
सर्दियों का मौसम ही कुछ ऐसा होता है, जब कि आप हमेशा कुछ अच्छे खाने की तलाश में रहते हैं। ऐसे में आप कभी अपनी रसोई कुछ डिशेज बनाकर मजा लेते हैं, तो कभी बाहर से कुछ टेस्टी खाना ऑर्डर कर। लेकिन बाहर की चीजें अधिक खाना आपको बीमार बना सकता है, तो क्यों न घर में ही कुछ नया ट्राई किया जाए। यहां हम आपको कुछ टेस्टी-लजीज डिशेज की रेसेपी और उनसे मिलने वाली कैलोरीज के बारे में आपको बता रहे हैं। जिससे आप तस्सली और आराम से इन्हें अपनी रसोई में बना सकते हैं। आज हम आपको शेफ मनीष महरोत्रा के दिशा निर्देशों में आपको आलमंड स्वीट पोटैटो पोमेग्रेनेट चाट और कारमेलाइज्ड सेसमे स्मोक्ड आलमंड की रेसेपी बता रहे हैं, जो स्वाद के साथ सेहत को दुरूस्त रखने में मददगार हैं।
आलमंड स्वीट पोटैटो पोमेग्रेनेट चाट
यह बहुत ही आसयान और जल्दी बनने वाली डिश है। आलमंड स्वीट पोटैटो पोमेग्रेनेट चाट काफी स्वादिष्ट होता है और इस डिश में स्वाद का गजब तड़का तब लगता है, जब कि आप इसे सफेद मटर रगड़ा के साथ बनाएं। यह काफी यूनिक डिश है आप इसे अपने घर पर आए मेहमानों, दोस्तों और ऑफिस कलीग को खिलाकर वाहवाही ले सकते हैं। आइए यहां जानिए इसे बनाने का तरीका:
सर्विंग: 1 व्यक्ति के लिए
तैयारी का समय: 10-15 मिनट
खाना पकाने का समय: 10 मिनट
सामग्री:
- बादाम (छिला हुआ) - 15 ग्राम
- उबले हुए शकरकंद - 30 ग्राम
- अनार के (छिला हुआ) - 5 ग्राम
- सफेद मटर - 20 ग्राम
- प्याज (कटा हुआ) - 5 ग्राम
- टमाटर (कटा और बीज निकालकर) - 5 ग्राम
- चाट मसाला - 2 ग्राम
- हरी मिर्च - 1 ग्राम
- नींबू का रस - 3 मिलीग्राम
- ताजा धनिया - 1 ग्राम
- पुदीना चटनी - 10 मिलीग्राम
- सौंठ की चटनी - 15 मिलीग्राम
- लाल मिर्च पाउडर - 1 ग्राम
बनाने का तरीका:
- सबसे पहले आप सफ़ेद मटर रगडा बनाएं। इसके लिए आप सफेद मटर को अच्छी तरह से पकने तक उबालें।
- अब आप कटा हुआ प्याज, कटा हुआ टमाटर, हरी मिर्च, ताजा धनिया, नींबू का रस, लाल मिर्च पाउडर और चाट मसाला मिलाएं।
- अब आप एक अलग कटोरे में, बादाम, अनार और शकरकंद लें।
- इसमें आप सौंठ की चटनी, नींबू का रस, चाट मसाला और कटा हरा धनिया के साथ हल्का छिड़काव करें और इसे हल्के से टॉस करें।
- फिर आप एक सर्विंग प्लेट पर, सफेद मटर रगडा को मोल्ड करें और उसके ऊपर बादाम चाट डालें। अब आप धनिया की पत्तियों से गार्निश करके सर्व करें।
आलमंड स्वीट पोटैटो पोमेग्रेनेट चाट और व्हाइट मटर रगड़ा से मिलने वाली कैलोरीज:
- कैलोरी- 174 प्रोटीन- 7.3 ग्राम
- कुल वसा- 9 ग्राम सैचुरेटेड फैट- 0.5 ग्राम
- मोनोअनसैचुरेटेड फैट- 4.6 ग्राम पॉलीअनसेचुरेटेड फैट- 1.8 ग्राम
- कार्बोहाइड्रेट - 16 ग्राम फाइबर - 1.5 ग्राम
- कोलेस्ट्रॉल - 0 मिलीग्राम सोडियम - 5.4 मिलीग्राम
- कैल्शियम - 59 मिलीग्राम मैग्नीशियम - 63 मिलीग्राम
- पोटेशियम - 305 मिलीग्राम विटामिन ई - 3.9 मिलीग्राम
इसे भी पढें: खाली पेट ऑफिस भागने की रहती है जल्दी तो बस 5 मिनट में तैयार करें ये 4 ब्रेकफास्ट
कारमेलाइज्ड सेसमे स्मोक्ड आलमंड
