Is It Safe To Drink Fruit Beer: आजकल फ्रूट बीयर काफी चलन में है। ऐल्कोहॉल अवॉइड करने के लिए अक्सर लोग फ्रूट बीयर को इसके विकल्प में चुन लेते हैं। इसमें नॉर्मल बीयर के मुकाबले ऐल्कोहॉल की मात्रा कम होती है। कई लोग इसे बीयर का हेल्दी ऑप्शन मानकर चुन लेते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है फ्रूट बीयर वाकई हमारी सेहत के लिए फायदेमंद है या नहीं? क्या इसके सेवन से सेहत को नुकसान हो सकता है। दरअसल, हर ब्रांड की फ्रूट बीयर अलग होती है। इसलिए इसे पीने के बाद शरीर पर क्या असर होगा, यह भी उस ब्रांड की बीयर पर निर्भर करता है। लेकिन क्या इसे हेल्दी ऑप्शन की तरह चुनना सेफ होता है? इस बारे में जानने के लिए हमने उदयपुर की क्लीनिकल डायटिशियन डॉ रिद्धिमा खमेरसा से बात की।
क्या फ्रूट बीयर सेहत के लिए वाकई सेफ होती है? Is Fruit Bear Safe For Health
एक्सपर्ट के मुताबिक, अगर आप कम मात्रा में सेवन कर रहे हैं तो फ्रूट बीयर सेहत को नुकसान नहीं करती है। इसे पीना सेफ है या नहीं इसके लिए फिलहाल, कोई अध्ययन अभी मौजूद नहीं है। इसके सेवन से सेहत को नुकसान नहीं होता है। फ्रूट बीयर को फलों को फर्मेंट करके बनाया जाता है, इसलिए इसमें ज्यादा केमिकल या प्रिजर्वेटिव्स इस्तेमाल नहीं होते हैं।
इसे भी पढ़ें- दवा खाने के कितनी देर बाद शराब पी सकते हैं? डॉक्टर से जानें
फ्रूट बीयर पीने से सेहत को क्या फायदे मिलते हैं? Benefits of Fruit Bear For Health
- फ्रूट बीयर को कई फलों को फर्मेंट करके बनाया जाता है। इसलिए इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है। ये बॉडी को फ्री रेडिकल्स से बचाने और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद करते हैं।
- फ्रूट बीयर में मौजूद मिनरल्स और विटामिन्स सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं। ये डाइजेस्टिव हेल्थ को इंप्रूव करने में मदद करते हैं जिससे डाइजेस्टिव प्रॉब्लम्स ठीक होती हैं। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं, जो बॉडी में इंफ्लेमेशन कम करने में मदद करते हैं।
- फ्रूट बीयर में कैलोरी की मात्रा कम होती है। इसलिए इसे वेट लॉस के दौरान भी पी सकते हैं। फर्मेंटेड होने से इसमें प्रोबायोटिक्स होते हैं, जिससे डाइजेस्टिव सिस्टम ठीक रहता है।
- इसमें मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स बॉडी को एक्टिव रखने में मदद करते हैं। फ्रूट बीयर पीने से एनर्जी लेवल बूस्ट होता है और थकावट से भी राहत मिलती है।
इसे भी पढ़ें- क्या वाकई बीयर पीने से किडनी स्टोन निकल जाती है? जानें डॉक्टर से
फ्रूट बीयर ज्यादा पीना कैसे नुकसानदायक है?
कुछ फ्रूट बीयर में चीनी ज्यादा इस्तेमाल की जाती है। इसे ज्यादा पीने से कैलोरी इनटेक बढ़ सकता है, साथ ही इससे ब्लड शुगर पर भी असर पड़ सकता है। इसमें मौजूद प्रिजर्वेटिव्स और केमिकल्स कई स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ा सकते हैं।
निष्कर्ष
फ्रूट बीयर पीना सेहत के लिए सेफ होता है। लेकिन अगर आप इसका सेवन करते हैं या ज्यादा मात्रा में करते हैं, तो इससे सेहत को नुकसान हो सकता है। इसे फलों को फर्मेंट करके बनाया जाता है, इसलिए इससे सेहत को कई फायदे मिलते हैं। लेकिन अगर आपको कोई स्वास्थ्य समस्या रहती है, तो आपको डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करना चाहिए। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।