महिला की आंखों से निकले 60 से ज्यादा जिंदा कीड़े, डॉक्टर भी रह गए हैरान

चीन के कुनमिंग से एक मामला सामने आया है, जहां एक महिला की आखों में 60 से भी ज्यादा रेंगते हुए जिंदा कीड़े पाए गए हैं। आइये जानते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
महिला की आंखों से निकले 60 से ज्यादा जिंदा कीड़े, डॉक्टर भी रह गए हैरान


चाइना से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है, जहां एक महिला की आखों में जिंदा कीड़े पाए गए है। इस खबर को सुनने के बाद हर कोई हैरान है। दरअसल, यह मामला चीन के कुनमिंग का है, जहां एक महिला की आखों में 60 से भी ज्यादा रेंगते हुए जिंदा कीड़े पाए गए हैं। डॉक्टर भी इसे देखकर हैरान रह गए। जांच होने पर पाया गया कि महिला की आखों और पलकों के बीच की जगह पर कीड़े मौजूद थे। आइये जानते हैं पूरे मामले के बारे में। 

क्या था पूरा मामला?

दरअसल, महिला को कुछ दिनों पहले आंखों में खुजली की समस्या शुरू हुई। इसके बाद उसने अपनी आंखों को रगड़ा और उसमें से एक कीड़ा निकला। अब डॉक्टरों के पास जाने के बाद उसकी जांच हुई जिसमें पाया गया कि उसकी आखों में 60 से भी ज्यादा जिंदा कीड़े मौजूद थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो डॉक्टरों ने ऑपरेशन करके महिला की एक आंख से 40 से ज्यादा और दूसरी आंख से लगभग 10 कीड़ों को निकाला, जिससे महिला को काफी राहत मिली। हालांकि, यह कीड़े दर्द नहीं बल्कि खुजली का कारण बन रहे थे। 

इसे भी पढ़ें - आंखें हमेशा लाल क्यों रहती हैं? जानें इसके कारण और बचाव के उपाय

मक्खी के काटने से हुआ इंफेक्शन 

अस्पताल के डॉ. गुआन की देखरेख में यह पूरी प्रक्रिया हुई। उन्होंने बताया कि यह एक दुर्लभ मामला था, जो बहुत कम लोगों में देखने को मिलता है। उन्होंने बताया कि यह मक्खी के काटने से होने वाला एक संक्रमण है। ये कीड़े फिलारियोइडिया प्रकार के राउंडवॉर्म हैं। यह मक्खी के काटने से फैल सकते हैं, जो उस महिला के साथ भी हुआ। डॉक्टरों के मुताबिक मक्खी के काटने के बाद महिला को कीड़ों के लार्वा मिले होंगे, जो उसकी आंखों में चले गए और वहां पनपे लगे। 

महिला को लगा जानवरों से हुआ इंफेक्शन 

डॉक्टरों के मुताबिक मक्खी के काटने और लार्वा पनपने के कारण ऐसा हुआ। लेकिन पीड़ित महिला के मुताबि उसे लगा कि कुत्ते, बिल्ली या फिर जानवर के संपर्क में आने से उसे आंखों में इंफेक्शन हुआ। इसलिए आंखों में किसी प्रकार की असमानता होने पर उसे रगड़ने के बजाय तत्काल रूप से चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए। 

 

 

Read Next

Junior Mehmood Death: कैंसर से जंग हार गए एक्टर जूनियर महमूद, 67 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version