नाक के झाइयों को दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, जल्दी दिखेगा असर

Home Remedies For Nose Pigmentation: झाइयों को कम करने के लिए यह उपाय कारगर हो सकते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
नाक के झाइयों को दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, जल्दी दिखेगा असर


Home Remedies For Nose Pigmentation: झाइयां चेहरे की खूबसूरती को कम करती है। झाइयां एक बार हो जाने पर यह आसानी से जाने का नाम नहीं लेती हैं। झाइयां गालों पर होने के साथ नाक पर भी हो जाती है। नाक में मौजूद झाइयां मेकअप से भी नहीं छुपती है और खूबसूरती को कम करती है। नाक पर झाइयां बढ़ती उम्र और यूवी किरणों के कारण हो सकती हैं। नाक पर झाइयां होने के कारण चेहरे पर दाग-धब्बे भी हो जाते हैं। पहले झाइयां की समस्या को बढ़ती उम्र की समस्या ही समझा जाता था। लेकिन आजकल कम उम्र में भी नाक पर झाइयां की परेशानी हो जाती है। बहुत से लोग नाक की झाइयों को कम करने के लिए कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। यह प्रोडक्ट्स महंगे होने के साथ कई बार मन मुताबिक रिजल्ट भी नहीं देते हैं। ऐसे में नाक की झाइयों को कम करने के लिए घरेलू उपायों की मदद ली जा सकती हैं। यह उपाय नाक की झाइयों को कम करने के साथ नाक को मुलायम भी बनाते हैं। आइए जानते हैं नाक की झाइयों को कम करने घरेलू उपायों के बारे में।

एलोवेरा जेल

नाक की झाइयों को कम करने के लिए एलोवेरा जेल का इस्तेमाल किया जा सकता हैं। एलोवेरा जेल में एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो नाक की झाइयों को कम करने के साथ त्वचा को मुलायम भी बनाता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए एलोवेरा जेल को हाथ में लेकर हल्के हाथ से नाक पर मसाज करें। ऐसा नियमित करने से झाइयां दूर होगी।

aloe vera

शहद

शहद की मदद से भी नाक की झाइयों को दूर किया जा सकता है। शहद में फ्लेवोनोइड्स और फेनोलिक एसिड पाया जाता है, जो स्किन में मेलेनिन के उत्‍पादन को नियंत्रित करता है और नाक की झाइयों को दूर करता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए 1 चम्मच शहद में 2 से 3 बूंद नींबू के रस की मिलाकर मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को नाक पर 20 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद नाक को पानी से वॉश करें।

इसे भी पढ़ें- दांतों को मजबूत बनाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, दांतों से जुड़ी समस्याएं होंगी दूर

दही

दही के इस्तेमाल से भी झाइयों को दूर किया जा सकता है। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड झाइयों को कम करने के साथ दाग-धब्बों को कम करता हैं। दही का इस्तेमाल करने के लिए दही को मिलाकर पेस्ट तैयार करें। फिर इस पेस्ट को नाक पर हल्के हाथ से लगा कर रखें। उसके बाद चेहरे को पानी से वॉश करें।

विटामिन ई और बादाम का तेल

विटामिन ई और बादाम के तेल से भी नाक की झाइयों को कम किया जा सकता है। इनका यूज करने के लिए विटामिन ई कैप्सूल और बादाम के तेल को मिक्स करें। उसके बाद इस मिश्रण को नाक पर लगा लें।  इस मिश्रणको रातभर के लिए लगा रहने दें। सुबह पानी से नाक को वॉश करें। कुछ ही दिनों में असर दिखेगा।

हल्दी और नींबू का पेस्ट

हल्दी और नींबू के पेस्ट से भी नाक की झाइयों को कम किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए 1/2 चम्मच हल्दी और 2 बूंद नींबू के रस को मिलाकर पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को नाक पर 10 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद नाक को पानी से वॉश करें।

नाक की झाइयों को कम करने के लिए यह उपाय किए जा सकते हैं। हालांकि, इन उपायों को करने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें।

All Image Credit- Freepik

Read Next

यूरिक एसिड कम करने के लिए ऐसे करें हल्दी का सेवन, तेजी से मिलेगा फायदा

Disclaimer