Monsoon Diet For Elderly: उम्र के साथ लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती जाती है, जिससे बीमार होने की संभावना बढ़ जाती है। बुजुर्ग व्यक्तियों में मानसून से संबंधित बीमारियों जैसे वायरल संक्रमण, फ्लू, सामान्य सर्दी, सूखी खांसी, श्वसन संबंधी बीमारियाा और जोड़ों की दर्द होने की संभावना अधिक होती है क्योंकि उनमें इम्यूनिटी कमजोर होती है। इस मौसम में अगर शरीर की ठीक से देखभाल न कि जाएं, तो बीमार होती देर नहीं लगती। बारिश और उमस के कारण मच्छर और बैक्टीरिया का प्रकोप काफी फैल जाता है। ऐसे में बुजुर्गों को मच्छरों से बचकर रहने के साथ हेल्दी आदतें फॉलो करनी चाहिए और हेल्दी डाइट का भी सेवन करना चाहिए। हेल्दी डाइट के सेवन से इम्यूनिटी को बढ़ाया जा सकता है और पाचन-तंत्र को भी दुरुस्त रखा जा सकता हैं। आइए जानते हैं बुजुर्गों को मानसून में क्या खाना चाहिए और किन चीजों से परहेज करना चाहिए। फिट क्लीनिक की डाइटिशियन सुमन से।
मानसून में बुजुर्गों को क्या खाना चाहिए
- बुजुर्गों को मानसून में ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए, जो हेल्दी होने के साथ आसानी से पच भी जाएं। इस मौसम में खाना पचने में समय लगता है। ऐसे में सुपाच्य भोजन को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं। डाइट में कम वसा वाला प्रोटीन, फल, दाले और सब्जियों को शामिल किया जा सकता हैं।
- वहीं बुजुर्गों को डाइट में डेयरी प्रोडक्ट्स के साथ मछली को भी दैनिक आहार में शामिल करना चाहिए। डेयरी प्रोडक्ट्स हड्डियों को मजबूती देने के साथ शरीर की थकावट को भी दूर करते हैं। बुजुर्ग इस मौसम में दूध में हल्दी मिलाकर पी सकते हैं। वहीं मछली खाने से डायबिटीज कंट्रोल रहने के साथ हार्ट भी हेल्दी रहता है।
- हेल्दी डाइट के साथ मानसून में बुजुर्गों को 1.7 से 2 लीटर पानी अवश्य पीना चाहिए। सही मात्रा में पानी पीने से शरीर हाइड्रेट रहने के साथ विषाक्त पदार्थ भी बाहर होते हैं। पानी शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
- मानसून में बारिश के कारण शरीर को धूप नहीं मिलती है। इस कारण बुजुर्गों के शरीर में विटामिन डी की कमी हो सकती है। ऐसे में डॉक्टर की बताई विटामिन डी की गोलियों का सेवन किया जा सकता हैं।
इसे भी पढ़ें- हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए खाएं ये अंकुरित अनाज, तेजी से मिलेगा फायदा
मानसून में बुजुर्गों क्या नहीं खाना चाहिए
- बुजुर्गों को इस मौसम में फ्राइड फूड के सेवन से बचना चाहिए क्योंकि इनमें कैलोरी की मात्रा काफी ज्यादा होती है। इस कारण इसने सेवन से बुजुर्गों को पाचन संबंधी परेशानी होने के साथ शरीर में कमजोरी भी हो सकती है।
- बुजुर्गों को इस मौसम में शराब पीने से भी बचना चाहिए। यह शरीर के लिए हानिकारक होने के साथ आपको बीमार भी कर सकती हैं।
- मानसून में बुजुर्गों को कैफीन के सेवन से भी बचना चाहिए क्योंकि कैफीन नींद लाने में बाधा पैदा करता है। मानसून मे हेल्दी रहने के लिए 7 से 8 घंटे की नींद अवश्य लें।
- दूषित भोजन और बिना उबला पानी पीने से बचें। वहीं मानसून में सड़क किनारे खाने से बचना चाहिए।
मानसून में बुजुर्गों को हेल्दी रहने के लिए हाइजीन का भी विशेष तौर पर ख्याल रखना चाहिए। अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या हैं, तो डॉक्टर से पूछकर ही अपनी डाइट प्लान करें।
All Image Credit- Freepik