Low Platelet Count in Dengue Causes: मॉनसून गर्मी से राहत जरूर दिलाता है, लेकिन अपने साथ कई मच्छर जनित बीमारियों को लेकर आता है। इन्हीं में से एक डेंगू है। डेंगू मॉनसून में तेजी से फैलता है। डेंगू के दौरान व्यक्ति को तेज बुखार, सिरदर्द और मांसपेशियों में दर्द का सामना करना पड़ता है। वहीं कुछ डेंगू मरीजों के प्लेटलेट्स काउंट भी गिर जाते हैं। जब प्लेटलेट्स गिरते हैं, तो यह स्थिति गंभीर हो जाती है। लेकिन आखिर डेंगू होने पर प्लेटलेट्स गिरते क्यों हैं?
डेंगू के लक्षण
डेंगू बुखार एडिज एजिप्टी मच्छर के काटने से फैलता है। मच्छर के काटने के 4 से 7 दिन बाद डेंगू के लक्षण नजर आने शुरू हो सकते हैं।
- तेज बुखार
- उल्टी
- आंखों के पीछे दर्द
- सिरदर्द
- मतली
- जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द
- त्वचा पर चकत्ते
डेंगू बुखार में प्लेटलेट्स कम क्यों होती है?-Low Platelet Count in Dengue Causes
डेंगू होने पर व्यक्ति को बुखार आना सबसे आम लक्षण माना जाता है। लेकिन इस दौरान कई लोगों में प्लेटलेट्स की संख्या भी तेजी से गिरने लगते हैं। जब डेंगू में प्लेटलेट्स और रेड ब्लड सेल्स की संख्या कम होती है, तो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कमजोर पड़ जाती है। डेंगू में प्लेटलेट्स गिरने के कारण-
- डेंगू बोन मैरो को दबा देता है। बोन मैरो प्लेटलेट्स बनाने वाला एरिया है। जब यह दब जाता है, तो इस स्थिति में प्लेटलेट्स की संख्या गिरने लगते हैं।
- इसके अलावा डेंगू वायरस से प्रभावित रक्त कोशिकाएं प्लेटलेट्स को नुकसान पहुंचाती हैं। इससे भी शरीर में प्लेटलेट्स की संख्या कम होने लगती है।
- डेंगू के दौरान बॉडी में एंटीबॉडी बनती है। एंटीबॉडी से डेंगू में प्लेटलेट्स की संख्या कम हो सकती है।
इसे भी पढ़ें- इन 4 तरह के लोगों को ज्यादा रहता है डेंगू का खतरा, जानें कैसे करें बचाव
डेंगू बुखार में प्लेटलेट्स कब कम होते हैं?
आमतौर पर डेंगू बुखार के चौथे दिन प्लेटलेट्स गिर सकते हैं, यह स्थिति गंभीर हो सकती है। कुछ वयस्कों में डेंगू होने पर प्लेटलेट्स तीसरे से सातवें दिन गिर सकते हैं। लेकिन कम संख्या में ही प्लेटलेट्स गिरते हैं। इसके बाद आठवें और नौवें दिन प्लेटलेट्स सामान्य हो जाते हैं।
डेंगू बुखार में प्लेटलेट काउंट कैसे बढ़ाएं?
डेंगू में प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए आपको अपनी डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए। हेल्दी डाइट एंटीबॉडी से लड़ते हैं और प्लेटलेट काउंट भी बढ़ाते हैं।
- विटामिन बी12- प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए आप विटामिन बी12 से भरपूर डाइट ले सकते हैं। विटामिन बी12 ब्लड सेल्स को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसके लिए आप अंडे और दूध का सेवन कर सकते हैं।
- आयरन- आयरन भी स्वस्थ ब्लड सेल्स के उत्पादन में मदद करता है। आयरन लेने से प्लेटलेट्स काउंट भी बढ़ता है। इसके लिए आप कद्दू के बीज, मसूर की दाल, अनार और चुकंदर आदि ले सकते हैं।
- विटामिन सी- विटामिन सी प्लेटलेट काउंट बढ़ाने में मदद करता है। इसके लिए आप अनानास, ब्रोकोली, लाल शिमला मिर्च और खट्टे फलों का सेवन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- डेंगू मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद है हरसिंगार का काढ़ा, जानें इसे बनाने का तरीका
अगर आपके भी डेंगू में प्लेटलेट्स गिरते हैं, तो ऐसे में आप इन विटामिन्स को लेना शुरू कर सकते हैं। इससे आपकी इम्यूनिटी बढ़ेगी और प्लेटलेट्स काउंट भी बढ़ेगा।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version