इंफ्लुएंसर मिलिंद सोमन अक्सर फिटनेस को लेकर एक्टिव रहते हैं। वे आमतौर पर भी फिटनेस से जुड़ी वीडियो शेयर कर फैंस को फिट रहने के लिए प्रेरित करते रहते हैं। मिलिंद की बॉडी और उनकी एब्स के लोग कायल हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर पैरलल बार एक्सरसाइज करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इस एक्सरसाइज को करना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। आइये जानते हैं।
पैरलल बार एक्सरसाइज करने के फायदे
- पैरलल बार एक्सरसाइज करना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होती है।
- इसे करने से शरीर की मांसपेशियां मजबूत होने के साथ ही सक्रिय भी होती हैं।
- पैरलल बार एक्सरसाइज करना शरीर में एनर्जी लेवल बढ़ाने के साथ ही आपके स्टेमिना को भी बूस्ट करने में मददगार होती है।
- इस एक्सरसाइज को करने से शरीर के निचले हिस्से में मजबूती आती है।
- अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो भी यह एक्सरसाइज कैलोरी बर्न कर शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी को कम करने में मदद करती है।
- पैरलल बार एक्सरसाइज करना कंधों को मजबूत बनाने के अलवां हाथों की पकड़ को भी मजबूत बनाती है।
- इसे करने से पूरे शरीर का वार्मअप होता है, जिससे इंजरी की भी आशंका कम होती है।
पैरलल बार एक्सरसाइज करते समय बरतें ये सावधानियां
View this post on Instagram
- इस एक्सरसाइज को करते समय कंधों को थोड़ा झुका रखें साथ ही कोहनी को शरीर की सीध में रखें।
- पैरलल बार डिप्स लगाने के दौरान हाथों की ग्रिप को मजबूत बनाए रखें। ऐसे में कई बार इंजरी भी हो सकती है।
- अगर आप पहली बार पैरलल बार डिप्स लगाने जा रहे हैं तो ऐसे में ट्रेनर की देख-रेख में करें।
इसे भी पढ़ें - फिटनेस आइकन मिलिंद सोमन ने रस्सी कूदते हुए शेयर किया वीडियो, जानें इस एक्सरसरसाइज के फायदे
किसे नहीं करनी चाहिए ये एक्सरसाइज?
- अगर आप हड्डियों से जुड़ी किसी समस्या जैसे अर्थराइटिस या फिर ऑस्टियोपोरोसिस से पीड़ित हैं तो ऐसे में इसे करने से बचें।
- अगर आप किसी गंभीर समस्या का सामना कर रहे हैं या फिर ज्यादा दवाओं का सेवन कर रहे हैं तो ऐसे में चिकित्सक से सलाह लेने के बाद ही इसे करें।
- शरीर में दर्द होने पर इस एक्सरसाइज को नहीं करने की सलाह दी जाती है।