क्या लहसुन खाने से बढ़ता है ब्लड प्रेशर? पढ़ें एक्सपर्ट की राय और जानें लहसुन से ब्लड प्रेशर कम करने का तरीका

हाई ब्लड प्रेशर में लहसुन खाना फायदेमंद है या क्या लहसुन खाने से बढ़ता है ब्लड प्रेशर? जानें इन सवालों का जवाब। 
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या लहसुन खाने से बढ़ता है ब्लड प्रेशर? पढ़ें एक्सपर्ट की राय और जानें लहसुन से ब्लड प्रेशर कम करने का तरीका


हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) मौजूदा वक्त की बड़ी समस्याओं में से एक हैं और कई गंभीर बीमारियों का कारण भी। 'कार्डियोलॉजी सोसायटी ऑफ़ इंडिया' की एक रिपोर्ट बताती है कि भारत में हर 5 में से 1 युवा हाई ब्लड प्रेशर यानी की हाइपरटेंशन का शिकार है। यही कारण है कि अब हमारे बीच कम उम्र के लोगों में भी हार्ट अटैक और स्ट्रोक के मामले सामने आ रहे हैं। डब्लूएचओ के एक आंकड़े के मुताबिक, हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) के कारण दुनिया भर में हर साल 70 लाख मौतें होती हैं। हाई ब्लड प्रेशर का प्रत्यक्ष रूप से कोई इलाज नहीं है लेकिन बचाव आपको इस स्थिति से उबारने में मदद कर सकता है। दरअसल हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) है क्या पहले इस बात को जान लेना बहुत ही जरूरी है। हमारे शरीर में बह रहे रक्त द्वारा धमनियों पर डाले गए दबाव को ब्लड-प्रेशर कहते हैं। यह किसी भी व्यक्ति को किसी भी उम्र में अपना शिकार बना सकता है। इसलिए सावधानी ही इसका सबसे बड़ा इलाज है। हाई ब्लड-प्रेशर को ‘साइलेंट किलर’भी कहते हैं। हाई ब्लड प्रेशर शरीर के अन्य अंगों को भी प्रभावित करता है।

blood presurre

कई खतरनाक बीमारियों का कारण लहसुन

ब्लड प्रेशर शरीर में कई तरह की परेशानियां पैदा कर सकता है। हाई ब्लड प्रेशर ह्रदय रोगों, डायबिटीज, ब्रेन हैमरेज जैसी कई खतरनाक बीमारियों का प्रमुख कारण है। सही खानपान और जीवनशैली में कुछ बदलाव ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं। लेकिन एक चीज, जो लोगों को सबसे ज्यादा प्रभावित करती है कि ब्लड प्रेशर में हम क्या खाएं और क्या नहीं। कुछ लोगों को लहसुन का सेवन करना पसंद होता है लेकिन क्या लहसुन ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकता है?  इसका जवाब हर कोई जानना चाहता है। इस लेख में हम आपके इस सवाल का जवाब देने जा रहे हैं कि क्या वाकई में ऐसा संभव है।

इसे भी पढ़ेंः लौटती ठंड ने बना दिया सर्दी-जुकाम का मरीज तो खाएं-पीएं ये 6 चीजें, बहती नाक-बंद गले से मिलेगा छुटकारा

क्या लहसुन खाने से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है? इसका जवाब है नहीं। वास्तव में नियमित रूप से लहसुन का सेवन कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

कुछ अध्ययनों से पता चला है कि लहसुन में प्राकृतिक रोगाणुरोधी और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह अपने एंटीऑक्सीडेंट गुणों के कारण इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता हैं और अध्ययनों से ये सामने आया है कि यह कैंसर और हृदय रोग दोनों को रोकने का काम करते हैं। यहां तक कि यह पेट संबंधी रोगों का भी इलाज कर सकता है।इस प्राकृतिक "अद्भुत दवा" के सबसे आशाजनक कार्यों में से एक ब्लड प्रेशर को कम करने की क्षमता है। दवा की तुलना में लहसुन अवांछित दुष्प्रभावों के बिना आपको ढेर सारे लाभ पहुंचा सकता है।

garlic

ब्लड प्रेशर कम करने के लिए खाएं लहसुन

लहसुन का सेवन बढ़ा देने से आपको अपने स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है और हाई ब्लड प्रेशर से सुरक्षा प्राप्त होती है। हां इस बात का ध्यान जरूर रखें कि लहसुन के सप्लीमेंट को हाइपरटेंशन की दवाओं के विकल्प में प्रयोग न करें। हृदय रोग, दिल का दौरा और स्ट्रोक की संभावना को बढ़ाने के अलावा, अनियंत्रित ब्लड प्रेशर के परिणामस्वरूप किडनी फेल्योर और दृष्टि हानि जैसी कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। अनियंत्रित ब्लड प्रेशर याददाश्त की कमी से जोड़ा जा सकता है।

इसे भी पढ़ेंः ‘साइलेंट किलर’ हाई ब्लड प्रेशर को कम रखने में कारगर हैं ये 10 तरीके, कई रोगों से मिलती है मुक्ति

कैसे काम करता है लहसुन

लहसुन के प्रत्येक लाभकारी प्रभाव के लिए इसके सल्फर युक्त यौगिकों को जिम्मेदार ठहराया जाता है, जिसमें  एलिसिन, डायलील डाइसल्फ़ाइड, डायलील ट्राइसल्फ़ाइड और अन्य शामिल है। लहसुन की तीखी गंध के लिए एलिसिन मुख्य रूप से जिम्मेदार होता है।

लहसुन में मौजूद एंजाइम

लहसुन में मौजूद एंजाइम एलिनेज ऑक्सीजन, गर्माहट और पानी द्वारा सक्रिय हो जाता है।  यही कारण है कि लहसुन को पकाया जाता है और गंधहीन सप्लीमेंट का यूज किया जाता है। लहसुन का तेल, कच्चे लहसुन की तुलना में न तो उतनी गंध देता है और न ही उसमें इतने शक्तिशाली औषधीय प्रभाव होते हैं इसलिए हमेशा कच्चा लहसुन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद साबित होता है।

सोर्स (Quora Wall from Julia Evelyn, Medical Researcher at Abudo)

Read More Articles On Other Diseases in Hindi

Read Next

इन बीमारियों की वजह से पेशाब से आती है दुर्गंध, जानें इस बदबू को दूर करने का तरीका

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version