चीन में शख्स को आई ऐसी खांसी, टूट गई शरीर की सबसे मजबूत हड्डी, जानें क्या होता है फीमर फ्रैक्चर?

चीन से ऐसा ही एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शख्स को खांसी आने से हड्डी फ्रैक्चर हो गई है। आइये जानते हैं पूरा मामला। 
  • SHARE
  • FOLLOW
चीन में शख्स को आई ऐसी खांसी, टूट गई शरीर की सबसे मजबूत हड्डी, जानें क्या होता है फीमर फ्रैक्चर?


दुनियाभर में आए दिन अजीबो-गरीब मामले सामने आते रहते हैं। हड्डियां आमतौर पर गिरने या फिर एक्सीडेंट होने के कारण होती है। क्या कभी आपने ऐसा सुना है कि खांसी आने से भी हड्डियां टूटती है? जी हां, चीन से ऐसा ही एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शख्स को खांसी आने से हड्डी फ्रैक्चर हो गई है। इस 35 वर्षीय व्यक्ति को इतनी तेज खांसी आई कि एक झटके में शरीर की सबसे जरूरी हड्डी टूट गई, जिससे उसे फीमर फ्रैक्चर हो गया। आइये जानते हैं फीमर फ्रैक्चर के बारे में। 

क्या था पूरा मामला? 

मिली जानकारी की मानें तो शख्स को खांसी आई, जिसके तुरंत बाद उसे तेज दर्द उठा। व्यक्ति ने दर्द को आम या फिर शरीर में होने वाली ऐंठन समझकर नजरअंदाज कर दिया। जब व्यक्ति को चलने-फिरने में कठिनाई होने लगी तो वह अस्पताल गया, जिसके बाद डॉक्टरों ने उसका एक्स-रे किया। एक्स-रे की रिपोर्ट के मुताबिक उसे फीमर फ्रैक्चर हुआ था। जिसके कारण उसकी हड्डी फ्रैक्चर हो गई। यह मामला देखकर अस्पताल के डॉक्टर भी हैरान रह गए थे। 

क्या है फीमर फ्रैक्चर 

फीमर जांघों में पाई जाने वाली सबसे बड़ी और मजबूत हड्डी होती है। यह हड्डी हिप्स से घुटनों के बीच में पाई जाती है। यह हड्डी टूटने या फ्रैक्चर होने पर अन्य हड्डियों की तुलना में इसे ठीक होने में अधिक समय लगता है। इस हड्डी के टूटने पर बिना देरी किए चिकित्सक के पास जाना चाहिए। यह फ्रैक्चर होने पर बहुत तेज दर्द होता है, जिससे चलने-फिरने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है। आमतौर पर सर्जरी या फिर फीजिकल थेरेपी द्वारा इस समस्या को ठीक किया जा सकता है। 

इसे भी पढ़ें - चोट लगने पर कैसे पहचानें कि दर्द मोच, खिंचाव, फ्रैक्चर या लिगामेंट इंजरी की वजह से है, जानें अंतर

फीमर फ्रैक्चर का उपचार 

  • फीमर फ्रैक्चर होने पर डॉक्टर द्वारा सर्जरी कराने की सलाह दी जाती है। 
  • कुछ मामलों में प्लास्टर चढ़ाकर भी इसे ठीक किया जा सकता है। 
  • कई बार प्रभावित हड्डी को नई हड्डी से भी बदला जाता है। 
  • कुछ मामलों में प्रभावित हिस्से पर पिन लगाकर भी इसे सीधा करने की कोशिश की जाती है। 

 

Read Next

चुनावों के नतीजों को लेकर बढ़ रही है टेंशन, जानें तनाव में कैसे रखें दिल और दिमाग का ख्याल

Disclaimer