Tue Oct 27, 2026 | 02:38 PM IST

Doctor Verified

लो ब्लड प्रेशर में अर्जुन की छाल है फायदेमंद, आयुर्वेदाचार्य से जानें सेवन का सही तरीका

ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखने के लिए अर्जुन की छाल काफी फायदेमंद होती है। यह लो और हाई बीपी को कंट्रोल में रखता है। जानें लो बीपी में अर्जुन की छाल का सेवन कैसे करें? 
लो ब्लड प्रेशर में अर्जुन की छाल है फायदेमंद, आयुर्वेदाचार्य से जानें सेवन का सही तरीकालो ब्लड प्रेशर में अर्जुन की छाल है फायदेमंद, आयुर्वेदाचार्य से जानें सेवन का सही तरीका

arjun ki chhal for bp: लो ब्लड प्रेशर की समस्या आजकल काफी सामान्य हो गई है। तनाव, डिहाइड्रेशन, शारीरिक सक्रियता की कमी और खराब जीवनशैली लो ब्लड प्रेशर (low blood pressure causes) के प्रमुख कारण हैं। लो ब्लड प्रेशर को हाइपोटेंशन (hypotension) भी कहा जाता है। लो ब्लड प्रेशर या निम्न रक्तचाप कई सामान्य से लेकर गंभीर बीमारियों को पैदा कर सकता है। यह किडनी फेलियर, हृदय रोगों, एनीमिया, तनाव और थायराइड का कारण बन सकता है। इतना ही नहीं बीपी लो होने पर ऑर्गन्स सही से कार्य नहीं कर पाते हैं। ऐसे में आप चाहें तो बीपी को नियंत्रण में रखने के लिए अर्जुन की छाल का उपयोग कर सकते हैं। अर्जुन की छाल उच्च और निम्न दोनों रक्तचाप को नियंत्रण में (arjun ki chaal for blood pressure) रखने में मदद करता है। लेकिन आज हम आपको लो बीपी में अर्जुन की छाल के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदाचार्य श्रेय शर्मा (Shrey Sharma, Ayurvedacharya of Ramhans Charitable Hospital, Sirsa) से जानें लो बीपी में अर्जुन की छाल का सेवन कैसे करें...

लो बीपी में अर्जुन की छाल (Arjun ki chaal for low bp)

अर्जुन एक वृक्ष का नाम है। इसकी छाल औषधीय गुणों (arjun ki chaal benefits) से भरपूर होती हैं। आयर्वेद में अर्जुन की छाल का उपयोगी कई तरह के रोगों को दूर करने के लिए किया जाता है। इसे हाई ब्लड प्रेशर और लो ब्लड प्रेशर में भी लाभकारी बताया गया है। चक्कर आना, बेहोशी, धुंधला दिखाई देना, कमजोर, उल्टी आना और थकान लो ब्लड प्रेशर के लक्षण (Low blood pressure symptoms) होते हैं। ऐसे में अर्जुन की छाल का सेवन करना लाभकारी माना जाता है।

क्या कहते हैं डॉक्टर

आयुर्वेदाचार्य श्रेय शर्मा बताते हैं कि अर्जुन की छाल हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने में मददगार है। लेकिन कुछ हद तक यह लो बीपी में भी फायदेमंद होता है। अर्जुन की छाल में एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीमाइक्रोबियल गुण मौजूद होते हैं। ये कई बीमारियों के इलाज में कारगर होते हैं। आयुर्वेद में अर्जुन की छाल को रक्त चाप नियंत्रित करने वाली औषधि के रूप में जाना जाता है। इसे अर्जुन की छाल के पाउडर (arjun ki chaal powder) के रूप में लिया जाता है।

इसे भी पढ़ें - अर्जुन के फल के फायदे: अर्जुन का फल खाने से दूर होती हैं ये 5 समस्याएं

लो बीपी में अर्जुन की छाल का सेवन कैसे करें? (How to consume arjun ki chaal in low bp)

आयुर्वेदाचार्य श्रेय शर्मा बताते हैं कि लो बीपी में अर्जुन की छाल का सेवन किया जा सकता है। इसके लिए रातभर एक गिलास पानी में अर्जुन की छाल भिगोकर रख दें। सुबह इस पानी को गर्म करें, इसमें एक चौथाई कप दूध और थोड़ी सी चीनी मिला लें। आप इस पानी का सेवन सुबह खाली पेट सकते हैं। इससे आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहेगा और लो नहीं होगा। 

इसे भी पढ़ें - Arjun Barks: 'अर्जुन की छाल' से सेहत को होते हैं ये 8 फायदे, आयुर्वेदाचार्य से जानें नुकसान भी

आयुर्वेदाचार्य श्रेय शर्मा बताते हैं कि अर्जुन की छाल लो बीपी का संपूर्ण इलाज नहीं है। ऐसे में अगर आपको लो बीपी का कोई भी लक्षण नजर आए, तो डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।

Read Next

→ मरुआ के फायदे: मरुआ के पत्ते खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें सेवन का तरीका

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Anju Rawat

Chief Sub Editor

जागरण न्यू मीडिया (Only My Health) में बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही अंजू रावत को प्रिंट मीडिया में 3 साल का अनुभव है। अंजू को हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों की अच्‍छी समझ है। वह पिछले 5 वर्षों से इन विषयों पर लेख लिखती आ रही हैं। अंजू ने इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन की है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 26, 2022 00:00 IST

    Published By : Anju Rawat