Ladder Drills Exercise Benefits: ओलंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा अक्सर अपनी फिटनेस को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। फिट रहने के लिए वे आए दिन नए-नए वर्कआउट और एक्सरसाइज करते हुए फोटो शेयर करते रहते हैं। 26 वर्षीय नीरज फिटनेस को लेकर किसी भी तरह का समझौता नहीं करते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे Ladder Drills एक्सरसाइज करते हुए नजर आ रहे हैं। आइये एडीएस सेंटर के योगा एक्सपर्ट दीपक तंवर से जानते हैं Ladder Drills एक्सरसाइज करने के फायदे और तरीके के बारे में।
क्या है Ladder Drills एक्सरसाइज?
Ladder Drills एक्सरसाइज एक प्रकार की हाई इंटेंसिटी वर्कआउट या ट्रेनिंग है, जिसे आमतौर पर एथलीट या खिलाड़ी ज्यादा करते हैं। यह ऐसी एक्सरसाइज है, जिसमें आपको एक बॉक्स से दूसरे बॉक्स में जंप लगाना होता है। दरअसल, इस एक्सरसाइज के तहत आपको एक सीढ़ियों के समान रस्सी या कपड़े की एक लंबी पट्टी पर तेज दौड़ना होता है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए आपको कई रैप्स या सेट्स लगाने होते हैं। आमतौर पर फीजिकल परफॉर्मेंस बढ़ाने के लिए यह एक्सरसाइज की जाती है।
View this post on Instagram
Ladder Drills करने के फायदे
- यह ड्रिल या एक्सरसाइज करने से अच्छी कैलोरी बर्न होती है, जिससे वजन भी आसानी से घटता है।
- इस ड्रिल को लगाने से शारीरिक स्ट्रेंथ बढ़ती है।
- इस एक्सरसाइज को करने से बॉडी पोश्चर में सुधार होता है।
- इसे करने से मेंटल हेल्थ पर अच्छा असर पड़ता है, जिससे नींद भी अच्छी आती है।
- इसे करने से घुटने मजबूत होते हैं साथ ही साथ कमर का दर्द भी कम होता है।
- इससे शरीर में आलस कम होने के साथ ही जकड़न भी कम होती है।
इस एक्सरसाइज को करने का तरीका
- इस एक्सरसाइज को करने के लिए आपको इस ड्रिल की शेप को फॉलो करना है।
- सबसे पहले थोड़ा वार्मअप करें और इस ड्रिल के खानों (बॉक्स) में कूदें।
- अब आपको बॉक्स को पार करते हुए आगे की ओर निकलना है।
- इस दौरान आपकी दौड़ने की गति सामान्य से तेज होनी चाहिए।
- अगर आप हड्डी से जुड़ी किसी समस्या से परेशान हैं या हाल ही में कोई सर्जरी हुई है तो इसे करने से बचें।