Mace Benefits in Diabetes: जावित्री का इस्तेमाल मसाले के तौर पर लगभग हर भारतीय रसोई में किया जाता है। जावित्री में मौजूद पोषक तत्व और गुण सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। जावित्री दरअसल जायफल के पेड़ के सूखेदार छाल को कहते हैं। इसी पेड़ के बीज को जायफल कहा जाता है। जावित्री को अंग्रेजी में मेस (Mace) नाम से जाना जाता है। इसका इस्तेमाल करने से आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बूस्ट होती है और कई गंभीर बीमारियों में फायदा मिलता है। जावित्री में मौजूद गुणों के कारण ही इसका इस्तेमाल पुराने समय से ही औषधि के रूप में किया जा रहा है। कई तरह की आयुर्वेदिक दवाओं को बनाने में भी जावित्री का इस्तेमाल होता है। डायबिटीज की बीमारी में भी जावित्री का सेवन करने से आपको बहुत फायदा मिलता है, आइये विस्तार से जानते हैं इसके बारे में।
डायबिटीज में जावित्री के फायदे- Benefits Of Javitri in Diabetes in Hindi
जावित्री में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो शरीर में ब्लड शुगर कंट्रोल करने और इन्सुलिन रेजिस्टेंस को ठीक रखने में फायदेमंद माने जाते हैं। जावित्री में एस्ट्रिंजेंट और ऐफ्रोडिसीयाक गुण होते हैं, जो शरीर को कई तरह के इन्फेक्शन से बचाने का काम करते हैं। जावित्री में एंटी वायरल, एंटी बैक्टीरियल, एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी डायबिटिक गुण होते हैं, जो शरीर को कई गंभीर परेशानियों से बचाने में उपयोगी माने जाते हैं। इसके अलावा जावित्री को हार्ट से जुड़ी परेशानियों में टॉनिक की तरह इस्तेमाल किया जाता है। डायबिटीज के मरीजों में भूख और पाचन से जुड़ी परेशानियों को ठीक करने में भी जावित्री का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है।
इसे भी पढ़ें: टीनएज लड़कियों में डायबिटीज के ये लक्षण दिखें तो हो जाएं सावधान, जानें बचाव
डायबिटीज के मरीजों में मोटापा एक गंभीर परेशानी होती है। मोटापा और डायबिटीज एक गंभीर कंडीशन है और इसमें मरीजों की जान जाने का खतरा भी बढ़ जाता है। मोटापे को कम करने और डायबिटीज के मरीजों का चयापचय ठीक करने के लिए भी जावित्री का सेवन बहुत फायदेमंद होता है।
डायबिटीज में कैसे करें जावित्री का सेवन?- How To Use Javitri In Diabetes?
वैसे तो जावित्री का इस्तेमाल घरों में मसाले के रूप में किया जाता है। इसका इस्तेमाल करने से भोजन का स्वाद और महक दोनों बढ़ जाते हैं। डायबिटीज में भी मरीज खाने में इसे मसाले के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा जावित्री की चाय पीने से भी आपको बहुत फायदा मिलता है। डायबिटीज में जावित्री की चाय पीने से कई फायदे मिलते हैं। इसकी चाय बनाने के लिए सबसे पहले एक भगोने में एक गिलास पानी डालें और इसमें जावित्री के टुकड़े डाल दें। इस पानी को अच्छी तरह से उबालने के बाद छान । अब आपकी चाय बनकर तैयार है।
इसे भी पढ़ें: नेल पॉलिश और शैंपू से बढ़ सकता है डायबिटीज का जोखिम, जानें इसका कारण
आप चाहें तो इस चाय में एक चम्मच शहद मिला सकते हैं। शहद का इस्तेमाल करने से इसके फायदे और ज्यादा बढ़ जाते हैं। रोजाना सुबह के समय जावित्री की चाय पीने से आपका ब्लड शुगर कंट्रोल में रहेगा और शरीर में इन्सुलिन रेजिस्टेंस से जुड़ी परेशानियां कम होंगी। इसके अलावा जावित्री की चाय पीने से आपका मेटाबोलिज्म भी ठीक रहेगा।
(Image Courtesy: Freepik.com)
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version