सेब के सिरके से चेहरे के मुंहासे कैसे हटाएं? जानें 4 तरीके और पाएं साफ-निखरी त्वचा

How To Use Apple Cider Vinegar For Pimples: चेहरे के मुंहासे या पिंपल हटाने के लिए सेब का सिरका काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

Priya Mishra
Written by: Priya MishraUpdated at: Mar 08, 2023 16:00 IST
सेब के सिरके से चेहरे के मुंहासे कैसे हटाएं? जानें 4 तरीके और पाएं साफ-निखरी त्वचा

3rd Edition of HealthCare Heroes Awards 2023

How To Use Apple Cider Vinegar For Pimples In Hindi: निखरी और बेदाग पाना त्वचा हर किसी की चाहत होती है। लेकिन गलत खानपान, प्रदूषण, खराब जीवनशैली, तनाव और हार्मोनल गड़बड़ी की वजह से अक्सर चेहरे पर मुंहासे हो जाते हैं। मुंहासे न सिर्फ आपकी खूबसूरती को कम करते हैं, बल्कि अक्सर दर्दनाक भी होते हैं। समय के साथ मुंहासे ठीक तो हो जाते हैं, लेकिन चेहरे पर जिद्दी निशान छोड़ जाते हैं। मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए लोग तरह-तरह के फेस वॉश, क्रीम और ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इनमें केमिकल्स होते हैं, जो त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में आप मुंहासे हटाने के लिए प्राकृतिक चीजों का प्रयोग कर सकते हैं। सेब का सिरका यानी एप्पल साइडर विनेगर चेहरे के मुंहासों और दाग-धब्बों को दूर करने में काफी प्रभावी है। इसमें लैक्टिक एसिड, एसेटिक एसिड और एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करते हैं। साथ ही, सेब के सिरके में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मुंहासों की सूजन और रेडनेस को कम करने में मदद करते हैं। त्वचा पर मौजूद गंदगी, डेड स्किन सेल्स और अतिरिक्त तेल को हटाने में भी सेब का सिरका बहुत प्रभावी है। अब आप सोच रहे होंगे कि सेब के सिरके से मुंहासे कैसे हटाएं? या मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए सेब के सिरके का प्रयोग कैसे करें? इस लेख में हम आपको 4 आसान तरीके बता रहे हैं -

सेब के सिरके से मुंहासे कैसे हटाएं? - How To Use Apple Cider Vinegar For Pimples In Hindi

सेब के सिरके से चेहरे की सफाई करें 

आप सेब के सिरके को चेहरे पर फेस वॉश की तरह प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए आधा कप गुनगुना पानी लें। इसमें एक चम्मच सेब का सिरका मिलाएं। फिर कॉटन की मदद से इस मिश्रण को चेहरा साफ करने के लिए इस्तेमाल करें। 5 मिनट बाद पानी से चेहरा धो लें। इससे चेहरे पर मौजूद डेड स्किन सेल्स, गंदगी और अतिरिक्त तेल साफ होगा। 

सेब के सिरके से बनाएं टोनर

सेब के सिरके का इस्तेमाल फेस टोनर बनाने के लिए भी किया जा सकता है। इसके लिए दो चम्मच सेब का सिरका लें। इसे दो कप फिल्टर पानी और एक चम्मच गुलाब जल के साथ मिला लें। इस मिश्रण को स्प्रे बॉटल में भरकर रख लें। रात में चेहरा धोने के बाद इस टोनर का प्रयोग करें। 

Apple-Cider-Vinegar-Uses-For-Pimples

सेब के सिरके से स्क्रब करें  

एक बाउल में एक चम्मच सेब का सिरका लें। इसमें 3 चम्मच शहद और दो चम्मच चीनी मिला लें। इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 2-3 मिनट सर्कुलर मोशन में मसाज करें। उसके बाद सादे पानी से चेहरा धो लें। इस फेस स्क्रब के इस्तेमाल से त्वचा एक्सफोलिएट होगी और ओपन पोर्स की भी सफाई होगी। 

इसे भी पढ़ें: सेब का सिरका चेहरे पर कैसे लगाएं? जानें 4 तरीके, जिनसे दाग-धब्बों से मिलेगा छुटकारा

सेब के सिरका का फेस पैक

आप चाहें तो सेब के सिरके को शहद के साथ मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके लिए बाउल में एक चम्मच सेब का सिरका लें। इसमें दो चम्मच शहद को मिलाकर पेस्ट बना लें। आप इसमें कुछ बूंदें गुलाबजल की भी मिला सकते हैं। अब इस फेस पैक को अपने चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। फिर चेहरे को पानी से धो लें। इससे चेहरे के मुहांसों और दाग-धब्बों से छुटकारा मिलेगा। शहद के इस्तेमाल से त्वचा मुलायम बनेगी और त्वचा की रंगत में भी सुधार होगा।

इसे भी पढ़ें: दमकती त्वचा के लिए बनाएं सेब के सिरके का फेस पैक, दूर होंगी स्किन की कई समस्याएं

चेहरे पर इन तरीकों से सेब के सिरके का प्रयोग करने से मुहांसों से जल्द छुटकारा मिल सकता है। हालांकि, अगर आपकी स्किन सेंसेटिव है या आपको कोई त्वचा संबंधी समस्या है, तो एक्सपर्ट की सलाह पर ही इसका प्रयोग करें।

Disclaimer