सुहागन महिलाओं के लिए करवाचौथ का व्रत बहुत खास और उत्साह से भरपूर होता है। महिलाएं इस दिन अपने पति की लंबी उम्र के लिए उपवास रखती हैं और सोलह श्रृगांर करती हैं। महिलाएं पति की सलामती और लंबी उम्र के लिए महिलाएं करवाचौथ का व्रत रखती हैं। इस साल ये व्रत 24 अक्टूबर को किया जा रहा है। मान्यता है कि द्वापर युग में द्रौपदी ने यह व्रत किया था, जिसके बाद पांडवों को महाभारत के युद्ध में विजय मिली थी। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रही हैं। लेकिन अक्सर देखा जाता है कि व्रत के दौरान महिलाएं शाम के वक्त काफी बुझी बुझी और सुस्त हो जाती हैं। इस व्रत में फल फ्रूट तो दूर पानी भी नहीं पीना होता है। इस दिन सिर्फ सरगी के दौरान महिलाएं खा सकती हैं। इसलिए यह जरूरी है कि सरगी में आप ऐसी चीजों का सेवन करें जिससे आप दिनभर एर्नजेटिक और एक्टिव रहें। आज हम आपको ऐसे ही कुछ फूड्स के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आपको सरगी में खाना चाहिए।
सरगी में करें इन चीजों का करें सेवन
- सरगी में फेनिया खाना बहुत अच्छा माना जाता है। सेहत के लिहाज से भी यह बहुत फायदेमंद है। इस मिश्रण में प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट भरपूर मात्रा में होता है, जो दिन भर एनर्जी से भरपूर रखता है।
- फल और ड्राई फ्रूट्स के बिना सरगी अधूरी मानी जाती है। यदि आप सुबह दूध के साथ ड्राई फ्रूट्स खाएंगे तो आपको भरपूर विटामिन और मिनरल्स मिलेंगे। इससे सारा दिन थकान महसूस नहीं होती।
- सुबह खाली पेट एक सेब जरूर खाएं। इससे पूरे दिन न ही आपको गैस की समस्या होगी और न ही आप सुस्त रहेंगी। इससे आपको कई तरह के विटामिन्स और मिनरल भी मिलेंगें
- नारियल गिरी और नारियल पानी शरीर को ठंड़ा रखने में मददगार हैं। इसे सुबह खाने में जरूर शामिल करें।
इसे भी पढ़ें: क्यों नहीं करना चाहिए पीरियड्स के दौरान व्रत? जानें करवाचौथ व्रत के लिए जरूरी टिप्स
करवाचौथ के व्रत में बरतें ये सावधानियां
- करवा चौथ का व्रत खोलने के बाद कई बार महिलाएं अधिक तैलीय और उच्च कैलोरी युक्त भोजन कर लेती हैं। दिन भर भूखे रहने के कारण ऐसा होना लाज़मी भी हैं। लेकिन आप चाहें तो इन तैलीय और उच्च कैलोरी युक्त व्यंजनों से बचकर भी करवा चौथ के भोजन का मजा ले सकती हैं। इससे आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।
- करवा चौथ के व्यंजनों के साथ ही मिठाइयों और फलों को भी महत्त्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे में आप अपना व्रत कोई फल खाकर भी खोल सकती हैं।
- जब भी आप करवा चौथ का व्रत खोलें तो ध्यान रखें कि आप पूरा दिन खाली पेट थी, इसीलिए आपको कुछ भी हैवी खाने से पहले फलों का जूस, पानी या कोई तरल पदार्थ जैसे सूप इत्यादि पीना चाहिए। इससे आप व्यंजनों का मजा भी ले सकती हैं और व्रत के बाद होने वाली कमजोरी से भी बच सकेंगी।
- करवा चौथ के दिन आप स्वस्थ रहने के लिए दूध की चाय के बजाय ग्रीन टी या लेमन टी ले सकती हैं, इससे आपको उपवास करने में भी आसानी होगी।
इसे भी पढ़ें: व्रत पर क्या खाएं और क्या नहीं ताकि शरीर रहे स्वस्थ, जानें खान-पान से जुड़े जरूरी टिप्स और सावधानियां
- करवा चौथ में सर्गी (सास की ओर से बहू को दी जाने वाली मिठाई या अन्य कोई खाद्य पदार्थ) बहुत महत्वपूर्ण होती है। सर्गी को महिलाएं अक्सर घर पर ही बनाना पसंद करती हैं। ऐसे में आप सर्गी में मीठा कम डालकर या फिर डायबिटीज से पीडि़त महिलाएं सर्गी बनाते समय शुगर फ्री उत्पादों का प्रयोग कर सकती हैं।
- मीठें व्यंजनों के रूप में आप खीर भी ले सकती हैं। खीर को अधिक पौष्टिक बनाने के लिए उसमें ड्रायफ्रूट्स डाल सकती हैं। साथ ही दूध और पानी की मात्रा का भी खीर बनाते समय ध्यान रखें।
- आमतौर पर करवा चौथ के अवसर पर महिलाएं तैलीय भोजन जैसे पूरी, आलू, पनीर इत्यादि बनाती हैं। ऐसे में आप इसके बजाय पनीर के पकवान कम तेल में बना सकती हैं।
- मिठाइयों में आप ड्रायफ्रूट्स से भरपूर मिठाईयां ले सकती हैं जिनमें मीठे की मात्रा कम से कम हो।
- तैलीय चीजों के बजाय आपको हल्का-फुल्का खाना लेना चाहिए ये आपकी हेल्थ के लिए फायदेमंद होगा।