7 घंटे से कम सोते हैं तो हो जाएं सावधान, वैज्ञानिकों ने बताया इन 5 बीमारियों का खतरा

7 घंटे से कम नींद लेना युवाओं के लिए 5 खतरनाक रोगों का कारण बन सकता है। नई रिसर्च के मुताबिक 20 साल से ज्यादा उम्र के नौकरीपेशा युवा आजकल 5 घंटे से कम नींद ले रहे हैं, जो उनकी सेहत के लिए बहुत खतरनाक हो सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
7 घंटे से कम सोते हैं तो हो जाएं सावधान, वैज्ञानिकों ने बताया इन 5 बीमारियों का खतरा


अगर आप भी रोजाना 7 घंटे से कम नींद लेते हैं, तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। वैज्ञानिकों ने हाल में एक शोध के बाद ये बताया है कि बीस साल से बड़ी उम्र के ज्यादातर युवा आजकल औसतन सिर्फ 5 घंटे की नींद ले रहे हैं, जो उनकी सेहत के लिए लंबे समय में खतरनाक हो सकती है। शोधकर्ताओं ने बताया कि आपको सप्ताह में कम से कम 4 दिन 7 घंटे जरूर सोना चाहिए। कम नींद से आपका मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य, दोनों प्रभावित होते हैं। वैज्ञानिकों ने कुछ ऐसी बीमारियां भी बताई हैं, जो कम नींद के कारण लोगों में बढ़ रही हैं। आइए आपको बताते हैं इस रिसर्च की जरूरी बातें और कम नींद से होने वाले खतरे।

कम नींद के कारण कई जानलेवा रोग

वैज्ञानिक बताते हैं कि अगर आप पर्याप्त नींद नहीं लेते हैं, तो इससे पहला नुकसान तो यह है कि आपका मानसिक स्वास्थ्य खराब होता है। दूसरा नुकसान यह है कि आपका वजन तेजी से बढ़ने या घटने लगता है। दरअसल कम नींद के कारण आपके शरीर के फैट को स्टोर करने की प्रक्रिया पर भी इसका असर पड़ता है। यही कारण है कि दुनियाभर में मोटापा एक बड़ी समस्या बनता जा रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भी कई बार चेताया है कि अगर मोटापे पर कंट्रोल नहीं किया गया, तो 2025 तक डायबिटीज, हार्ट अटैक, हाई ब्लड प्रेशर, कैंसर जैसी बीमारियों से मरने वालों की संख्या कई गुना अधिक बढ़ जाएगी।

इसे भी पढ़ें:- नींद पूरी न लेने से त्वचा पर पड़ते हैं ये 5 प्रभाव, जल्दी आते हैं बुढ़ापे के लक्षण

क्या कहती है रिसर्च?

ये रिसर्च 15 ऐसे लोगों पर की गई, जो सप्ताह में 4 दिन 5 घंटे सोते थे, जबकि बाकी के 3 दिन 10 घंटे सोकर सप्ताह भर की नींद पूरी कर लेते थे। इन सभी की उम्र 20 साल के आसपास थी। वैज्ञानिकों ने पाया कि लगातार कम नींद के कारण इन सभी लोगों के खून में ट्राईग्लिसराइडयुक्त लिपोप्रोटीन्स की मात्रा काफी बढ़ गई, जिसके कारण इनकी धमनियों (arteries) में खतरनाक फैटी प्लाक जमा होना शुरू हो गया। ये रिसर्च 'जर्नल ऑफ लिपिड रिसर्च' में छापी गई है।
चिकित्सकों के मुताबिक ज्यादातर नौकरीपेशा लोग 7 घंटे से कम की नींद लेते हैं, जिसके कारण उन्हें कई तरह के खतरनाक रोगों का खतरा बढ़ जाता है। ज्यादातर प्राइवेट नौकरियों में काम का दबाव दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है, इसलिए

इसे भी पढ़ें:- जानें आपकी उम्र के मुताबिक कितनी देर सोना जरूरी है आपके लिए

कम नींद से बढ़ रहे हैं ये 5 रोग

कम नींद के कारण आजकल युवाओं में 5 बड़ी बीमारियां महामारी की तेजी से फैल रही हैं। इन बीमारियों को धीरे-धीरे लोगों ने सामान्य समझना शुरू कर दिया है, मगर हकीकत ये है कि दुनिया भर में होने वाली 35% से ज्यादा मौतों का कारण ये 5 बीमारियां बन रही हैं।

  • मोटापा और इससे जुड़ी तमाम बीमारियों का खतरा
  • डायबिटीज यानी हाई ब्लड शुगर की समस्या
  • दिल की बीमारियां जैसे- हार्ट अटैक, हार्ट फेल्योर, कार्डियक अरेस्ट आदि
  • हाई ब्लड प्रेशर की समस्या
  • इम्यून फंक्शन से जुड़ी बीमारियां और कैंसर का खतरा

मोटापे को कुछ लोग बीमारी नहीं मानते हैं, मगर मोटापा दुनियाभर के हेल्थ एक्सपर्ट्स के लिए चिंता का विषय बन हुआ है। दरअसल मोटापा व्यक्ति के मेटाबॉलिज्म और इम्यून सिस्टम को प्रभावित करता है, जिसके कारण व्यक्ति के शरीर में सैकड़ों बीमारियां एक साथ बढ़ती रहती हैं और उसे इस बात का पता भी नहीं चलता है।

Read more articles on Health News in Hindi

Read Next

Dengue Fever: 500 एमजी के बजाए 650 एमजी पैरासिटामोल लेने और आराम करने से दूर होगा डेंगू, उत्तराखंड के CM का दावा

Disclaimer