अद्भुत स्वास्थ्य लाभों से भरपूर है गर्मियों का ये देसी फल, जानें जंगल जलेबी फल को खाने के 5 बेहतरीन फायदे

गांवों में मिलने वाला देसी फल 'जंगल जलेबी' बहुत गुणकारी होता है। कैंसर, डायबिटीज को ठीक करने से लेकर हड्डियों की मजबूती तक जानें इसके 5 बड़े फायदे।
  • SHARE
  • FOLLOW
अद्भुत स्वास्थ्य लाभों से भरपूर है गर्मियों का ये देसी फल, जानें जंगल जलेबी फल को खाने के 5 बेहतरीन फायदे


क्या आपने कभी जंगल जलेबी का नाम सुना है? जंगल जलेबी कोई मिठाई नहीं, बल्कि एक पेड़ है, जिसके फल का आकार जलेबियों जैसा होता है। आमतौर पर ये पेड़ जंगलों में ही पाया जाता है, मगर गांवों से ताल्लुक रखने वाले लोगों ने इस फल को जरूर देखा होगा। जंगल जलेबी में ढेर सार औषधीय गुण होते हैं और ये बहुत फायदेमंद होता है। बहुत सारे इलाकों में तो इस फल को खूब खाया जाता है और मार्केट में बेचा जाता है, तमाम इलाके ऐसे भी हैं जहां जानकारी न होने के कारण लोग इस फल के औषधीय गुणों का लाभ नहीं उठाते हैं। आमतौर पर ये फल अप्रैल से जून के मौसम में आता है।

आपको बात दें कि जंगल जलेबी के अंदर का फल सफेद होता है और इसका आकार इमली की तरह होता है। मगर पकने के बाद ये फल लाल हो जाता है। इसके फल का स्वाद हल्का खट्टा-मीठा होता है। अलग-अलग इलाकों में लोग इसे अलग-अलग नामों से जानते हैं जैसे- विलायती इमली, गंगा जलेबी, मीठी इमली आदि। आज हम आपको बता रहे हैं इसी जंगल जलेबी के स्वास्थ्य लाभ।

jungle jalebi

डायबिटीज रोगियों के लिए है बहुत फायदेमंद

जंगल जलेबी को डायबिटीज रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इस फल में कई एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर को लाभ पहुंचाते हैं। टाइप 2 डायबिटीज रोगियों के लिए जंगल जलेबी के फल और इसके जूस का सेवन करना बहुत लाभप्रद हो सकता है। बहुत सारे वैद्य और पुराने लोग मानते हैं कि डायबिटीज रोगी अगर एक महीने तक रोजाना इस जंगल जलेबी के फल को खाएं, तो उन्हें डायबिटीज रोग से छुटकारा मिल सकता है।

इसे भी पढ़ें: आयुर्वेद के अनुसार गर्म तासीर वाले हैं ये 7 आहार, गर्मियों में इनका ज्यादा सेवन हो सकता है नुकसानदायक

कैंसर से बचाता है ये देसी फल

हो सकता है आपको इस बात पर यकीन न हो। मगर Journal of Pharmacognosy and Phytochemistry में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार जंगल जलेबी के फल में कैंसर-रोधी गुण पाए गए हैं। यानी अगर इस फल का सेवन किया जाए, तो शरीर में कैंसर कोशिकाओं के बढ़ने की गति रुकती है और अगर किसी व्यक्ति को कैंसर नहीं है, तो उसके होने की संभावना भी कम हो जाती है क्योंकि इस फल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स कैंसर कोशिकाओं को पनपने से रोकते हैं।

madras thorn

इम्यूनिटी बढ़ाती है जंगल जलेबी

जंगल जलेबी के सेवन से इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है। कोरोना वायरस के कारण आजकल इम्यूनिटी की बड़ी चर्चा है। ऐसे में अगर आप गांव से हैं और आपके आसपास जंगल जलेबी का पेड़ है, तो आप इसके फल को रोजाना खाएं और परिवार के दूसरे सदस्यों को भी खिलाएं। जंगल जलेबी के खट्टे फल में विटामिन C की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, इसलिए ये एक तरह से एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है और शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाता है।

इसे भी पढ़ें: हजारों साल के आयुर्वेदिक ज्ञान से मिले इन 5 नियमों को अपनाकर आप भी रहें स्वस्थ, जानें दोषों के लक्षण और उपचार

हड्डियां और मांसपेशियां रहेंगी स्वस्थ

आपको कभी हैरानी नहीं होती कि गांवों में लोग इतने मजबूत कैसे होते हैं और इतना काम, भारी बोझ उठाना, पैदल चलना आदि सब कैसे कर लेते हैं? दरअसल गांवों के खानपान में ऐसे बहुत सारी औषधीय चीजें अनजाने में ही शामिल होती हैं, जो उनके शरीर को मजबूत बनाने का काम करती हैं। इन्हीं में से जंगल जलेबी भी एक फल है। जंगल जलेबी के फल में कैल्शियम और फॉस्फोरस की अधिकता होती है, इसलिए इसके सेवन से हड्डियां और दांत मजबूत होते हैं, साथ ही मांसपेशियां स्वस्थ रहती हैं।

jungle jalebi benefits

पेट को रखता है स्वस्थ

जंगल जलेबी के फल के सेवन से आपकी पाचन शक्ति बढ़ती है और पेट स्वस्थ रहता है। इस फल में बहुत सारे औषधीय गुण होते हैं। सबके बारे में एक लेख में बता पाना मुश्किल है। इसलिए यहां क्लिक करके आप इस फल के मेडिकल रिसर्च की रिपोर्ट पढ़ सकते हैं, जिसमें बताया गया है कि ये फल शरीर की 100 से भी ज्यादा बीमारियों को ठीक करने में सक्षम होता है।

Read More Articles on Ayurveda in Hindi

Read Next

आप भी मच्छरों के काटने से होने वाली खुजली से पाना चाहते हैं राहत? तो इन घरेलू तरीकों का करें इस्तेमाल

Disclaimer