World Cerebral Palsy Day 2023 : हर साल क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड सेलेब्रल पाल्सी डे, जानें इसका इतिहास, महत्व

दुनियाभर में हर साल 6 अक्तूबर को वर्ल्ड पाल्सी डे मनाया जाता है। हर साल यह दिवस मनाकर इस बीमारी से पीड़ित बच्चों का हौंसला बढ़ाया जाता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
World Cerebral Palsy Day 2023 : हर साल क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड सेलेब्रल पाल्सी डे, जानें इसका इतिहास, महत्व


सेरेब्रल पाल्सी एक प्रकार का मस्तिष्क विकार है, जिसमें मरीज की मांसपेशियां और चलने फिरने की गति प्रभावित हो जाती है। यह एक गंभीर समस्या है, जिससे दुनियाभर में करीब 17 मिलियन लोग इस समस्या से जझ रहे हैं। दुनियाभर में हर साल 6 अक्तूबर को वर्ल्ड पाल्सी डे मनाया जाता है। हर साल यह दिवस मनाकर इस बीमारी से पीड़ित बच्चों का हौंसला बढ़ाया जाता है। 

क्या है सेलेब्रल पाल्सी? 

दरअसल, सेलेब्रल पाल्सी एक ऐसी बीमारी या फिर बीमारियों का समूह है, जिसमें मरीज की मांसपेशियों पर उसका कंट्रोल नहीं रहता है। आमतौर पर बच्चों में ये बीमारी अधिक देखी जाती है। ऐसी स्थिति में बच्चा हिलने-डुलने या फिर किसी भी प्रकार की मूवमेंट करने में असमर्थ हो जाता है। यह एक लाइलाज और दुर्लभ तरह की बीमारी है, जिससे मरीज को जिंदगीभर लड़ना पड़ता है। ऐसे में बच्चों को कुछ बोलने या फिर निगलने तक में कठिनाई हो सकती है। 

सेलेब्रल पाल्सी डे की थीम 

सेलेब्रल पाल्सी डे साल 2023 की थीम टुगेदर स्ट्रॉन्गर (Together Stronger) है। इस थीम के जरिए लोगों की एकता की ताकत, एक दूसरे के आपसी सपोर्ट के साथ ही मिल-जुलकर रहने पर जोर दिया गया है। थीम में बताया गया है कि कैसे सेलेब्रल पाल्सी कम्यूनिटी के लोग एक दूसरे की समस्या को समझते हैं। 

palsy

सेलेब्रल पाल्सी डे का महत्व 

दरअसल, सेलेब्रल पाल्सी डे हर साल 6 अक्तूबर को मनाए जाने के पीछे का मकसद है कि लोग इस गंभीर बीमारी को समझें और इसके मरीजों का हौंसला बढ़ाएं। इस बीमारी के प्रति अभी बहुत कम लोग जागरूक हैं। हर साल इस दिवस को मनाकर इससे ग्रसित मरीजों को आत्मनिर्भर बनने के लिए भी प्रिरित किया जाता है। यही नहीं इस साल जगह-जगह कैंप लगाने के साथ ही सेमिनार भी किए जाते हैं, जिससे इसके लक्षणों और बचाव के तरीकों के बारे में लोगों को अवगत कराया जाता है। 

इसे भी पढ़ें - सेरेब्रल पाल्सी के रोगी की घर पर देखभाल कैसे करें? डॉक्टर से जानें जरूरी बातें और सावधानियां

सेलेब्रल पाल्सी डे का इतिहास 

यह एक पुरानी बीमारी है, जिससे बचने के लिए साल 1948 में यूनाइटेड सेरेब्रल पाल्सी एसोसिएशन का गठन किया गया था। वहीं, साल 2012 में सेलेब्रल पाल्सी एलाइंस ने 6 अक्तूबर को इसे विश्व स्तर पर मानए जाने की घोषणा की, जिसके बाद से यह दिवस हर साल 6 अक्तूबर को मनाया जाता है। इस दिन पाल्सी के मरीजों, परिवार और समर्थकों को एक साथ संगठित किया जाता है। 

 

Read Next

गंजापन और स्किन कैंसर के बीच क्या संबंध है? जानें क्या कहती है नई स्टडी

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version