दौड़ते समय ये छोटी-छोटी गलतियां लंबे समय में आपको दे सकती हैं कई गंभीर बीमारियां, जानें दौड़ने का सही तरीका

दौड़ते वक्त अक्सर लोग गलती करते हैं, जिससे उन्हें पैर, घुटने व कई प्रकार की बीमारी की संभावना रहती है। डॉक्टर व एक्सपर्ट से जानें सही से कैसे दौड़ें।
  • SHARE
  • FOLLOW
दौड़ते समय ये छोटी-छोटी गलतियां लंबे समय में आपको दे सकती हैं कई गंभीर बीमारियां, जानें दौड़ने का सही तरीका

दौड़ना हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक है। रनिंग हमें स्वस्थ रखने के साथ ही दिमागी तौर पर संतुलित रखता है। लेकिन दौड़ने से पहले और बाद में कुछ चीजों का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। क्योंकि दौड़ने के लिए गलत तरीकों को अपनाने से हमारे स्वास्थ्य पर गलत प्रभाव पड़ता है। इसलिए दौड़ते समय सही स्टेप्स का हमेशा ध्यान रखना चाहिए। अगर सही स्टेप्स पर ध्यान नहीं देंगे, तो हड्डी संबंधी कई समस्याएं हो सकती हैं। इस संबंध में हमने हमने हड्डी के डॉक्टर सौरव चौधरी से बात की। उन्होंने बताया कि दौड़ते समय घुटने का दर्द होना आम है। घुटने में होने वाले इस दर्द को रनर्स नी भी कहा जाता है। घुटने के साथ पैर की एड़ी और उंगलियों में दर्द होती है। दौड़ते समय सही स्टेप्स का इस्तेमाल नहीं करने के कारण दर्द होता है। तो आइए इस आर्टिकल में हम जानते हैं कि दौड़ते वक्त किन-किन बातों का ख्याल रखना चाहिए, जिससे आगे चलकर हमें बीमारियों व परेशानियों का सामना न करना पड़े।

दोड़ने की सही टेक्निक को करें फॉलों

ऑर्थोपेडिक सर्जन बताते हैं कि दौड़ते समय घुटनों को स्थिर रखें और ज्यादा ऊपर लेकर न ले जाएं। दौड़ते समय पहले शरीर पर ज्यादा लोड नहीं देना चाहिए। शुरू में थोड़ा वॉक कर लें। अगर पहले दिन ही ज्यादा दौड़ेंगे, तो पैर की मांसपेशियों पर एक साथ ज्यादा भार पड़ेगा। इसलिए हल्का दौड़ें, जिससे शरीर में दर्द और खिंचाव नहीं हो। 

दौड़ने से पहले वॉर्म अप है जरूरी

जमशेदपुर स्थित जेआरडी स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स के एथलीट प्रज्ज्वल कुमार ने बताया कि दौड़ने से पहले हमेशा शरीर को वार्मअप करना चाहिए। बिना वार्मअप के दौड़ने से शरीर के मसल्स में दर्द हो सकता है। पहले थोड़ा-थोड़ा स्टेप लेकर दौड़ें। दौड़ कर आने के बाद प्रोटीन वाला खाना खाएं। सही स्टेप लेकर नहीं दौड़ने से घुटने, एड़ी, काल्फ, हाइमस्टाइन मसल्स में दर्द हो सकता है। अगर बहुत दिन बाद दौड़ रहे हैं, तो साइड पेन हो सकता है। साइड पेन पेट के नीचे होता है।

Running Shoes

सही जूतों का करें चयन

एथलीट हो या फिर आम आदमी दौड़ने के समय हमेशा सही जूतों का चयन करना चाहिए। मौजूदा समय में स्पोर्ट्स शू अच्छी गुणवत्ता के बाजार में मिल रहे हैं। कोशिश करें कि उनकी खरीदारी करके ही रनिंग करें। यदि आप लोकल जूते पहनेंगे या फिर चपड़े के जूते पहकर रनिंग करेंगे तो इससे आपके पैर को नुकसान पहुंच सकता है।

इसे भी पढ़ें : Bodybuilding Tips: बिना पाउडर और सप्लीमेंट के नैचुरल बॉडी बनाने के लिए क्या खाएं और क्या करें?

