सर्दियों में अक्सर घरों में गोभी का पराठा बनता ही है। नाश्ते में तो लोग इसे बहुत पसंद करते हैं। वैसे सिर्फ पराठों की बात करें, तो ये पंजाब का परंपरागत नाश्ता है। पर आज भारत में इसे हर जगह इसे पसंद किया जा रहा है। पराठे कई प्रकार के होते हैं, जैसे आलू, मूली, पनीर, सत्तू और गोभी आदि। पराठे गर्म तासीर के होते हैं। इसकी गर्म तासीर आपको सर्दी-जुकाम से बचाए रख सकती है। वहीं एक प्लेट गोभी के पराठे के साथ प्लेट में कई और चीजें भी खाने को मिलती हैं। इस प्लेट में दो गोभा के पराठे के साथ एक कटोरी दही, मक्खन, चटनी और अचार आदि भी होता है। मतलब कुल मिलाकर इस एक प्लेट नाश्ते को खाकर कोई भी न्यूट्रिएंट्स, विटामिन और मिनरल्स की एक अच्छी मात्रा पा सकता है। पर क्या आप जानते हैं कि एक प्लेट गोभी के पराठे से आप कुल कितनी कैलोरीज ले लेते हैं? नहीं न! तो इसे जानने के लिए 'ऑन्ली माई हेल्थ' ने डॉ. सिमरन सैनी से बात की, जो एक न्यूट्रीशनिस्ट हैं। आइए हम आपको बताते डॉ. सिमरन सैनी ने इसके बारे में क्या कहा।
डॉ. सिमरन सैनी बताती हैं कि पहले तो आप देखे कि आपके इस थाली में गोभी के पराठे के अलावा क्या-क्या है। उन्होंने बताया कि आमतौर पर घरों में इस थाली में गोभी के पराठे के अलावा मक्खन, दही, हरी चटनी और अचार आदि भी होता है। अब पहले इनके न्यूट्रीशनल वैल्यू को देख लेते हैं-
- 1 गोभी का पराठा- 218 किलो कैलोरीज
- दही- 59 कैलोरी
- मक्खन का एक क्यूब- 36 कैलोरी
- 1 चमच हरी चटनी में- 4 कैलोरी
डॉ. सिमरन सैनी कहती हैं अब हमें एक गोभी के पराठे को बनानी वाली चीजें और उसकी न्यूट्रीशनल वैल्यू को भी देखना चाहिए-
- गेहूं के आटे की 102 कैलोरी (0.25 कप)
- तेल की 60 कैलोरी (0.50 बड़ा चम्मच)
- 15 कैलोरी प्याज (0.25 कप, कटा हुआ)
- फूलगोभी की 6 कैलोरी (0.25 कप)
- अदरक की कैलोरी (0.25 चम्मच)
- नमक की 0 कैलोरी, (0.25 चम्मच)
इसे भी पढ़ें : Know Your Plate: जानें आपकी सेहत पर क्या फर्क पड़ता है, जब आप खाते हैं एक प्लेट मक्के रोटी और सरसों का साग
यानी कि 1 गोभी के पराठे से मिलने वाली कैलोरीज को देखें, तो
- टोटल कैलोरी- 218 किलो
- फैट- 79 कैलोरी
- प्रोटीन-22 कैलोरी
- कार्बोहाइड्रेट- 123 कैलोरी
- डाइट्री फाइबर-4.7ग्राम
- कोलेस्ट्रोल- 75 प्रतिशत
1 गोभी के पराठे के पोषक तत्वों की बात करें, तो
- विटामिन-ए 0.3%
- विटामिन- बी -12 0.0%
- विटामिन -बी -6 %
- विटामिन- सी 23.8%
- विटामिन- ई 7.6%
- कैल्शियम- 1.4%
- कॉपर- 1.9%
- फोलेट- 5.6%
- आयरन -1.2%
- मैग्नीशियम -2.0%
- मैंगनीज -4.9%
- फास्फोरस 2.4%
गोभी के पराठा से स्वास्थ्य लाभ-
डॉ. सिमरन का मानें, तो गोभी के पराठे खाने के कई फायदे भी हैं। दरअसल भले आपको गोभी का पराठा भारी लगता हो, पर इसे खाने से आपके शरीर में फाइबर की मात्रा बढ़ जाती है। इस तरह ये आपके पेट के लिए अच्छा होता है। वहीं इससे कोलेस्ट्रोल भी कम हो जाता है। इसनें विटामिन-बी1 भी होता है, जो कि एक एंटिऑक्सीडेंट है और शरीर को कई हानिकारक बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करता हैं। वहीं इसमें फास्फोरस की अच्छी मात्रा भी होती है, जो आपके हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक माना जाता है।
गोभी के पराठा खाने के नुकसान और उपाय-
इस तरह डॉ. सिमरन सैनी बताती हैं कि आपने एक प्लेट गोभी का पराठा खाकर 317 किलो कैलोरी गेन कर ली। इसका मतलब ये भी है कि आपने ने अपने पूरे दिन के कैलोरी का एक बड़ा हिस्सा इस थाली को खाकर प्राप्त कर ली है। ये सारी चीजें आपके लिए पूरी तरह से हेल्दी नहीं हो सकती है। इतना फैट आपको मोटा बना सकता हैं। साथ ही डायबिटीज और ब्लड प्रेशर से पीड़ित लोगों के लिए ये काफी हैवी और अनहेल्दी खाना हो जाता है। जो लोग वेट लूज कर रहे हैं, उनके लिए तो ये पूरी तरह से नुकसान देह है। इसलिए ऐसे लोगों को चाहिए कि वे इस थाली में कुछ चीजों को कम करें। इसके लिए-
-पराठा बनाते वक्त घी का प्रयोग न करें, ऑलिव ऑयल चुनें।
-मीठी दही की जगह नॉमल दही का प्रयोग करें।
इसे भी पढ़ें : हरा या लाल, कौन सा सेब होता है ज्यादा सेहतमंद? जानें दोनों में अंतर और फायदे
इसके अलावा गोभी के पराठे की कैलोरी बर्न करने के लिए करें आप कुछ व्यायाम, एक्सरसाइज और योग आजि कर सकते हैं। इसके अलावा भी आफ इन चीजों ककी मदद से गोभी के पराठे की कैलोरी बर्न कर सकते हैं। जैसे-
- 22 मिनट तक साइकिल चलाएं
- 16 मिनट रनिंग
- 6 किलोमिटर वॉकिंग
- 37 मिनट स्विमिंग
Read more articles on Healthy-Diet in Hindi
Read Next
Green VS Black Cardamom: हरी या काली इलायची... कौन सी है ज्यादा फायदेमंद? जानें इनके बीच का अंतर
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version