Poll Dance Benefits in Hindi: जैकलिन फर्नांडीस, सबसे फिट और हेल्दी एक्ट्रेसेस में से एक हैं। लोग उनके फिटनेस के कायल हैं और उन्हें फॉलो करते हैं। जैकलिन अपनी फिटनेस की वीडियो और फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। वैसे तो फिट रहने के लिए रोजाना जैकलिन एक्सरसाइज करती हैं। इसके अलावा, जैकलिन को पोल डांस करना भी बेहद पसंद है। पोल डांस, जैकलिन का फिटनेस सीक्रेट है। आप चाहें तो फिट और हेल्दी रहने के लिए पोल डांस का कर सकते हैं। आइए, जानते हैं पोल डांस करने के फायदे-
पोल डांस करने के फायदे- Poll Dance Benefits in Hindi
1. हाथों और कंधों की मांसपेशियां मजबूत बनती हैं
पोल डांस करने से आपके हाथों और कंधों की मांसपेशियां मजबूत बनती हैं। दरअसल, पोल डांस करते हुए ज्यादातर मूव्स हाथों और कंधों का इस्तेमाल करने से होते हैं। ऐसे में हाथों और कंधों की स्ट्रेंथ बनती हैं और मसल्स स्ट्रॉन्ग होती हैं।
2. हैप्पी हार्मोन्स रिलीज होते हैं
पोल डांस करने से शरीर में हैप्पी हार्मोन्स रिलीज होते हैं। जब आप पोल डांस करते हैं, तो एंडोर्फिन रिलीज होता है, जो एक हैप्पी हार्मोन है। पोल डांस करने से तनाव दूर होता है। इससे आपको रिलैक्स महसूस होता है।
इसे भी पढ़ें- Lockdown: फिट रहने के लिए एक्ट्रेस कृति खरबंदा कर रही हैं पोल डांस, आप भी जानें इसे करने के स्वास्थ्य लाभ
3. शरीर की ताकत बढ़ती है
पोल डांस करने से शरीर की ताकत भी बढ़ती है। इस डांस को करने से शरीर की थकान दूर होती है और एनर्जी मिलती है। ऐसे में अगर आपको कमजोरी या थकान का अनुभव हो, तो पोल डांस की प्रैक्टिस कर सकते हैं।
4. फैट बर्न होता है
पोल डांस करने से फैट बर्न करने में भी मदद मिलती है। इसे करने से शरीर में जमा एक्स्ट्रा फैट आसानी से बर्न होने लगता है। अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो रोजाना पोल डांस कर सकते हैं। रोजाना पोल डांस करने से आपको फैट और कैलोरी बर्न करने में मदद मिल सकती है।
इसे भी पढ़ें- आपको फिट भी रखते हैं और स्किन का ग्लो भी बढ़ाते हैं ये 5 डांस वर्कआउट, जानें रोज करने के फायदे
5. फ्लैक्सिबिलिटी बढ़ती है
पोल डांस करने से शरीर की फ्लैक्सिबिलिटी भी बढ़ती है। शरीर में लचीलापन लाने के लिए आप रोजाना पोल डांस की प्रैक्टिस कर सकते हैं।