दौड़ते समय सही स्टेप का यूज करें ( एथलीट से बातचीत के अनुसार)

  • दौड़ने से पहले वार्म अप कर लें
  • दौड़ने समय रनिंग शूज पहनें
  • बिना जूते के दौड़ने से एड़ी और घुटनों पर ज्यादा लोड पड़ेगा और दर्द शुरू हो जाएगा, जूता पहनकर दौड़ना आरामदायक होता है
  • दौड़ते वक्त हाथों को आगे-पीछे करते समय शरीर से ज्यादा दूर नहीं रखें, बता दें कि दौड़ते समय हाथ का पुजिशन काफी महत्व रखता है। पांव का स्टेप लंबा रखें, ऊंचा नहीं रखें
  • शोल्डर लेवल या फिर नॉर्मल दूरी पर ही पैरों के स्टेप रखें, इससे ज्यादा बड़ा स्टेप दौड़ने के वक्त नहीं लें
  • दौड़ते समय एड़ी को जमीन पर नहीं रखें, अगर एड़ी रखेंगे, तो घुटने पर लोड आएगा, इससे घुटने का दर्द हो सकता है
  • दौड़ते समय एड़ी का सहारा नहीं लें, एड़ी का सहारा लेने से घुटने में दर्द होती है। इसके लिए पैरों को आगे की तरफ स्विंग न करके पीछे की तरफ स्विंग करें। एड़ियों को हमेशा ट्रैक से कुछ ऊपर रखें, ताकि एड़ी से शॉक घुटने तक न लगे
  • पैरों को जमीन पर रखते समय पैरों को बाहर की ओर नहीं रखें, इससे मोच आ सकती है
  • दौड़ते समय बाइसेप्स और फोरआर्म के बीच 90 डिग्री का एंगल होना चाहिए
  • बॉडी को आगे की तरह को झुकाकर दौड़ें, इससे शरीर का भार घुटनों पर नहीं पड़ेगा और दर्द भी नहीं होगा। जब पैर आपके शरीर के सामने आता है, तो  मतलब होता है कि आप दौड़ना बंद कर रहे हैं, जिसका असर घुटने पर पड़ता है
  • अगर आप पहली बार या कई माह बाद दौड़ रहे हैं, तो दौड़ने से पहले वॉक जरूर करें, नहीं तो मसल्स पर खिंचाव होगा
  • अगर आपका वजन ज्यादा है, तो पहले वॉक करके वजन कम कर लें, नहीं तो दौड़ने से घुटने, कमर में दर्द हो सकता है इसके लिए आप एक्सरसाइज के साथ ही हेल्दी डाइट लें
Running Tips

गलत ढंग से दौड़ने पर कमर व घुटना दर्द की हो सकती है समस्या

  1. घुटने में दर्द : दौड़ते समय सबसे ज्यादा घुटने में दर्द की समस्या होती है। इसके लिए दौड़ते समय एड़ी का सहारा नहीं लें।
  2. मांसपेशियों में दर्द : दौड़ते समय वार्मअप कर लें, नहीं तो मांसपेशियों और मसल्स में दर्द होगी।
  3. एड़ी में दर्द : दौड़ते समय जूते का इस्तेमाल करें, नहीं तो एड़ी और घुटने में दर्द शुरू हो जाएगा ।
  4. काल्फ के नीचे दर्द : एकाएक दौड़ने से काल्फ के नीचे हड्डी में दर्द शुरू हो जाता है।
  5. हाइमस्टाइन मसल्स में दर्द : अगर हम एक दो माह बिना शरीर के स्ट्रैचिंग किए दौड़ते हैं, तो हाइमस्टाइन मसल्स में दर्द शुरू हो जाता है।
  6. साइड पेन : बहुत दिन बाद दौड़ना शुरू करने से भी समस्या होती है।

दौड़ते समय मॉइश्चर रोधी कपड़े पहनें 

दौड़ते समय शरीर का तापमान और शरीर का हार्ट रेट बढ़ जाता है। अगर ट्रेडमिल या फिर इनडोर ट्रैक पर दौड़ते हैं, तो शॉर्ट्स या टी-शर्ट पहन सकते हैं। लेकिन यदि आप कम तापमान वाली जगह पर दौड़ रहे हैं, तो आपको शरीर को गर्म करने वाले कपड़े पहनने होंगे। पसीना से कपड़ा भींगे नहीं, इसलिए मॉइश्चर रोधी कपड़े पहनें।

सही रनिंग के लिए एक्सपर्ट की लें सलाह

लोगों को लगता है दौड़ना आसान है। लेकिन सही तरीके से दौड़ने के लिए सही जानकारी का होना भी जरूरी है। यदि इसे न किया जाए तो आपको पैर संबंधी बीमारी हो सकती है। इसके लिए आप चाहें तो एथलीट या फिर किसी एक्सपर्ट की सलाह के साथ डॉक्टर से परामर्श ले सकते हैं। 

Read More Articles On Diet fitness In exercise fitness

Read Next

Bodybuilding Tips: बिना पाउडर और सप्लीमेंट के नैचुरल बॉडी बनाने के लिए क्या खाएं और क्या करें?

Disclaimer