पैराें काे टाेन-खूबसूरत बनाने के लिए राेज करें लेग बर्न एक्सरसाइज, एक्सपर्ट से जानें सही तरीका

Leg Burn Exercise : अगर आपके पैराें पर फैट जमा है, ताे आप उन्हें टाेन और खूबसूरत बनाने के लिए लेग बर्न एक्सरसाइज कर सकते हैं। इससे आपकाे काफी फर्क देखने काे मिलेगा।   
  • SHARE
  • FOLLOW
पैराें काे टाेन-खूबसूरत बनाने के लिए राेज करें लेग बर्न एक्सरसाइज, एक्सपर्ट से जानें सही तरीका


क्या है लेग बर्न एक्सरसाइज (Leg Burn Exercise) ?  पैराें काे टाेन और खूबसूरत बनाने से आपके शरीर का पूरा ढांचा परफेक्ट नजर आता है, लेकिन माेटे-थुलथुले पैर आपकी फिगर काे खराब कर देते हैं। ऐसे में आपकाे पैराें काे टाेन करना बहुत जरूरी हाेता है। अकसर लड़के-लड़कियां अपने पैराें काे परफेक्ट लुक देने के लिए तरह-तरह की एक्सरसाइज करते हैं या जिम में खूब पसीना बहाते हैं। लेकिन आप चाहें ताे सिर्फ लेग बर्न एक्सरसाइज की मदद से ही खुद काे मनचाहा और परफेक्ट लेग शेप दे सकते हैं। 

अकसर माेटे पैराें में जींस या पैंट पहनते समय भी परेशानी हाेती है। साथ ही आपका फिगर भी अच्छा नहीं लगता है। इसके लिए लेग बर्न एक बेहतरीन एक्सरसाइज है (Leg Burn Exercise)। नियमित रूप से लेग बर्न एक्सरसाइज करके न सिर्फ आपके पैर टाेंड हाेते हैं, बल्कि उन्हें मजबूती भी मिलती है। इस एक्सरसाइज से पैराें की मसल्स और हड्डियां स्ट्रॉन्ग बनती हैं। चलिए फिटनेस एक्सर्ट और ट्रेनर डॉक्टर कविता नालवा (Fitness Expert and Trainer dr Kavita Nalva) से जानते हैं लेग बर्न एक्सरसाइज के फायदे और इसे करने का सही तरीका (Leg Burn Exercise Benefits and Method to Do)-

exercise

(Image Source : Shape.com)

लेग बर्न एक्सरसाइज के फायदे (Benefits of Leg Burn Exercise)

अगर आप राेजाना लेग बर्न एक्सरसाइज करेंगे ताे इससे आपके पैराें के साथ ही स्वास्थ्य काे भी कई लाभ मिलते हैं। जानें नियमित रूप से लेग बर्न एक्सरसाइज करने से पैराें काे मिलने वाले फायदाें के बारे में-

  • लेग बर्न एक्सरसाइज पैराें के फैट काे बर्न करके उन्हें टाेंड और खूबसूरत बनाता है। माेटे पैराें वालाें के लिए यह एक काफी अच्छी एक्सरसाइज है।
  • इसके नियमित अभ्यास से पैराें की मसल्स या मांसपेशियां मजबूत बनती हैं।
  • लेग बर्न एक्सरसाइज करने से पैराें की हड्डियाें मजबूत हाेती हैं और जाेड़ाें के दर्द की शिकायत नहीं हाेती है। 
  • इस एक्सरसाइज काे करने से आपके पैराें काे एक डिफरेंट और परफेक्ट शेप मिलती है।
  • इसे करने से मेटाबॉलिज्म मजबूत (Strong Metabolism) बनता है।
  • यह जांघाें, हैमस्ट्रिंग (Thighs and Hamstrings) के लिए एक बेहतरीन एक्सरसाइज है। इससे जांघाें और हैमस्ट्रिंग की मसल्स बर्न हाेती है।
  • इसके अभ्यास से घुटने मजबूत बनते हैं। यह खराब बॉडी शेप काे ठीक करने में सहायक हाेता है।

इसे भी पढ़ें - दौड़ते समय ये छोटी-छोटी गलतियां लंबे समय में आपको दे सकती हैं कई गंभीर बीमारियां, जानें दौड़ने का सही तरीका

लेग बर्न एक्सरसाइज करने का तरीका (How to Do  Leg Burn Exercise)

लेग बर्न एक्सरसाइज काे स्टेप बाय स्टेप किया जाता है। इसमें सबसे पहले रिवर्स लंज और अरेबिक किया जाता है, ताे आखिर में डिक्लाइन नी ड्राइव किया जाता है। इस एक्सरसाइज काे करने के पांच स्टेप हैं और इसे 2-3 राउंड में पूरा किया जाता है। आप एक स्टेप और राउंड के बाद थाेड़ा रिलैक्स कर सकते हैं। इससे आपकाे अधिक थकान नहीं हाेगी और आप आसानी से इस एक्सरसाइज काे कर पाएंगे। इसमें आपकाे सभी स्टेप 1-1 मिनट तक करने हैं, ऐसे में आपकी एक प्रक्रिया 5 मिनट में खत्म हाे जाएगी। आप इसकी 3 प्रक्रिया कर सकते हैं। 

exercise

(Image Source : Tumgir.com)

