कान दर्द से परेशान थी महिला, जांच में पता चला मकड़ी ने बना लिया जाला, डॉक्टर्स भी रह गए हैरान

ब्रिटेन से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां मकड़ी यानि स्पाइडर ने एक 29 वर्षीय महिला के कान में घुसकर अपना घर बना लिया। आइये जानते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
कान दर्द से परेशान थी महिला, जांच में पता चला मकड़ी ने बना लिया जाला, डॉक्टर्स भी रह गए हैरान


दुनियाभर में अजीबो-गरीब मामले सामने आते रहते हैं। कभी किसी के दिमाग से कीड़े तो किसी के पेट से मेटल के सामान निकलने के मामले दिखाई देते हैं। इस बार भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां मकड़ी यानि स्पाइडर ने एक 29 वर्षीय महिला के कान में घुसकर अपना घर बना लिया। जी हां, यह मामला ब्रिटेन से सामने आया है। आइये विस्तार से जानते हैं इसके बारे में। 

खुजली होने के बाद लगा पता 

कान में मकड़ी होने की बात महिला को कान में खुजली होने के बाद पता चली। दरअसल, लूसी वाइल्ड नामक महिला को आम तरह की खुजली हुई, जिसके बाद खुजली और दर्द बढ़ता गया। दर्द बढ़ने के बाद महिला अस्पताल पहुंची जहां, यह केस देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए। खुजली होने पर लूसी को लगा कि उसके कान का इयर वैक्स बढ़ गया है। असहनीय दर्द होने पर वह परेशान हो गई थी। 

इसे भी पढ़ें - कान और जबड़े में दर्द का कारण हो सकती हैं ये 5 समस्याएं, जानें इससे छुटकारा पाने के आसान उपाय

चिकित्सकों ने कैमरे की मदद लगाया पता 

महिला के अस्पताल पहुंचने के बाद उसे भर्ती कराया गया। जहां, डॉक्टरों ने उसके कान में एक माइक्रोस्कोपिक कैमरा लगाया था। इस कैमरे की मदद से साफ देखा जा सकता था कि मकड़ी ने महिला के कान में एक अच्छा खासा जाला बना रखा था। लूसी ने बताया कि मकड़ी का आकार उसकी उंगली जितना था। इस बात का पता लगने के बाद बिना देरी किए डॉक्टरों ने उसके कान में गर्म तेल डाला, जिसके बाद उसके कान से खून बहना लगा। इसके बाद डॉक्टर ने काफी सफाई से कैमरे की मदद लेकर मकड़ी और जाले दोनों का निकाला। 

कान में इंफेक्शन होने से कैसे बचाव करे? 

  • आमतौर पर लोग कान में होने वाले दर्द को मामूली समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन कई बार यह दर्द नुकसानदायक साबित हो सकता है। 
  • कान में इंफेक्शन होने से बचने के लिए आपको कान की साफ-सफाई रखनी चाहिए। 
  • कान में दर्द या फिर खुजली होने पर बिना देरी किए चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए। 
  • इंफेक्शन से बचने के लिए कान के भीतर ईयरवैक्स जमा न होने दें। 

Read Next

फिल्म Kho Gaye Hum Kahan के लिए एक्टर आदर्श गौरव ने ऐसे किया बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन, जानें उनका फिटनेस रूटीन

Disclaimer