स्वाद से लेकर सेहत तक बेहद फायदेमंद हैं ये 6 विदेशी फल, जानें इनके फायदे

Healthiest Exotic Fruits: जलवायु में अंतर होने के कारण कुछ फल दूसरे देशों से आयात किये जाते हैं। ये फल स्वाद से लेकर सेहत के लिए भी बेहतर हो सकते हैं।   
  • SHARE
  • FOLLOW
स्वाद से लेकर सेहत तक बेहद फायदेमंद हैं ये 6 विदेशी फल, जानें इनके फायदे

What Are The Advantages of Exotic Fruits: बचपन से हमने सुना होता है कि फलों का सेवन रोज करना जरूरी है। इनमें न सिर्फ पोषक तत्व अधिक होते हैं, बल्कि यह कई स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान भी कर सकते हैं। जलवायु में अंतर होने के कारण हर प्रकार से फल सभी देशों में उगाना संभव नहीं हो पाता है। इसलिए कई फलों को बाहरी देशों से आयात किया जाता है। आयात करने के कारण इनकी कीमत अन्य फलों के मुकाबले ज्यादा तो होती है, लेकिन ये कई समस्याओं के लिए रामबाण भी हो सकते हैं। इसी विषय पर बात करते हुए जानें कुछ विदेशी फलों के बारे में, जो सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। 

exotic fruits

एवोकाडो 

एवोकाडो की शुरुआत दक्षिण मध्य मेक्सिको से मानी जाती है। एवोकाडो एक प्रकार की बेरी है, जिसे बटर फ्रूट के नाम से भी जाना जाता है। इसमें हेल्दी फैट्स होने के साथ विटामिन-बी6, विटामिन-ई, विटामिन-सी, मैग्नीशियम और फोलेट भी पाया जाता है। इसमें फाइबर की मात्रा अधिक पाई जाती है, जिससे यह पाचन दुरुस्त रखने में मदद करता है। इस फल को हार्ट हेल्थ और आंखों को स्वस्थ रखने के लिए भी फायदेमंद माना गया है। 

ड्रेगन फ्रूट

ड्रेगन फ्रूट में डायट्री फाइबर होने के साथ विटामिन्स और मिनरल्स की मात्रा भी ज्यादा पाई जाती है। यह फ्रूट जितना देखने में आकर्षिक होता है, उतना ही सेहत के लिए भी फायदेमंद है। इसमें फाइबर अधिक होने के कारण यह पाचन के लिए फायदेमंद है। साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भी अधिक पाए जाते हैं, जिससे इसे त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद माना गया है। 

इसे भी पढ़े- मेडलर या लोकाट का फल खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे

ग्रेपफ्रूट

संतरे और नींबू जैसे दिखने वाले इस फल को चकोतरा नाम से भी जाना जाता है। इसमें सिट्रिक एसिड की मात्रा अधिक पाई जाती है, जिससे यह कई स्वास्थ्य समस्याओं के लिए रामबाण भी साबित होता है। इसमें कम कैलोरी होने के साथ विटामिन्स, मिनरल्स, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा भी अधिक पाई जाती है। यह इम्यूनिटी स्ट्रांग करने, डायबिटीज कंट्रोल करने और पथरी होने से बचाने में मदद करता है।  

कीवी

कीवी की शुरुआत दक्षिण चीन के पहाड़ो से मानी जाती है। इस फल में आवश्यक मिनरल्स के साथ ल्यूटिन भी अधिक पाया जाता है। यह पाचन तंत्र स्वस्थ रखने के साथ इम्यूनिटी बनाए रखने के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। साथ ही इसे डायबिटीज, हार्ट डिजीज और आंखों के लिए भी असरदार माना गया है। 

इसे भी पढ़े- अद्भुत स्वास्थ्य लाभों से भरपूर है गर्मियों का ये देसी फल, जानें जंगल जलेबी फल को खाने के 5 बेहतरीन फायदे

कमरख 

कमरख हल्के हरे रंग का रंगभरा फल होता है, जिसका स्वाद अत्यंत खट्टा होता है। इसमें अन्य पोषक तत्वों के साथ फाइबर भी अधिक पाया जाता है, जो पाचन दुरुस्त रखने और इंसुलिन बैलेंस रखने में मदद करता है। इसे ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल, हार्ट डिजीज के लिए फायेदमंद माना जाता है। 

मैंगोस्टीन

मैंगोस्टीन थाइलैंड का राष्ट्रीय है जिसे मांगूस्टान नाम से भी जाना जाता है। इस फल का स्वाद खट्टा-मीठा होता है। इसमें विटामिन्स की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जिससे यह त्वचा के लिए फायदेमंद माना जाता है। इस फल का सेवन वजन घटाने और पाचन स्वस्थ रखने के लिए भी किया जाता है। 

Read Next

Hartalika Teej 2023: डायबिटीक महिलाएं तीज का व्रत रखने पर इन खास बातों का रखें ध्यान, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर

Disclaimer