बॉडी बिल्डिंग के लिए लोग तरह-तरह के नुस्खे आजमाते हैं। बॉडी बनाने के लिए कुछ लोग सप्लीमेंट्स का सेवन करते हैं तो कुछ स्टीरॉइड्स और टेस्टेस्टेरॉन बूस्टिंग प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। दिल्ली से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक 26 साल के युवक ने बॉडी बनाने के लिए 39 सिक्के और 37 चुंबक निगल गया। जिसके बाद दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने इसकी सर्जरी कर सभी सिक्के और चुंबक को बाहर निकाला। चलिए विस्तार से जानते हैं इस मामले के बारे में।
क्या था पूरा मामला?
दरअसल, युवक बॉडी बनाने का काफी शौकीन था। उसे लगता था कि जिंक बॉडी बिल्डिंग में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जिसके चलते उसने 39 सिक्के और 37 चुंबक निगल लिए। उसे लगा कि इसे खाकर उसकी शरीर में जिंक की पूर्ति होगी और उसकी बॉडी बन जाएगी। युवक के रिश्तेदारों की मानें तो वह कुछ समय से साइकैट्री से जुड़ी कोई दवाई ले रहा था। यही नहीं वह सिक्के और चुंबक कई हफ्तों से निगल रहा था। जिसका असर तुरंत न दिखकर कुछ हफ्तों के बाद दिखा।
20 दिनों से हो रही थी उल्टी
सिक्के और चुंबक निगलने के बाद युवक की शरीर में कुछ दिनों बाद इसका असर दिखने लगा था। पिछले 20 दिनों से उसे बार-बार उल्टी और पेट में दर्द हो रहा था। इसके बाद उसे अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसके पेट का एक्स-रे किया और उसके पेट में सिक्के और चुंबक पाए। जिसके बाद सुनिश्चित करने के लिए डॉक्टरों ने उसका सीटी स्कैन भी कराया।
इसे भी पढ़ें - Abdominal TB: क्या एक बार इलाज के बाद पेट का टीबी दोबारा हो सकता है? जानें इसके जोखिम कारक
आंतों ने काम करना कर दिया था बंद
पेट में जमा इतने सिक्कों और चुंबक की वजह से युवक की आंतों की कार्यक्षमता कम हो गई थी। उसकी आंतों ने काम करना बंद कर दिया था। इसके बाद उसकी सर्जरी कर छोटी आंत से यह सभी चीजें निकाली गई। डॉक्टरों द्वारा युवक से पूछे जाने पर उसने बताया कि उसे लगता था कि आंतों में सिक्के जमा होने पर जिंक का अवशोषण अच्छी तरह से हो पाएगा। इसलिए उसने सिक्के और चुंबक खाए।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version