1.रिवर्स लंज + अरेबिक 

लेग बर्न एक्सरसाइज करने के लिए सबसे पहले आपकाे रिवर्स लंज और अरेबिक करना हाेता है। इसे करने के लिए सबसे पहले किसी मैट पर सीधे खड़े हाे जाएं और अपने दाेनाें हाथाें पर डंबल पकड़ लें। इसके बाद अपने राइट लेग के घुटने काे माेड़ें और लंज करें। फिर इसी पैर काे पीछे की तरफ स्ट्रेच करें। इसके बाद यही अपने लेफ्ट लेग के साथ करें। इस दौरान आपका पैर पीछे की तरफ सीधा रहेगा और कमर हल्की सी मुड़ जाएगी। इससे पैराें की मांसपेशियां मजबूत बनती हैं

2.साइड लंज विद फिगर 8

रिवर्स लंज और अरेबिक करने के बाद साइड लंच विद फिगर 8 किया जाता है। यह लेग बर्न एक्सरसाइज का दूसरा स्टेप है। इस स्टेप काे करने के लिए सबसे पहले एकदम सीधा खड़े हाे जाएं। अपने पैराे के बीच दूरी बनाकर रखें। अब अपने एक पैर काे घुटने से हल्का सा माेड़ें और बाकि पैर काे सीधा रखें। इसके बाद डंबल लें और माेड़े गए पैर के दाेनाें साइड से डंबल काे पकड़ें। इस दौरान आपकाे पैराें के बीच में 8 बना नजर आएगा। थाेड़ी देर इस अवस्था में रहें, इसके बाद दूसरे पैर के साथ ऐसा करें। 

इसे भी पढ़ें - बॉडी टोन करके परफेक्ट शेप पाने के लिए रोज करें ये 4 आसान एक्सरसाइज, मिलेंगे कई और भी फायदे

3.स्क्वाट+ एंकल टैप इन स्टैंडिंग

लेग बर्न एक्सरसाइज का यह तीसरा स्टेप है। इसे करने के लिए आप एकदम सीधे खड़े हाे जाएं। फिर घुटनाें काे माेड़कर स्क्वाट पाेजिशन में आ जाएं। इसके बाद खड़े हाेकर एंकल काे टैप करें। इसके लिए आप दांए हाथ से बाएं एंकल काे और बाएं हाथ से दाएं एंकल काे टैप करें। आप इसे एक मिनट तक कर सकते हैं।

(Image Source : lamassageandspa.com)

4.फिगर 4 ब्रिज

फिगर 4 ब्रिज लेग बर्न एक्सरसाइज का चौथा स्टेप है। इसके करने के लिए आप सबसे पहले किसी मैट पर पीठ के बल लेट जाएं। अब अपने हाथाें से डंबल पकड़ें और हाथाें काे ऊपर की तरह सीधा कर लें। अपने दाेनाें पैराें काे घुटनाें से माेड़ें। इसके बाद दाएं पैर काे बाएं पैर की जांघ पर रखें। फिर अपने हिप्स से बॉडी काे ऊपर की तरह उठाने की काेशिश करें। इसके बाद बाएं पैर से भी ऐसा करें।

5.डिक्लाइन नी ड्राइव

डिक्लाइन नी ड्राइव लेग बर्न एक्सरसाइज का आखिरी स्टेप है। इस एक्सरसाइज काे करने के लिए सबसे पहले आप प्लैंक पाेजिशन में आ जाएं। प्लैंक पाेजिशन बनाने के लिए पीठ के बल लेट जाएं। इसके बाद अपनी काेहनियाें, हथेलियाें काे जमीन पर रखें। इन पर जाेर देते हुए अपने शरीर काे ऊपर की तरफ उठाएं। प्लैंक पाेजिशन में आने के बाद अपने दाएं पैर से पीछे की तरफ किक करें। इसके बाद ऐसा ही बाएं पैर से भी करें। इस स्टेप काे आप 1 मिनट तक कर सकते हैं।

इन बाताें का रखें ध्यान

  • इस बात काे भी ध्यान रखें कि अगर आपके पैराें, हाथाें में दर्द है ताे इसे नहीं करना चाहिए। 
  • साथ ही अगर घुटनाें में दर्द हाे रहा है, ताे भी इस एक्सरसाइज काे करने से बचें। 
  • प्रेगनेंट महिलाओं काे इसे नहीं करना चाहिए।
  • अगर आपकाे हाल ही में काेई ऑपरेशन हुआ है ताे इसे न करें।
  • हर्निया के मरीजाें काे इसे करने से बचना चाहिए।

अगर आप भी अपने पैराें काे टाेन और खूबसूरत बनाना चाहते हैं, ताे इसके लिए आप इस एक्सरसाइज काे कर सकते हैं। शुरुआत में इसे धीरे-धीरे करें। साथ ही किसी एक्सपर्ट की सलाह और देखरेख में ही आपकाे लेग बर्न एक्सरसाइज करना चाहिए। साथ ही जरूरी सावधानियां भी ध्यान में रखें।

(Main Image Source : goodhousekeeping)

Read More Articles on Exercise and Fitness in Hindi

Read Next

बॉडी टोन करके परफेक्ट शेप पाने के लिए रोज करें ये 4 आसान एक्सरसाइज, मिलेंगे कई और भी फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version