भूख भी मिटानी है और वजन भी घटाना है तो जरूर खाएं ये 5 फल, फाइबर से भरे लो-कैलोरी वाले ये फल हैं फायदेमंद

आपको ज्यादा भूख लगती है लेकिन खाते समय वजन बढ़ने का डर भी सताता है, तो ये 5 फल खाएं। ये आपकी भूख तुरंत मिटाते हैं और वजन भी घटाते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
भूख भी मिटानी है और वजन भी घटाना है तो जरूर खाएं ये 5 फल, फाइबर से भरे लो-कैलोरी वाले ये फल हैं फायदेमंद

क्या आपको भी जल्दी-जल्दी भूख लगती है, मगर वजन बढ़ने का डर भी सताता है? अगर ऐसा है, तो कुछ खास फलों का सेवन आपके लिए बहुत लाभदायक हो सकता है। फल हमेशा सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं क्योंकि इनमें ढेर सारे पोषक तत्व जैसे- विटामिन्स, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर आदि होता है। ज्यादातर फल मीठे होते हैं और इनमें नैचुरल शुगर की मात्रा भी ज्यादा होती है, इसलिए कई बार इनका जूस पीने से वजन या ब्लड शुगर बढ़ सकता है। लेकिन बहुत सारे फल ऐसे भी हैं, जिनमें शुगर कम होता है, फाइबर ज्यादा होता है और पोषक तत्व भरपूर होते हैं, जिसके कारण ये फल आपकी भूख भी मिटाते हैं और वजन घटाने में भी आपकी मदद करते हैं। आइए हम आपको बताते हैं फाइबर से भरपूर ऐसे ही 5 लो-कैलोरी वाले फल, जो वजन भी घटाते हैं और भूख भी (5 Fiber Rich and Low Calorie Fruits) मिटाते हैं।

सेब खाएं

low calories healthy fruits

सेब एक ऐसा फल है, जिसमें लगभग सभी पोषक तत्व थोड़ी-थोड़ी मात्रा में मौजूद होते हैं। इसीलिए कहा जाता है कि अगर बाकी फलों के बजाय सिर्फ सेब ही रोजाना खाया जाए, तो व्यक्ति को ढेर सारे स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं। सेब में फाइबर बहुत अच्छी मात्रा में होता है, जिसके कारण ये देर तक आपके पेट को भरा रखता है और पाचन को ठीक रखता है। इसके अलावा सेब में कैलोरीज बहुत कम होती हैं, कई महत्वपूर्ण एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं और बहुत अधिक मात्रा में विटामिन्स होते हैं। सेब में मौजूद पेक्टिन (Pectin) नामक तत्व ब्लड शुगर घटाता है, शरीर को डिटॉक्स करता है और कोलेस्ट्रॉल भी घटाने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें: ये 5 सब्जियां दुनियाभर में मानी जाती हैं सबसे ज्यादा हेल्दी, जानें इनमें कौन से पोषक तत्व हैं खास और फायदे

अमरूद खाएं

अमरूद इस मौसम में आने वाला बहुत बढ़िया फल है, जिसमें फाइबर अच्छी मात्रा में होता है। अमरूद खाकर बहुत जल्दी पेट भर जाता है। इसके अलावा अमरूद में विटामिन सी की मात्रा भी होती है, जिसके कारण ये इम्यूनिटी भी बढ़ाता है। अमरूद बारिश के मौसम में परफेक्ट स्नैक है, जिसे आप सुबह या शाम किसी भी समय हल्की भूख लगने पर खा सकते हैं। इसका सेवन कैंसर, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, अपच, कब्ज जैसी समस्याओं में खूब फायदेमंद पाया गया है।

पपीता है फायदेमंद

fruits for weight loss

पपीता भी भूख मिटाने वाला बेहतरीन फल है, जिसके सेवन से आपके शरीर को अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर मिलते हैं। पपीता में पानी की मात्रा भी प्राकृतिक रूप से ज्यादा होती है। इसकी सबसे खास बात है इसमें मौजूद पपाइन नामक एंजाइम, जो आंतों में जाकर प्रोटीन को पचाने में मदद करता है और पाचन की क्रिया को तेज करता है। इससे आपके शरीर को ज्यादा एनर्जी मिलती है और आपका मेटाबॉलिज्म बढ़ने से वजन भी घटता है।

स्ट्रॉबेरीज

fiber rich foods for weight loss

सभी तरह की बेरीज सेहत के लिए फायदेमंद होती हैं क्योंकि ये एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती हैं। स्ट्रॉबेरी इसलिए अच्छी मानी जाती है क्योंकि इसका स्वाद बच्चों को पसंद आता है। स्ट्रॉबेरी के सेवन से शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं और शरीर स्वस्थ रहता है। इसके अलावा स्ट्रॉबेरी हार्ट के लिए फायदेमंद मानी जाती है। भूख लगने पर आप स्ट्रॉबेरी खाकर भी अपना पेट भर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: फ्री रेडिकल्स के कारण आता है बुढ़ापा और घटती है उम्र, ये 3 फूड्स आपको फ्री-रेडिकल्स से लड़ने में करेंगे मदद

पाइन एप्पल

feeling full fruits

पाइन एप्पल यानी अनानास खाना भी सेहत के लिए अच्छा होता है क्योंकि इसमें भी फाइबर यानी रेशे बहुत अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। अनानास में मौजूद फाइबर आपके आंतों में जाकर आंतों की अच्छी तरह सफाई कर देते हैं और मल को मुलायम बनाते हैं। इसलिए इसका सेवन उन लोगों के लिए अच्छा है, जो पेट की समस्याओं से जूझते रहते हैं। इसके अलावा जो लोग वजन घटाना चाहते हैं, वो भी सीमित मात्रा में अनानास का सेवन कर सकते हैं। अनानास में कैलोरीज थोड़ी ज्यादा होती हैं, लेकिन उसी अनुपात में फाइबर भी होता है, जिसके कारण इसे पचाने में आपका शरीर उन एक्सट्रा कैलोरीज को बर्न कर लेता है। इसलिए अनानास खाने से आपकी भूख भी मिटती है और शरीर पर एक्सट्रा कैलोरीज का बोझ भी नहीं आता है।

ये 5 फल तो आपके लिए फायदेमंद हैं ही। साथ ही वजन घटाने के लिए आप कोई भी साबुत फल सीमित मात्रा में खा सकते हैं। फलों में मौजूद शुगर आपके शरीर को नुकसान नहीं पहुंचाता है क्योंकि इसमें फाइबर पर्याप्त मात्रा में होता है। हालांकि वेट लॉस के दौरान फलों का जूस पीना फायदेमंद नहीं माना जाता है।

Read More Articles on Healthy Diet in Hindi

Read Next

सर्दियों में जिम जाने और एक्सरसाइज करने में हो रही है आलस? वेट लॉस के लिए बिस्तर पर ही लेट कर करें ये 10 योग

Disclaimer