Ear and jaw pain Causes: क्या आपको कान और जबड़े से एक साथ दर्द का अनुभव हो रहा है? अगर हां, तो यह अनुभव कई कारणों से हो सकता है। ऐसे में आपको इस समस्या को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। क्योंकि यह परेशानी गंभीर स्थितियों की वजह से भी हो सकता है। इसके अलावा इसकी वजह से शरीर के अन्य हिस्सों में भी दर्द या अन्य समस्याएं हो सकती हैं। आज हम इस लेख में कान और जबड़े में दर्द का कारण कारण बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं कान और जबड़े में दर्द का कारण और इससे कैसे पाएं राहत?
ऑस्टियोआर्थराइटिस (Osteoarthritis)
कान और जबड़े का दर्द ऑस्टियोआर्थराइटिस की वजह से भी हो सकता है। यह बहुत ही सामान्य गठिया की शिकायत है। यह स्थिति समय के साथ जोड़ों के आसपास के कार्टिलेज (cartilage) में टूट-फूट से विकसित होती है। इसमें कान और जबड़े में एक साथ दर्द के साथ-साथ अन्य ज्वाइंट्स में भी दर्द और जकड़न का अनुभव हो सकता है।
इसे भी पढ़ें - कान में भारीपन और दर्द हो तो क्या करें? जानिए इसका कारण और इलाज का तरीका
रूमेटाइड या सोरियाटिक अर्थराइटिस (Rheumatoid or psoriatic arthritis)
रूमेटाइड या सोरियाटिक अर्थराइटिस एक ऐसी समस्या है, जिसमें आपके ही शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली आपके जोड़ों पर हमला करती है। इस समस्या को ऑटोइम्यून डिजीज के नाम से भी जाना जाता है। इसमें जबड़े और कान में दर्द के अलावा अन्य हिस्सों के ज्वाइंट्स में भी दर्द का अनुभव हो सकता है।
माइग्रेन (Migraine)
कान और जबड़े के आसपास दर्द का अनुभव माइग्रेन की वजह से भी हो सकता है। दरअसल, माइग्रेन जब हमारे सिर पर हमला करता है, तो यह आसपास के हिस्सों को भी प्रभावित कर सकता है। माइग्रेन की वजह से हमारा शरीर प्रकाश, ध्वनि और गंध के प्रति संवेदनशीलता उत्पन्न करता है। इसकी वजह से आपके जबड़े और कान में एक साथ दर्द का भी अनुभव हो सकता है।
स्वीमर्स ईयर (Swimmer’s ear)
यह स्थिति तब उत्पन्न होती है, जब आपका कान पानी के संपर्क में आता है। इसकी वजह से बाहरी कान में बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। स्वीमिंग करने वाले लोगों को स्वीमर्स ईयर की परेशानी हो सकती है। अगर इस परेशानी को लंबे वक्त तक नजरअंदाज करेंगे, तो आपके कान की परतें फट सकती है। जिसकी वजह से कान और जबड़े में एक साथ दर्द का अनुभव हो सकता है।
दांतों की परेशानी (Dental issues)
दांतों में होने वाली परेशानियों के कारण भी आपके कान और जबड़े में दर्द हो सकता है। दरअसल, जब आपके दांतों और मसूड़ों पर बैक्टीरिया जमा हो जाते हैं, तो आपको कैविटी, पीरियोडोंटल बीमारी और दांतों में फोड़े हो सकते हैं। इन स्थितियों की वजह से मुंह और उससे आगे के हिस्से को नुकसान पहुंचा सकता है। अगर आप समय पर इस परेशानी को इलाज नहीं करवाते हैं, तो आपके कान और जबड़े में दर्द हो सकता है।
इसे भी पढ़ें - कान की ठीक से सफाई न करने से हो सकती है 'ईयर वैक्स ब्लॉकेज' की समस्या, जानें इसके लक्षण, कारण और बचाव
कान और जबड़े में दर्द से बचाव के टिप्स (Ear and jaw pain Prevention)
कान और जबड़े में दर्द से राहत पाने के लिए कुछ बचाव अपना सकते हैं। इससे आपको काफी राहत मिल सकता है। आइए जानते हैं कान और जबड़े में दर्द से बचने के लिए क्या करें?
- कान और जबड़ों में एक साथ दर्द होने पर नर्म आहार का सेवन करें।
- च्युइंग गम का सेवन न करें।
- अपने कान में पेन या पेंसिल जैसी नुकीली चीजें न डालें।
- स्वीमर्स ईयर से बचें। (कान में पानी न जानें दें)
- आराम करें और अपने जबड़े को आराम दें।
- जबड़े पर गर्म या ठंडे पानी से सिंकाई करें।
- ज्यादा न बोलें और धीरे-धीरे अपना मुंह खोलें।
- स्ट्रेस से बचने की कोशिश करें।
- नियमित रूप से ब्रश और फ्लॉस करें।
- स्वस्थ आहार चुनें।
- दांतों की अच्छे से देखभाल करें।
- मुंह में बैक्टीरिया न पनपने दें।
कान और जबड़ों में दर्द से राहत पाने और बचाव के लिए आप इन तरीकों को अपना सकते हैं। हालांकि, अगर आपके कान और जबड़े में ज्यादा दर्द हो रहा है, तो डॉक्टर की सलाह लें। ताकि गंभीर परेशानियों से बच सकें।