दुनियाभर में आए दिन कई अजीबो-गरीब मामले सामने आते रहते हैं। हाल ही में ब्रिटेन से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां कुत्ते ने एक शख्स की नाक को भयानक तरीके से काट लिया था। इसके बाद उसने पसलियों की हड्डी से नाक को फिर से बनाया है। मरीज की नाक में प्लास्टिक की पाइप लगाई गई है, जिसकी वजह से वह ठीक तरह से सांसे ले पा रहा है। पसलियों की हड्डी से नाक जोड़ने का मामला देख लोग हैरान रह गए। आइये जानते हैं क्या था पूरा मामला।
क्या था पूरा मामला?
दरअसल, ब्रिटेन के रहने वाले 34 वर्षीय बेन हॉर्न के कुत्ते ने उनकी नाक को भयानक तरीके से काट लिया था, जिस कारण उनकी नाक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके चलते वे ठीक तरह से सांस लेने में भी असमर्थ थे। उन्होंने 5 साल बाद अपने माथे और पसलियों से चमड़ी निकालकर अपनी नाक को ठीक किया है। इस दौरान उन्होंने अपनी 10 सर्जरी कराई थी। लेकिन अभी भी उनकी नाक पूरी तरीके से ठीक नहीं हो पाई है। डॉक्टर्स के मुताबिक उनकी नाक को सामान्य रूप से काम करने के लिए अभी और सर्जरी कराने की भी जरूरत है। ठीक तरह से सांस लेने के लिए उन्हें भविष्य में अन्य सर्जरी की भी जरूरत पड़ सकती है।
इसे भी पढ़ें - नाक के झाइयों को दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, जल्दी दिखेगा असर
नाक पर चोट लगने पर क्या करें?
- नाक पर चोट या कट लगने पर आपको सबसे पहले फर्स्ट एड लेनी चाहिए।
- ऐसे में आपको नाक वाले हिस्से पर आइस पैक लगाना चाहिए। इससे प्रभावित हिस्से की ब्लीडिंग कम होती है।
- आपको कट पर गंदा हाथ लगाने से बचना चाहिए।
- नाक पर कट लगने पर आपको बैंडेज लगाने के साथ ही चोट वाले हिस्से पर कोई साफ कपड़ा बांधना है।
- इसके लिए आपको प्रभावित हिस्से को साबुन और साफ पानी से धोना चाहिए।