
Banana for Face in Hindi: फल विटामिन्स और मिनरल्स समेत कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। फल सेहत के साथ ही त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं। सेहतमंद रहने के लिए फल खाने की सलाह दी जाती है। साथ ही त्वचा पर निखार लाने के लिए भी डाइट में फलों को शामिल करने के लिए कहा जाता है। इतना ही नहीं अगर आप फलों को चेहरे पर अप्लाई करेंगे, तो भी आपको लाभ मिलेगा। जी हां, जिस तरह आप चेहरे पर एलोवेरा, नारियल तेल, मुल्तानी मिट्टी या चंदन पाउडर लगाते हैं, उसी तरह चेहरे पर फलों को भी लगाया जा सकता है। केला एक ऐसा ही फल है, जिसे आप अपने चेहरे पर आसानी से लगा सकते हैं। केले में एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन्स और मॉइश्चराइजिंग गुण पाए जाते हैं। अगर आप चेहरे पर केला लगाएंगे, तो इससे आपकी त्वचा मुलायम, कोमल बनेगी। साथ ही त्वचा की समस्याओं से भी छुटकारा मिलेगा। तो चलिए, जानते हैं केले में क्या मिलाकर चेहरे पर लगाना चाहिए? या फिर केले में क्या मिलाकर चेहरे पर लगाएं?
केले में क्या मिलाकर चेहरे पर लगाएं?- What to Mix with Banana for Face in Hindi
1. केले में नींबू का रस मिलाकर लगाएं
अगर आपके चेहरे पर काले दाग-धब्बे हैं, तो आप केले में नींबू मिलाकर अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। नींबू में विटामिन सी होता है, जो डार्क स्पॉट्स रिमूव करने में मदद करता है। साथ ही त्वचा में निखार भी लाता है। केला स्किन को मॉइश्चराइज करता है, जिससे स्किन टोन होती है। इसके लिए आप केले को मैश कर लें। इसमें नींबू का रस और शहद मिलाएं। अब इसे अपने चेहरे पर लगा लें। आप सप्ताह में इसे 1-2 बार यूज कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- केले से चेहरा कैसे साफ करें? जानें फेस क्लींजिंग के 4 तरीके
2. केले में एवोकाडो मिलाकर लगाएं
केले में एवोकाडो मिलाकर भी चेहरे पर लगाया जा सकता है। एवोकाडो में मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं, जो स्किन को मुलायम बनाते हैं। इसके लिए आप पके हुए केला और एवोकाडो को मैश कर लें। इसमें शहद मिलाएं और चेहरे पर अप्लाई कर लें। आधे घंटे बाद चेहरे को पानी से साफ कर लें। इससे चेहरे की क्लीनिंग होगी और दाग-धब्बों से छुटकारा मिलेगा। शहद, केला और एवोकाडो त्वचा को मुलायम और कोमल भी बनाता है।
3. केले में दूध मिलाकर लगाएं
केले में दूध मिलाकर चेहरे पर लगाना भी काफी फायदेमंद होता है। केले में मौजूद विटामिन ई त्वचा को पोषण प्रदान करता है। वहीं, दूध त्वचा को एक्सफोलिएट और क्लीन करता है। केला और दूध फेस पैक लगाने से आपका चेहरा मुलायम और खूबसूरत नजर आएगा। इसके लिए आप एक केले को मैश कर लें। इसमें कच्चा दूध और गुलाब जल मिक्स करें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। चेहरे को हाइड्रेट रखने के लिए आप इस फेस पैक को सप्ताह में एक से दो बार लगा सकते हैं।
4. केले में पपीता मिलाकर लगाएं
केले की तरह ही पपीता भी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसलिए आप चाहें तो केले में पपीता मिलाकर भी अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। केले और पपीते में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। केला और पपीता त्वचा को नमी प्रदान करता है, त्वचा को मुलायम और कोमल बनाने में मदद करते हैं। इसके लिए आप एक केले और 2 चम्मच पपीते को मैश कर लें। इसे अपने पूरे चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद चेहरे को साफ कर लें।
इसे भी पढ़ें- स्किन टाइटनिंग के लिए इन 5 तरीकों से करें केले का इस्तेमाल
5. केले में ओटमील मिलाकर लगाएं
अगर आपके चेहरे पर ब्लैकहेड्स, व्हाइटहेड्स हैं, तो आप केले में ओटमील मिलाकर भी चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके लिए आप पके हुए केले को मैश करें। इसमें ओटमील, शहद और ब्राउन शुगर डालें। अब इससे अपने चेहरे को स्क्रब करें। 2-3 मिनट बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। इससे चेहरे पर जमा सारे डेड स्किन सेल्स रिमूव हो जाएंगे। साथ ही ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स से भी छुटकारा मिलेगा।
आप भी केले में नींबू का रस, एवोकाडो, दूध, पपीता और ओटमील मिलाकर अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। ये सभी आपको किचन में आसानी से मिल जाएंगे। इससे आप नैचुरल तरीके से ही अपने चेहरे को मुलायम और कोमल बना सकते हैं। साथ ही दाग-धब्बों, डेड स्किन से भी निजात पा सकते हैं।