सेब का सिरका चेहरे पर कैसे लगाएं? जानें 4 तरीके, जिनसे दाग-धब्बों से मिलेगा छुटकारा

How To Apply Apple Cider Vinegar On Face: आप अपने चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए सेब के सिरका का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Priya Mishra
Written by: Priya MishraUpdated at: Mar 02, 2023 13:31 IST
सेब का सिरका चेहरे पर कैसे लगाएं? जानें 4 तरीके, जिनसे दाग-धब्बों से मिलेगा छुटकारा

3rd Edition of HealthCare Heroes Awards 2023

How To Apply Apple Cider Vinegar On Face In Hindi: सेब का सिरका यानी एप्पल साइडर विनेगर पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसे वजन घटाने से लेकर ओरल हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप अपने स्किन केयर रूटीन में सेब का सिरका शामिल कर सकते हैं? जी हां, त्वचा से जुड़ी कई बीमारियों में सेब का सिरका रामबाण इलाज है। सेब के सिरके में विटामिन, एंजाइम और मिनरल के साथ एसिटिक, साइट्रिक, मैलिक और अमीनो एसिड पाए जाते हैं, जो आपकी त्वचा के लिए फायदेमंद हैं। यह एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-माइक्रोबियल गुणों से भरपूर होता है। ये सभी गुण पिंपल, पिगमेंटेशन और डार्क सर्कल की समस्या को दूर करने में प्रभावी हैं। सेब के सिरके में अल्फा हाइड्रॉक्सिल एसिड पाया जाता है, जो डेड स्किन सेल्स को साफ कर त्वचा के एक्सफोलिएट करता है। इससे आपकी त्वचा का पीएच बैलेंस भी बना रहता है। चेहरे पर सेब का सिरका लगाने से त्वचा की रंगत में सुधार होता है और दाग-धब्बों से छुटकारा मिलता है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर चेहरे पर सेब का सिरका कैसे लगाएं? इस लेख में हम आपको ऐसे 4 तरीके बता रहे हैं, जिनसे आपको निखरी और बेदाग त्वचा मिल सकती है -

चेहरे पर सेब का सिरका कैसे लगाएं - How To Apply Apple Cider Vinegar On Face In Hindi

सेब का सिरका और पानी 

चेहरे पर सेब का सिरका लगाने का यह सबसे आसान तरीका है। इसके लिए एक कटोरी में एक चम्मच सेब का सिरका लें। इसे एक कप फिल्टर वॉटर या सादे पानी के साथ मिला लें। अब कॉटन की मदद से इसे अपने चेहरे पर लगाएं। 5-10 मिनट बाद इसे ठंडे पानी से धो लें। आप हफ्ते में दो बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। सेब के सिरके में एंटीफंगल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो मुंहासों को दूर करने में असरदार हैं। साथ ही, यह त्वचा से अतिरिक्त ऑयल को हटाने में भी मदद करता है।

सेब का सिरका और शहद 

आप चाहें तो सेब के सिरके में शहद मिलाकर भी लगा सकते हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच ऑर्गेनिक शहद लें। इसमें एक चम्मच सेब का सिरका मिला लें। अब इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे त्वचा के काले धब्बों और मुंहासों से छुटकारा मिलेगा। साथ ही, स्किन की ड्राइनेस खत्म होगी और त्वचा ग्लोइंग बनेगी।

Apple-Cider-Vinegar-Benefits-For-Face

सेब का सिरका और आलू का रस 

आप अपने चेहरे पर सेब के सिरके में आलू का रस मिलाकर लगा सकते हैं। इसके लिए कटोरी में एक चम्मच सेब का सिरका लें। इसमें एक चम्मच आलू का रस मिला लें। अब इसे कॉटन की मदद से अपने चेहरे पर लगाएं। आधे घंटे बाद चेहरे को पानी से धो लें। चेहरे पर सेब का सिरका और आलू का रस लगाने से पिगमेंटेशन, झुर्रियों और फाइन लाइन्स से छुटकारा मिल सकता है।

इसे भी पढ़ें: सेब का सिरका और ग्रीन टी फेस पैक लगाने के फायदे और बनाने का तरीका

सेब का सिरका और बेसन 

सेब का सिरका और बेसन, दोनों ही त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद हैं। अब इन दोनों को मिक्स करके चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके लिए एक कटोरी में एक चम्मच बेसन लें। इसमें एक चम्मच सेब का सिरका मिलाएं। साथ ही, एक चम्मच शहद और गुलाब जल की बूंदें भी मिला लें। इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करने के बाद अपने चेहरे पर लगा लें। 15 मिनट बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। इससे चेहरे के दाग-धब्बे दूर होंगे और त्वचा में निखार आएगा।

इसे भी पढ़ें: सेब के सिरके से करें फटी एड़ियों का इलाज, जानें कैसे करें इस्तमाल

आप इन तरीकों से सेब के सिरके को अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। हालांकि, चेहरे पर सेब के सिरके का उपयोग करने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर करें।

Disclaimer