को पोषण भी मिलेगा।
नारियल तेल और जायफल पाउडर
जायफल चेहरे के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ये झाइयों को आसानी से दूर करता है। नारियल तेल में इसको मिलाकर लगाने से चेहरे के लिए ये बहुत फायदेमंद हो जाता है। इनका इस्तेमाल करने के लिए 1/2 चम्मच नारियल तेल में, 1/2 चम्मच जायफल पाउडर मैश किया हुआ एवोकाडो को मिलाकर पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगा लें। उसके बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से वॉश करें।
नारियल तेल और दालचीनी
नारियल तेल और दालचीनी की मदद से स्किन को ग्लोइंग बनाया जा सकता है। इनको चेहरे पर लगाने के लिए 1 चम्मच नारियल का तेल, 1 चम्मच शहद और 1/2 चम्मच दालचीनी पाउडर लेकर मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को चेहरे पर 15 मिनट के लि लगा के रखें। उसके बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से वॉश करें। ये चेहरे को चमकदार बनाने के साथ स्किन की कई समस्याओं को आसानी से दूर करेगा।
इसे भी पढ़ें- लटकती स्किन को टाइट करने के लिए चेहरे पर लगाएं ये 5 एसेंशियल ऑयल
नारियल तेल और हल्दी
नारियल तेल और हल्दी दोनों ही स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होते है। इनका स्किन पर इस्तेमाल करने के लिए 1 चम्मच नारियल का तेल, 1 चम्मच शहद, 1/2 चम्मच हल्दी और 1/2 चम्मच नींबू का रस मिलाकर मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को चेहरे पर 10 मिनट के लिए लाग के रखें। इसके बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से वॉश करें। ऐसा करने से चेहरे की टैनिंग दूर होने के साथ स्किन चमकदार बनेगी।
नारियल तेल में ये चीजें मिलाकर लगाई जा सकती है। लेकिन ध्यान रखें लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें।
All Image Credit- Freepik