क्या आपने कभी लेबियल फ्यूजन (Labial Fusion) के बारे में सुना है? यह एक वजाइना रोग है, जो ज्यादातर छोटी उम्र की लड़कियों में देखने को मिलता है। यह रोग सामान्य नहीं है, लेकिन बहुत पीड़ादायक (Sore) है। लेबियल फ्यूजन वह स्थिति होती है, जिसमें वजाइना के ऐंट्रेंस पर लगे छोटे इनर लिप्स (Inner Lips) एक साथ जुड़ जाते हैं। कुछ मामलों में लेबियल फ्यूजन से वजाइना की ओपनिंग पूरी तरह से बंद हो जाती है। इसमें सिर्फ आगे की तरफ थोड़ी-सी जगह बची होती है, जहां से यूरीन पास (Urine Pass) किया जा सके। लेबियल फ्यूजन को ओबिलियल फ्यूजन (Obelial Fusion), वल्वार फ्यूजन (Vulvar Fusion) और लेबियल एग्लूटीनेशन (Labial Agglutination) के नाम से भी जाना जाता है। फोर्टिस हॉस्पिटल, नोएडा की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अराधना सिंह से जानें लेबियल फ्यूजन के लक्षण, कारण और इलाज के बारे में-
इनमें ज्यादा देखी जाती हैं लेबियल फ्यूजन की समस्या (Labial Fusion Problem is Seen More in These)
3 महीने से 6 वर्ष की आयु वाली करीब 2 प्रतिशत बच्चियों में लेबियल फ्यूजन की समस्या देखने को मिलती है। करीब 1 से 2 वर्ष की आयु की बच्चियां इससे सबसे अधिक प्रभावित होती हैं। इसका प्रभाव उन महिलाओं पर भी पड़ सकता है, जिन्होंने शिशु को जन्म दिया है। इसके साथ ही मेनोपॉज (Menopause) के दौर में भी महिलाएं लेबियल फ्यूजन से गुजर रही होती हैं। यह समस्या टीनएज लड़कियों (Teenage Girls) में देखने को नहीं मिलती है, क्योंकि उनके शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन (Estrogen Hormone) बनने लगता है।
लेबियल फ्यूजन के लक्षण (Symptoms of Labial Fusion)
लेबियल फ्यूजन के लक्षण बहुत ही सामान्य होते हैं। इसमें लड़कियों, महिलाओं को कभी-कभी असहनीय दर्द उठता है। वजाइना के इनर लिप्स जुड़ने की यह स्थिति बेहद पीड़ादायक होती है। कुछ मामलों में वल्वा (Valva) में दर्द भी हो सकता है। इसमें ज्यादातर यूरीन पास (Urine Pass) करने के बाद दर्द होता है। लेबियल फ्यूजन से पीड़ित महिलाओं में यूरीन पास करने के बाद भी पेशाब बूंद-बूंद कर टपकता रहता है। इसके साथ ही पेशाब करने में भी तकलीफ होती है। कुछ मामलों में महिलाएं बाइक चलाते समय उसके संपर्क में आने से भी वजाइना में दर्द की शिकायत करती हैं। वजाइना से डिस्चार्ज निकलना भी लेबियल फ्यूजन का एक लक्षण है।
लेबियल फ्यूजन के कारण (Causes of Labial Fusion)
वैसे तो अभी तक लेबियल फ्यूजन की सटीक वजहों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन इन कारणों की वजह से यह समस्या हो सकती है।
- - एस्ट्रोजन हॉर्मोन के स्तर का कम होना
- - उस जगह पर कुछ त्वचा संबंधी समस्या होना
- - पर्सनल हाइजीन का ध्यान न रखना
- - प्रजनन अंगों की झिल्लियों में इरिटेशन
इसे भी पढ़ें - वजाइना में एलर्जिक रिएक्शन क्यों होता है? जानें 5 कारण और लक्षण
वल्वा की जांचकर इसका पता लगाया जा सकता है। आमतौर पर पीड़िता इसे खुद नहीं पहचान सकती है।
लेबियल फ्यूजन का इलाज (Treatment of Labial Fusion)
लेबियल फ्यूजन का इलाज करवाना है कि नहीं यह केस पर निर्भर करता है।
- - अगर रोगी में इसका कोई लक्षण नहीं दिखाई देता तो यौन अवस्था में पहुंचने पर यह खुद ही ठीक हो सकता है, क्योंकि टीनएज में शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन विकसित होता है जिससे यह समस्या ठीक होने लगती है।
- - हालांकि, अगर रोगी में इसके लक्षण दिखाई दे रहे हैं तो इसका इलाज करवाना जरूरी हो जाता है। इसके लिए डॉक्टर उस जगह पर एस्ट्रोजन युक्त क्रीम (Estrogen Rich Cream) लगाने की सलाह देते हैं। इसके कुछ साइड इफेक्ट्स (Side Effects) भी होते हैं जैसे खून बहना और स्तनों के आकार का बढ़ना। डॉक्टर एस्ट्रोजन क्रीम के साथ या उसकी जगह कुछ स्टेरॉइड (Steroid) लगाने की सलाह भी दे सकते हैं।
- - दुर्लभ मामलों में जहां क्रीम प्रभावी साबित नहीं होती हैं, वहां मैनुअल या सर्जिकल की जरूरत पड़ सकती है। आमतौर पर ऐसा तब किया जाता है, जब पीड़िता को पेशाब करने में समस्या हो रही हो या क्रीम प्रभावी साबित न हो।
- - सभी तरह के इलाज के बाद अच्छी हाइजीन अपनाना भी बहुत जरूरी होता है।
इसे भी पढ़ें - कई कारणों से होता है वजाइना के आसपास कालापन, जानें इसे दूर करने के नैचुरल तरीके
अगर आपकी छोटी बच्ची या आप खुद लेबियल फ्यूजन से पीड़ित हैं, तो लक्षण दिखने पर इसे नजरअंदाज बिल्कुल न करें। यह एक कष्टदायक रोग है, लेकिन इलाज करने पर इसे ठीक किया जा सकता है। कुछ स्थितियों में यह खुद ही ठीक हो जाता है। अगर आपको भी ऊपर बताए गए लक्षण नजर आए तो अपनी स्त्री रोग विशेषज्ञ से जरूर मिलें।
Read More Article on Women's Health in Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version