फेस योग: बरकरार रखें चेहरे की मुस्कान और निखार, 57 मांसपेशियों को रखें तनावमुक्त

फेस योग के बारे में लोगों को ज्यादा नॉलेज नहीं है। ऐसे में आई फोकस योग, स्किन टाइट योग, माउथवॉश योग, मछली योग आदि के बारे में पता होना बेहद जरूरी है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
फेस योग: बरकरार रखें चेहरे की मुस्कान और निखार, 57 मांसपेशियों को रखें तनावमुक्त

योग को दिनचर्या में जोड़ने से शरीर तंदरुस्त रहता है। और आप तरोताजा महसूस करते हैं। क्या आप जाने हैं कि योग चेहरे की सुंदरता को भी बरकरार रखने में करता है। जी हां, हम बात कर रहे हैं फेस योग की। अपने चेहरे की सुंदरता बनाए रखने के लिए महंगे- महंगे प्रोडक्ट नहीं बल्कि योग जरूरी है। फेस योग के बारे में हर कोई नहीं जानता। लेकिन इसके बारें में पता होना बेहद जरूरी है। प्राकृतिक सुंदरता बनाए रखने के लिए योग बेहद कारगर उपाय है। साथ ही नाक फुलाना या सुकड़ने से आपके चेहरी की बनावट पर भी बहुत प्रभाव पड़ता है। बता दें कि फेस योग से चेहरे को सही रूप भी दिया जा सकता है। इसके लिए आपको बस रोज थोड़ा सा समय निकालना होगा। फेस योग से रक्त संचार सही तरीके से होता है। इससे मांसपेशियां भी सुदृढ़ होती हैं। पढ़ते हैं आगे...

face yoga

आई फोकस योग-

अपनी आइब्रो को बेहतर बनाने के लिए ये योग बेहद कारगर है। इसे करने के लिए जितना हो सके उतना अपनी आंखों को चौड़ाएं। अब थोड़ी दूरी पर रखी किसी भी वस्तु को 10 सेकेंड तक फोकस करें। ऐसा करीब 4 से 5 बार करें। कुछ दिनों बाद असर दिखने लगेगा। आप आई फोकस योग को सुबह के वक्त करें।  

स्किन टाइट योग-

इस योगासन का काम आपकी ठुड्डी, गर्दन और जबड़े की मांसपेशियों को सुदृढ़ बनाना है। इसके अलावा चेहरे पर कसाव और झुरियों को दूर करता है। इसे करने के लिए अपनी गर्दन को घड़ी की सुई की तरह घुमाएं। कुछ देर तक ऐसा करते रहें फिर आराम अवस्था में बैठ जाएं। इस तीरकों को अपनाकर आप तेहरे की बनावट में बदलाव ला सकती हैं।

चिन लिफ्ट योग

यदि आपको डबल चिन से परेशानी है तो आप इस योग को कर सकते हैं। इस योग से गर्दन और जबड़े पर भी स्ट्रेच पड़ता है। इसे करने के लिए सबसे पहले आपको ऊपर की तरफ देखना होगा अब अपने होठों को चुमने वाली पॉजिशन में ले आएं और कुछ समय तक ऐसे ही रहें। 

इसे भी पढ़ें- Yoga For Beauty: चेहरे की सुंदरता को बढ़ाते हैं ये 2 योगासन, तन और मन को रखते हैं तंदरूस्‍त

माउथवॉश योग

आज कल ज्यादातर लोग डबल चिन की समस्या से परेशान हैं। ऐसे में आपको जानकर खुशी होगी कि इस योग से काफी हद तक डबल चिन की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। इस योग को करने के लिए आपको अपने मुंह में हवा भरनी होगी और भीतर से उस हवा को एक गाल से दूसरे गाल पर टच करवाना होगा। ऐसा कम से कम 5 से 6 बार करें। इससे आपके गालों की चर्बी भी दूर होती है। 

मछली योग

इस योग से गालों की मांसपेशियों को मजबूती दी जाती है। साथ ही वे मुलायम भी बनी रहती हैं। इसके लिए आपको अपने गालों को अंदर की तरफ खींचना होगा और अपने मुंह का आकार मछली की तरह बनाना होगा। थोड़ी देर तक ऐसा ही करें। 

इसे भी पढ़ें- स्किन टाइप के हिसाब से बनाएं अपना DIY फेस वॉश, सभी स्किन प्राब्‍लम्‍स से मिलेेगा छुटकारा

जीभ योग

हमारी जीभ कभी भी लप लपा सकती है। ऐसे में अगर आपको पता चले की ये जबड़े के लिए काफी असरदार है तो? जी हां, हम बात कर रहे हैं जीभ योग की। इस योग से आपके जबड़े की शेप अच्छी बनती है। इस योग में आप अपने मुंह से जीभ को बाहर निकालें और थोड़ी देर तक ऐसे ही रखें। ऐसा करने के बाद अपने मुंह को खोले और गर्दन व गले को ऊपर की तरफ खींचे। ऐसा करने से कुछ समय बाद ही असर दिखेगा। 

Read More Aticles on YOGA

Read Next

जानें क्या है हलासन और अर्धमत्स्येंद्रासन? डायबिटीज़ के रोगियों के लिए है बेहद लाभकारी

Disclaimer