Doctor Verified

पाचन ठीक नहीं रहता तो कारण हो सकती हैं ये 5 गलतियां, जानें कैसे ठीक रखें डाइजेशन

Tips For Better Digestive Health: कई बार हम कुछ ऐसी गलतियां कर रहे होते हैं, जो हमारे पाचन को नुकसान करती हैं। आइए जानें इन गलतियों के बारे में।   
  • SHARE
  • FOLLOW
पाचन ठीक नहीं रहता तो कारण हो सकती हैं ये 5 गलतियां, जानें कैसे ठीक रखें डाइजेशन

Mistakes To Avoid For Better Digestion: आपने अपने बड़ो से सुना होगा कि ज्यादातर बीमारियां पेट खराब होने के कारण ही होती हैं।  हमारा खाना पेट में जाकर पचता है और इसके बाद ही शरीर के अन्य हिस्सों को एनर्जी मिल पाती है। लेकिन क्या हो अगर आपकी पाचन क्रिया ही ठीक न हो? ऐसे में इसका असर आपके पूरे शरीर पर पड़ सकता है। कई बार हमारे हेल्दी लाइफस्टाइल के बाद भी हमें पाचन से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में समझना मुश्किल हो जाता है कि पाचन खराब होने के क्या कारण हो सकते हैं। इसका कारण हमारे खानपान और जीवनशैली से जुड़ी कुछ गलतियां हो सकती हैं, जिन पर अक्सर हमारा ध्यान तक नहीं जा पाता है। इस बारे में विस्तार से जानने के लिए हमने बात कि न्यूट्रीफाई बाई पूनम डाइट एंड वैलनेस क्लिनिक एंड अकेडमी की डायरेक्टर पूनम दुनेजा से। 


इस पेज पर:-


digestive problems 

दूध और फ्रूटस स्मूदी- Milk And Fruit Smoothie

ब्रेकफास्ट में कई लोग दूध और फ्रूटस से बनी स्मूदी लेना पसंद करते हैं। क्योंकि इसके सेवन से लंबे समय तक भूख नहीं लगती है। लेकिन एक्सपर्ट्स की मानें तो, यह कॉम्बिनेशन पाचन खराब करने का कारण बन सकता है। फ्रूटस लाइट होते हैं और पचने में भी आसान होते हैं। लेकिन दूध या कोई भी डेरी प्रोडक्ट पचने में काफी समय लेता है। ऐसे में इन दोनों को मिलाकर सेवन करने से पाचन पर असर पड़ सकता है।  

खाली पेट कॉफी पीना- Coffee At Empty Stomach

खाली पेट कॉफी पीने से आपको पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। दरअसल, खाली पेट कैफीन लेने से शरीर को कैफीन सोखने में ज्यादा समय लग सकता है। इसके कारण आप चिड़चिड़ा महसूस कर सकते हैं, साथ ही आपको ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस भी हो सकता है। 

इसे भी पढ़े- पाचन तंत्र कमजोर होने पर शरीर में दिखते हैं ये 5 लक्षण, न करें नजरअंदाज

दूध की चाय और बिस्किट- Milk Tea With Biscuit

अगर आपको दूध की चाय के साथ बिस्किट लेने की आदत है, तो यह पाचन खराब होने का कारण बन सकता है। बिस्किट में नमक पाया जाता है, जिसे अगर दूध के साथ लिया जाए, तो यह पाचन पर उल्टा असर दिखा सकता है। इसलिए दूध की चाय के साथ बिस्किट का सेवन कभी न करें। 

खाने के तुरंत बाद आराम लेना- Sleep After Meal

अगर आपको खाना खाते ही सोने या बैठने की आदत है, तो यह पाचन खराब करने का बड़ा कारण बन सकती है। इसके कारण खाने को पचने में ज्यादा समय लग सकता है, जिससे आपको कब्ज और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। इसलिए खाने और सोने में करीब 3 घंटे का ब्रेक जरूर रखें। 

इसे भी पढ़े- शरीर में ये 5 संकेत बताते हैं ठीक से नहीं पच रहा आपका खाना, जानें पाचन ठीक करने के आसान उपाय

लेट लंच करना- Late Lunch

बिजी लाइफस्टाइल के कारण आजकल ज्यादातर लोगों को ब्रंच या लेट लंच करने की आदत हो जाती है। लेकिन यह आदत आपकी पाचन क्रिया को प्रभावित भी कर सकती है। इसलिए ब्रेकफास्ट से लंच के बीच केवल 3 से 4 घंटे का अंतर होना चाहिए। इससे ज्यादा अंतर होने पर आपको पाचन से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। 

पाचन को स्वस्थ बनाए रखने के लिए इन गलतियों को अवॉइड करना बेहद जरूरी है। अगर आपको हमारा यह लेख पसंद आया हो, तो इसे शेयर करना न भूलें। 

 

यह विडियो भी देखें

Read Next

क्या कच्चा दूध पेट के लिए अच्छा होता है? जानें इसके फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version