Doctor Verified

आंख में चोट लगने पर तुरंत अपनाएं फर्स्ट एड ट्रीटमेंट, ब्लीडिंग और दर्द से होगा बचाव

आंख में चोट लगने पर आई लेंस न डैमेज हो इसके ल‍िए सफाई और प्राथम‍िक उपचार की जानकारी होनी चाह‍िए, ताक‍ि डॉक्‍टर की गैर मौजूदगी में संक्रमण न फैल जाए।
  • SHARE
  • FOLLOW
आंख में चोट लगने पर तुरंत अपनाएं फर्स्ट एड ट्रीटमेंट, ब्लीडिंग और दर्द से होगा बचाव


First Aid For Eye Injury: हर साल 14 सितंबर को विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस (World First Aid Day 2024) मनाया जाता है। इस द‍िवस का उद्देश्‍य है लोगों में प्राथमिक चिकित्सा के बारे में जागरूकता बढ़ाना। प्राथमिक चिकित्सा को फर्स्ट एड कहा जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य है व्यक्ति की मेड‍िकल इमरजेंसी की स्थिति को स्थिर करना, उसे सुरक्षित रखना और गंभीर समस्‍याओं को रोकना जब तक कि डॉक्‍टर की मदद न म‍िल जाए। आपातकालीन स्थिति में प्राथमिक चिकित्सा का सबसे अहम काम है जीवन को बचाना। सही समय पर दी गई प्राथमिक चिकित्सा व्यक्ति की जान बचा सकती है। आंख हमारे शरीर का अहम ह‍िस्‍सा है, आंखों के ब‍िना इंसान का जीवन काफी हद तक व्‍यर्थ है। आंखों का ख्‍याल रखना हमारी प्राथम‍िकता होनी चाह‍िए। लेक‍िन अगर क‍िसी कारणवश आंख में चोट लग जाए, तो क्‍या आप जानते हैं आपको तुरंत क्‍या करना चाह‍िए। आंखें नाजुक होती हैं, अगर आंख में लगी चोट का इलाज समय पर न क‍िया जाए, तो आंखों में स्‍थाई डैमेज हो सकता है। आंख में चोट लग जाने पर द‍िए जाने वाले प्राथम‍िक उपचार की जानकारी आगे व‍िस्‍तार से जानेंगे। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के केयर इंस्‍टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फ‍िजिश‍ियन डॉ सीमा यादव से बात की।      

आंख की चोट के ल‍िए प्राथम‍िक इलाज- First Aid Treatment For Eye Injury

eye injury first aid treatment

आंख की चोटें गंभीर हो सकती हैं, और समय पर प्राथमिक इलाज बेहद जरूरी है ताकि आगे की समस्‍याओं से बचा जा सके। आंख की चोट का प्रकार और गंभीरता अलग-अलग हो सकती है, जैसे कि आंख में धूल या रेत जाना, चोट लगना, कटना, जलना या केमिकल के संपर्क में आना। चोट के प्रकार के मुताब‍िक इलाज इस प्रकार है- 

1. आंख में धूल या कण चले जाना

  • आंख को जोर से मसलें नहीं, इससे और ज्‍यादा नुकसान हो सकता है।
  • साफ पानी से आंख को धोएं या आई वॉश का इस्तेमाल करें।
  • अगर कोई चीज नजर आ रही हो, तो साफ हाथों या साफ रुमाल से उसे हल्के से निकालें।
  • अगर परेशानी बनी रहे तो डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें।

2. केमिकल से आंख में जलन होना

  • आंख को तुरंत ठंडे साफ पानी से 20 मिनट तक धोएं।
  • आईलिड को हल्के से खोलकर साफ पानी डालें, जिससे रसायन निकल जाए।
  • केमिकल का प्रकार पता हो तो डॉक्टर को बताएं।
  • केमिकल्स से आंखों को गंभीर नुकसान हो सकता है, इसलिए तुरंत डॉक्टर से परामर्श करें।

3. आंख पर क‍िसी चीज से चोट लगना

  • चोट के बाद आंखों में सूजन या दर्द हो सकता है।
  • बर्फ के पैक को कपड़े में लपेटकर चोटिल आंख के ऊपर हल्के से रखें, इससे सूजन और दर्द में राहत मिलेगी।
  • आंखों को दबाएं नहीं, सिर्फ ऊपर से आराम से बर्फ लगाएं।
  • अगर दृष्टि में कोई समस्या हो या आंखों में खून दिखाई दे, या दर्द गंभीर हो तो तुरंत डॉक्टर से मिलें।
  • अगर आंख में गंभीर चोट लगी हो, तो साफ और हल्के कपड़े या पट्टी से आंख को ढकें।
  • इससे आंख की सुरक्षा होगी और संक्रमण का खतरा कम होगा।
  • पट्टी बांधने के बाद चिकित्सा मदद लें। 

इसे भी पढ़ें- फर्स्ट एड से जुड़े इन 5 मिथकों पर बिलकुल न करें यकीन, जानें क्या है इनकी सच्चाई

4. कटी या फटी हुई आंख

  • आंखों को छूने या रगड़ने से बचें।
  • आंख पर साफ और हल्का गॉज़ या कपड़ा रखें, लेकिन ज्यादा दबाव न डालें।
  • चोटिल आंख को बंद करके रखें और तुरंत चिकित्सा मदद लें।
  • ऐसी स्थिति में घरेलू इलाज करने से बचें, क्योंकि यह और ज्‍यादा नुकसान कर सकता है।

5. आंख में जलन होना

  • अगर आंख जल गई हो, तो ठंडे साफ पानी से धोएं।
  • आंखों को रगड़ने से बचें।
  • दर्द और जलन के लिए डॉक्टर की सलाह पर दी गई आई ड्रॉप का इस्तेमाल करें।
  • गंभीर जलन की स्थिति में डॉक्टर से संपर्क करें।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

Read Next

क्या लंबे समय से माइक्रोवेव में पका खाना खा रहे हैं आप? जानें इससे सेहत को होने वाले नुकसान

Disclaimer