
करवा चौथ के रोज सुहागनें और लड़कियां अन्न जल का त्याग कर अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। करवा चौथ के उपवास में महिलाएं चंद्रमा के निकलने पर अपने पति के हाथ से पानी पीकर और कुछ खाकर ही अपना उपवा
यूं तो हर उपवास का अपना महत्व होता है, लेकिन करवा चौथ की बात जरा हटकर है। करवा चौथ का दिन किसी भी महिला के लिए खास होता है। इस दिन का इंतजार वे पूरे साल बड़ी बेसब्री से करती हैं। करवा चौथ के रोज सुहागनें और लड़कियां अन्न जल का त्याग कर अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। करवा चौथ के उपवास में महिलाएं चंद्रमा के निकलने पर अपने पति के हाथ से पानी पीकर और कुछ खाकर ही अपना उपवास खोलती हैं। चलिए जानते हैं करवा चौथ के दिन उपवास खोलने के बाद खान-पान में कैसी सावधनियां अपनानी चाहिए।
करवा चौथ के व्रत में खानपान में बरतें ये सावधानियां
ऑयली फूड खाने से बचें
करवा चौथ का व्रत खोलने के बाद कई बार महिलाएं अधिक तैलीय और उच्च कैलोरी युक्त भोजन कर लेती हैं। दिन भर भूखे रहने के कारण ऐसा होना लाजमी भी हैं। लेकिन आप चाहें तो इन तैलीय और उच्च कैलोरी युक्त व्यंजनों से बचकर भी करवा चौथ के भोजन का मजा ले सकती हैं। इससे आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।
इसे भी पढ़ेंः छोटा सा काजू वजन घटाने, आंखों और बालों की चमक बढ़ाने में है फायदेमंद, जानें इसके अन्य फायदे
फल खाकर खोलें व्रत
करवा चौथ के व्यंजनों के साथ ही मिठाइयों और फलों को भी महत्त्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे में आप अपना व्रत कोई फल खाकर भी खोल सकती हैं।
भारी खाना खाने से बचें
जब भी आप करवा चौथ का व्रत खोलें तो ध्यान रखें कि आप पूरा दिन खाली पेट थी, इसीलिए आपको कुछ भी हैवी खाने से पहले फलों का जूस, पानी या कोई तरल पदार्थ जैसे सूप इत्यादि पीना चाहिए। इससे आप व्यंजनों का मजा भी ले सकती हैं और व्रत के बाद होने वाली कमजोरी से भी बच सकेंगी।
ग्रीन या लेमन टी का सेवन करें
करवा चौथ के दिन आप स्वस्थ रहने के लिए दूध की चाय के बजाय ग्रीन टी या लेमन टी ले सकती हैं, इससे आपको उपवास करने में भी आसानी होगी।
डायबिटीज से पीड़ित महिलाएं खाएं कम मीठा
करवा चौथ में सर्गी (सास की ओर से बहू को दी जाने वाली मिठाई या अन्य कोई खाद्य पदार्थ) बहुत महत्वपूर्ण होती है। सर्गी को महिलाएं अक्सर घर पर ही बनाना पसंद करती हैं। ऐसे में आप सर्गी में मीठा कम डालकर या फिर डायबिटीज से पीडि़त महिलाएं सर्गी बनाते समय शुगर फ्री उत्पादों का प्रयोग कर सकती हैं।
खीर बनाएं
मीठें व्यंजनों के रूप में आप खीर भी ले सकती हैं। खीर को अधिक पौष्टिक बनाने के लिए उसमें ड्रायफ्रूट्स डाल सकती हैं। साथ ही दूध और पानी की मात्रा का भी खीर बनाते समय ध्यान रखें।
इसे भी पढ़ेंः शरीर के इन-इन अंगों पर लगाएं नारियल का तेल मिलेंगे ये 7 जबरदस्त फायदे
इन बातों का भी रखें ध्यान
- आमतौर पर करवा चौथ के अवसर पर महिलाएं तैलीय भोजन जैसे पूरी, आलू, पनीर इत्यादि बनाती हैं। ऐसे में आप इसके बजाय पनीर के पकवान कम तेल में बना सकती हैं।
- मिठाइयों में आप ड्रायफ्रूट्स से भरपूर मिठाईयां ले सकती हैं जिनमें मीठे की मात्रा कम से कम हो।
- तैलीय चीजों के बजाय आपको हल्का-फुल्का खाना लेना चाहिए ये आपकी हेल्थ के लिए फायदेमंद होगा।
चलिए जब बात करवा चौथ के व्यंजनों की हो ही रही है तो हम आपको एक लजींज रेसपी भी बता ही देते हैं। हम आपको बता रहे हैं सेब की खीर बनाने की रेसेपी।
सेब की खीर
खीर भी आपने कई तरीके की खाई होंगी पर सेब की खीर सच मुच बड़ी लाजवाब होती है। और यदि इसे करवा चौथ के मौके पर बना कर खाया और खिलाया जाए तो बात ही क्या। सेब ज्यादातर लोगों को पसंद होता ही है और यह पौष्टिक भी होता है। साथ ही इसका स्वाद में भी लाजवाब होता है। हम आपको बता रहे हैं एप्पल खीर यानी की सेब की खीर बनाने की विधी। जिन लोगों को मीठा बिल्कुल पसंद नहीं है, अगर आप उन्हें यह खीर खिलाएंगी तो उन्हें भी यह बहुत पसंद आएगी। आइये जानते हैं सेब की खीर बनाने की विधि।
सेब की खीर बनाने की विधि
सबसे पहले सेब को छील कर और घिस कर एक मीडियम साइज पैन में डाल लें। अब इसमें चीनी डाल कर हल्की आंच पर तब तक पकाएं जब तक कि चीनी अच्छे से घुल न जाए। अब उसमें दूध और क्रीम मिलाएं और उबलने के लिये छोड़ दीजिये। इसे तक तक चलाते रहें जब तक कि यह क्रीमी न हो जाए। आपकी सेब की खीर तैयैर है। इसके बाद इसमें थोड़े ड्राई फ्रूट्स डाल कर सर्व करें।
Read More Articles On Miscellaneous in Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
- करवाचौथ का व्रत
- करवाचौथ के व्यंजन
- करवाचौथ पर क्या खाएं
- करवाचौथ पर क्या बनाएं
- करवा चौथ
- खान-पान से जुड़े जरूरी टिप्स
- करवा चौथ व्रत
- tips for healthy karwa chauth vrat
- Karva chauth diet tips
- karwa chauth vrat and food
- What to eat after Karwa Chauth
- What to eat befor Karwa Chauth
- foods to avoid in karva chauth