क्या आप इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि आपको कितना सोना चाहिए?
अक्सर आप ऐसा सुनते हैं कि शरीर की जरूरत से कम सोना सेहत के लिए खतरनाक होता है और यह भी सुनते हैं कि शरीर की जरूरत से ज्यादा सोना भी सेहत के लिए खतरनाक है। ऐसा माना जाता है कि हर व्यक्ति के लिए 7-8 घंटे की नींद जरूरी है। मगर ये आंकड़ा स्वस्थ वयस्क लोगों के लिए है। आइए आज हम आपका ये कंफ्यूजन दूर करते हैं कि आपको कितना सोना चाहिए।
क्यों जरूरी है सोना
उम्र के हिसाब से शरीर को नींद की भी जरूरत पड़ती है। रोजमर्रा के काम करते हुए हमारा शरीर दिनभर में थक जाता है। ऐसे में ऊर्जा और ताजगी दोबारा पाने के लिए हमें नींद की जरूरत पड़ती है। हमारे शरीर की ऊर्जा सिर्फ बाहरी कामों में नहीं बल्कि शरीर के अंदरूनी अंगों के कामों में बहुत अधिक मात्रा में खर्च होती है। इसलिए हर उम्र में शरीर की नींद की जरूरतें अलग-अलग होती हैं।
नवजात (0-3 महीने)
नवजात शिशु को हर दिन 14-17 घंटे की नींद लेनी चाहिए। हालांकि 11-13 घंटे की नींद उसके लिए पर्याप्त है लेकिन छोटे शिशुओं को 19 घंटे से ज्यादा नहीं सोने की सलाह दी जाती है। शिशुओं को ज्यादा नींद की जरूरत पड़ती है क्योंकि उनके अंगों का विकास तेजी से होता है, जिसके लिए ढेर सारी ऊर्जा की जरूरत पड़ती है।
इसे भी पढ़ें:- ये 6 आदतें उम्र से पहले बना रही हैं आपको बूढ़ा, लाइफस्टाइल में करें जरूरी बदलाव
शिशु (4-11 महीने)
शिशुओं के लिए 12-15 घंटे की नींद की सलाह दी जाती है। छोटे शिशुओं के लिए कम से कम 10 घंटे की नींद जरूरी है। हालांकि इतने छोटे शिशुओं को भी 18 घंटे से अधिक नहीं होनी चाहिए। इस उम्र तक शिशु कई तरह की गतिविधियां करने लगता है इसलिए उसकी नींद थोड़ी कम हो जाती है।
छोटे बच्चे (1-2 साल)
छोट बच्चों के लिए 11-14 घंटों की नींद की सलाह दी जाती है। आमतौर पर इस उम्र के बच्चे 10 घंटे से ज्यादा सोते हैं। शोध बताते हैं कि 9 से 16 घंटे तक की नींद इस उम्र के बच्चों के लिए पर्याप्त है।
छोटे बच्चे (3-5 साल)
3 से 5 साल के बच्चे अमूमन स्कूल जाने लगते हैं और वहां कई तरह की गतिविधियों में भाग लेते हैं। इसलिए ऐसे बच्चों के लिए 10-13 घंटे की नींद की सलाह दी जाती है। हालांकि इस उम्र तक आजकल बच्चों को कार्टून, फिल्मों, गेम्स आदि की लत लग जाती है, जिसके कारण वो कम सोते हैं। मगर माता-पिता को किसी भी हालत में इस उम्र के बच्चों को 10 घंटे जरूर सुलाना चाहिए।
बच्चे (6-13 साल)
थोड़े बड़े बच्चों (6-13 साल) को 9-11 घंटे नींद की सलाह दी जाती है। इनके लिए 7 से कम और 11 से ज्यादा घंटे की नींद सही नहीं मानी जाती। बच्चे इस उम्र तक शारीरिक और मानसिक गतिविधियों में समय देने लगते हैं इसलिए कम से कम 8-10 घंटे की नींद इनके लिए जरूरी है।
किशोर (14-17 साल)
किशोरावस्था (14-17 साल) में 8-10 घंटे की नींद की सलाह दी गई है। किशोरावस्था में बच्चे शारीरिक रूप से ज्यादा सक्रिय रहते हैं। इसके साथ ही धीरे-धीरे उनका शरीर और हार्मोन्स में कई तरह के बदलाव हो जाते हैं, जिससे उनमें किशोरों वाले गुण आ जाते हैं। ऐसे बच्चों को कम से कम 7-8 घंटे जरूर सोना चाहिए।
इसे भी पढ़ें:- नाइट शिफ्ट में करते हैं काम, तो ऐसे रखें अपना ख्याल
वयस्क (18-25 साल और 26 से 64 साल)
वयस्कों (18-25 साल) के लिए 7-9 घंटों की सलाह दी गई है लेकिन इन्हें 6 घंटे से कम और 11 घंटे से अधिक नहीं होनी चाहिए। अधेड़ (26-64 साल) के लिए व्यस्कों की तरह सोने की सलाह दी गई है।
बुजुर्ग (65 साल से ज़्यादा)
बुजुर्ग (65 साल से ज़्यादा) के लिए 7-8 घंटे की नींद की सलाह दी गई है। इन्हें 5 घंटे से कम और 9 घंटे से अधिक नहीं सोना चाहिए। तो आप भी अपनी उम्र के हिसाब नींद लीजिए।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Miscellaneous In Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version