Doctor Verified

काजू खाने से दूर होती हैं पुरुषों की ये 5 समस्याएं, इस तरह से करें सेवन

Cashew Benefits for Male: काजू खाना पुरुषों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। जानें, काजू के फायदे-
  • SHARE
  • FOLLOW
काजू खाने से दूर होती हैं पुरुषों की ये 5 समस्याएं, इस तरह से करें सेवन


Cashew Benefits for Male in Hindi: स्वस्थ रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स ड्राई फ्रूट्स खाने की सलाह देते हैं। पुरुषों को भी अपनी डाइट में नट्स को जरूर शामिल करना चाहिए। वैसे तो आप बादाम, किशमिश, पिस्ता या काजू आदि का सेवन कर सकते हैं। लेकिन इस लेख में हम आपको पुरुषों के लिए काजू के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। काजू खाने से पुरुषों की फर्टिलिटी बढ़ती है। काजू, पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन के स्तर को बढ़ाने में भी मदद करता है। इसके अलावा, काजू हार्ट हेल्थ के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। तो आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं पुरुषों के लिए काजू के फायदे-    

काजू में पोषक तत्व- Nutritional Value of Cashew

  • कार्बोहाइड्रेट्स
  • प्रोटीन
  • फैट्स
  • फाइबर
  • कैलोरीज
  • शुगर
  • सोडियम
  • आयरन
  • कैल्शियम

पुरुषों के लिए काजू के फायदे- Kaju Benefits for Male in Hindi

1- प्रजनन क्षमता बढ़ाए

काजू खाने से पुरुषों की प्रजनन क्षमता बढ़ती है। अगर आप रोजाना काजू का सेवन करेंगे, तो इससे फर्टिलिटी बढ़ेगी। काजू में मौजूद पोषक तत्व पुरुषों की सेहत के लिए जरूरी होते हैं। रोजाना काजू खाने से प्रजनन क्षमता बढ़ती है और आपको संतान सुख प्राप्त हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- रोज पिएं भीगे काजू से बना दूध, जानें इसके फायदे और बनाने का तरीका

kaju benefits

2. टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ाए 

टेस्टोस्टेरोन, एक पुरुष हार्मोन है। पुरुषों के शरीर में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का लेवल सही होना बहुत जरूरी होता है। अगर टेस्टोस्टेरोन का लेवल कम होता है, तो इससे फर्टिलिटी प्रभावित हो सकती है। ऐसे में टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ाने के लिए आप काजू का सेवन नियमित रूप से कर सकते हैं। काजू में सेलेनियम होता है, जो पुरुष शरीर में टेस्टोस्टेरोन के स्तर बढ़ाता है। 3. 

3. हार्ट हेल्थ में सुधार करे

पुरुषों को हार्ट से जुड़ी कई बीमारियों का सामना करना पड़ता है। हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाए रखने के लिए आप काजू का सेवन नियमित रूप से कर सकते हैं। काजू ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रण में रखने में मदद करता है। लेकिन अगर आपको हृदय से जुड़ी कोई बीमारी है, तो काजू का सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करें।

4. दर्द कम करे

काजू का सेवन करने से दर्द और सूजन को भी कम करने में मदद मिलती है। अगर आप दर्द या सूजन से परेशान हैं, तो अपनी डाइट में काजू को शामिल कर सकते हैं। काजू में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो सूजन को कम करते हैं।  

इसे भी पढ़ें- खाली पेट काजू खाने से सेहत को मिलते हैं ये 4 फायदे, जानें अधिक काजू खाने के नुकसान

5. वजन बढ़ाने में मददगार

अगर आप दुबले-पतले शरीर से परेशान हैं, तो भी काजू का सेवन कर सकते हैं। काजू में कैलोरी, फैट और कार्ब्स होते हैं, जो वेट गेन में मदद करते हैं। रोजाना काजू का सेवन करने से आपको वजन बढ़ाने में काफी मदद मिल सकती है। 

kaju beenfits

पुरुष काजू का सेवन कैसे करें?- How to Eat Cashew in Hindi

  • काजू का सेवन आप रोज सुबह खाली पेट कर सकते हैं।
  • काजू को आप दूध में उबालकर भी खा सकते हैं।
  • इसके अलावा, काजू को स्मूदी या शेक आदि में भी मिलाया जा सकता है। 
  • काजू को आप खीर या हलवा आदि में मिलाकर ले सकते हैं।

आप भी अपनी डाइट में काजू को शामिल कर सकते हैं। लेकिन अगर आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो काजू का सेवन एक्सपर्ट की सलाह पर ही करें। 

Read Next

क्या कद्दू के बीजों का सेवन करने से प्रोस्टेट हेल्थ बेहतर होती है? जानें एक्सपर्ट की राय

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version