क्या है डायवर्टीकुलिटिस के लिए डाइट प्लान, जानें कैसे है यह आपके लिए फायदेमंद

अगर आप भी डायवर्टीकुलिटिस की समस्या से परेशान हैं तो इन तरीकों से अपनी डाइट को करें प्लान और जानें कैसे है यह फायदेमंद।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या है डायवर्टीकुलिटिस के लिए डाइट प्लान, जानें कैसे है यह आपके लिए फायदेमंद

डायवर्टिकुलिटिस पेट से जुड़ी एक स्थिति है जिसके कारण आपके पेट के एक हिस्से में सूजन पैदा होने लगती है। ये आपके पाचन तंत्र में मौजूद छोटे पाउच में अस्तर बन जाते हैं।  वे सबसे अधिक बार बड़ी आंत (कोलन) के निचले हिस्से में पाए जाते हैं। आपको बता दें कि ये एक ऐसी स्थिति है जो किसी को भी हो सकती है, लेकिन ज्यादातर ये 40 से ज्यादा उम्र वाले लोगों को अपना शिकार बनाती है। डायवर्टिकुलिटिस की समस्या का असल कारण होता है पेट में सूजन या दर्द जिसके कारण अक्सर ये समस्या देखने को मिलती है। ये स्थिति पाचन तंत्र को बुरी तरह से प्रभावित करती है जिससे बचाव के लिए जरूरी है कि आप बेहतर डाइट के साथ अपने जीवन को बनाए रखें। डायवर्टिकुलिटिस से पीड़ित लोगों का अक्सर ये सवाल होता है कि डायवर्टिकुलिटिस के दौरान किन चीजों का सेवन करना सही है। हम आपको इस लेख में बताते हैं कि डायवर्टिकुलिटिस के दौरान आपको किस तरह की चीजों को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। 

healthy diet

डायवर्टिकुलिटिस के दौरान क्या खाएं

पानी

पानी हमे स्वस्थ रहने के लिए कितनी मदद करता है ये तो आप सभी जानते हैं, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से आप खुद को लंबे समय तक स्वस्थ रख सकते हैं और कई तरह की बीमारियों से दूर रख सकते है। ऐसे ही पानी आपकी डायवर्टिकुलिटिस की समस्या को कम कर सकता है और आपको राहत पहुंचा सकता है। पानी आपके पेट में बनी सूजन को आसानी से कम करता है और आपके पाचन तंत्र में आई रुकावटों को दूर करने का काम करता है। 

इसे भी पढ़ें: भूख भी मिटानी है और वजन भी घटाना है तो जरूर खाएं ये 5 फल, फाइबर से भरे लो-कैलोरी वाले ये फल हैं फायदेमंद

फलों का जूस

ज्यादातर सभी फलों में भारी मात्रा में पोषण होता है जो आपको लंबे समय तक स्वस्थ रखने के साथ गंभीर बीमारियों के खतरे से भी बाहर रखने का काम करते हैं। ऐसे ही ताजे फलों का जूस होता है जो आपको पर्याप्त मात्रा में पोषण देने के साथ आपको कई प्रकार की समस्याओं से दूर रखने का काम करते हैं। डायवर्टिकुलिटिस के दौरान भी आपके लिए ताजे फलों को जूस बहुत ही फायदेमंद होता है जो आपको आसानी से स्वस्थ रख सकता है। आप अपनी डाइट में रोजाना संतरे, मौसमी, अंगूर, जामुन, सेब, अनार, अमरूद आदि जैसे फलों का ताजा जूस पी सकते हैं। 

शोरबा

शोरबा आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा होता है, ये आपको पर्याप्त गर्मी देने के साथ आपके पेट को स्वस्थ रखने में मदद करता है। शोरबा का सेवन करने के बाद आपको अपने पेट में आई सूजन में कमी महसूस हो सकती है और पाचन तंत्र को मजबूत बनाए रख सकते हैं। डायवर्टिकुलिटिस के दौरान भी आप शोरबा का सेवन कर सकते हैं, आप रोजाना शोरबा का सेवन दिन में एक बार जरूर करें। इससे आपको पेट की समस्याओं से आसानी से निजात मिल सकती है और आप कई तरह की समस्याओं से दूर रह सकते हैं। 

healthy diet

इसे भी पढ़ें: गोलो डाइट कैसे है वजन कम करने में मददगार, जानें क्या है इसको अपनाने का सही तरीका

राजमा

राजमा में काफी पोषण मौजूद होता है जो आपको आसानी से आपको पेट की समस्या से दूर रख सकते हैं। राजमा में भी भारी मात्रा में फाइबर होता है जो आपके पेट को मजबूत बनाए रखने का काम करते हैं। राजमा आपको डायवर्टिकुलिटिस की समस्या से आसानी से दूर रख सकता है। 

फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ

फाइबर एक ऐसा पदार्थ है जो आपके पेट को लंबे समय तक कई बीमारियों के खतरे से बचाकर रखता है और आपको किसी भी तरह के भोजन को पचाने में मदद करते हैं। अगर आप अपनी पेट से जुड़ी किसी भी तरह की समस्याओं से लड़ना चाहते हैं तो आप अपनी डाइट में फाइबर युक्त चीजों को शामिल करें। ऐसे ही डायवर्टिकुलिटिस की समस्या के दौरान आप आसानी से फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन कर सकते हैं। 

(इस लेख में डायवर्टिकुलिटिस के लिए डाइट प्लान के बारे में जानकारी दी गई है जिसकी मदद से आपको काफी हद तक राहत मिल सकती है, लेकिन आपको इन चीजों को अपनाने से पहले जरूरी है कि आप किसी डॉक्टर से संपर्क जरूर करें)। 

Read More Articles on Healthy diet in hindi

Read Next

शरीर को किन तरीकों से फायदा पहुंचा सकता है कॉड लिवर ऑयल? जानें इसके नुकसान भी

Disclaimer