सर्विंग: 4 लोगों के लिए
तैयारी का समय: 15 मिनट
खाना पकाने का समय: 10 मिनट
सामग्री:
- बादाम - 400 ग्राम
- सफेद और काले तिल - 100 ग्राम
- चीनी - 150 ग्राम
- रोजमैरी - 10 ग्राम
- मिर्च पाउडर - 10 ग्राम
- समुद्री नमक (वैकल्पिक) - 10 ग्राम
बनाने का तरीका:
- सबसे पहले आप एक पैन में, बादाम को रोस्ट कर लें और इसे ठंडा होने के लिए रख दें ताकि यह कुरकुरे हो जाए।
- अब आप एक अलग पैन में, चीनी लें और इसे कारमेलाइज्ड होने दें।
- अब इसमें भुने हुए बादाम डालें और जब बादाम चाशनी में अच्छे लिपट जाएं, तो आप इसमें मिर्च पाउडर डालें। यह इसे एक अच्छा रंग देगा।
- इसके बाद आप एक साफ ट्रे पर इन्हें निकालें और इसे सफेद तिल और सेंधा नमक के साथ कोट करें।
- अब एक लकड़ी का कोयला जलाएं और उसमें इस कटोरे को रख दें। इसके बाद आप इसमें कुछ रोजमैरी और बादाम जो कि तिल के साथ लेपित हैं, उन्हें स्मोक्ड करें।
- आप इन्हें एक एयरटाइट कंटेनर में स्टोर कर लें। आप चाहें, तो इसमें किसी अन्य मसाले जैसे- लौंग, दालचीनी, जीरा आदि के साथ स्मोकी स्वाद ले सकते हैं।
इसे भी पढें: बच्चों से लेकर बड़ो तक की पसंदीदा ड्रिंक है वेगन हॉट चॉकलेट, जानें इससे मिलने वाली कैलोरीज
कारमेलाइज्ड सेसमे स्मोक्ड आलमंड से मिलने वाली कैलोरीज:
- कैलोरी - 3448 प्रोटीन - 104 ग्राम
- कुल वसा - 243.3 ग्राम सैचुरेटेड फैट - 21 जी
- मोनोअनसैचुरेटेड फैट - 147.3 ग्राम पॉलीअनसेचुरेटेड फैट - 71.8 ग्राम
- कार्बोहाइड्रेट- 260.7 ग्राम फाइबर - 44.9 ग्राम
- कोलेस्ट्रॉल - 0 मिलीग्राम सोडियम - 11 मिलीग्राम
- कैल्शियम - 2506 मिलीग्राम मैग्नीशियम - 1423 मिलीग्राम
- पोटेशियम - 3268 मिलीग्राम विटामिन ई - 105.1 मिलीग्राम
इन दोनों डिशेज से मिलने वाली कैलोरी को बर्न करने के लिए आपको हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करने की जरूरत होती है, जिसमें-
- मॉर्निंग वॉक- 30 मिनट या 1 घंटे
- साइकिलिंग- 30 मिनट
- एरोबिक एक्सरसाइज- 30 मिनट
फायदे
- बादाम से बनी ये दोनों ही डिशेज डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद हैं।
- क्योंकि इन दोनों डिशेज में बादाम महत्वपूर्ण सामाग्री है, जिसकी वहज से यह आपकी याददाश्त और मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती है, इसलिए इससे बनी ये डिशेज आपकी मेमोरी पावर को बेहतर बनाने में सहायक हैं।
- यह आपके हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देकर आपको दिल की बीमारियों से दूर रखने में सहायक हैं।
- बादाम में पौटेशियम की काफी अच्छी मात्रा और सोडियम की कम मात्रा होती है, जिसकी वजह से यह आपके रक्त संचार सुचारू बनाने और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने में मदद करता है।
- यह आपकी त्वचा और बालों के लिए भी बेहद फायदेमंद है।
Inuts: Chef Manish Mehrotra, Corporate Chef, Old World Hospitality.
Read More Article On Healthy Diet In Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version