
सर्दियों में बेहतर सेहत और फिटनेस के लिए अच्छे पोषण की जरूरत होती है। अच्छा पोषण आपको संतुलित खानपान से प्राप्त हो सकता है।
सर्दियों में खाने पर ज्यादा जोर दिया जाता है। आयुर्वेद में भी सर्दी के मौसम को खाने के लिए सबसे अनुकूल समय माना जाता है। शरीर की पाचन क्षमता इस मौसम में खुद-ब-खुद बढ़ जाती है। और शरीर के अंदर अंदरूनी गर्मी अधिक पोषक तत्वों को आसानी से पचा लेती है। ऐसे में इस मौसम में भूख ज्यादा लगती है और हमारा मन तला-भुना मसालेदार खाने को करता है। अपनी डाइट में हरी सब्जियां, गाजर, सीताफल, आंबला आदि को जोड़ने से विटामिन बी, कांपलेक्स, आयरन आदि प्राप्त होते हैं। सर्दियों में अक्सर फिजिकल एक्टिविटीज़ कम हो जाती है। ऐसे में अगर खान-पान पर नियंत्रण नहीं रखा गया तो वजन बढ़ने की आशंका बढ़ जाती है। आज हम इस लेख के माध्यम से आपको बताएंगे कि सर्दियों में आप किस तरह से खुद को अच्छा पोषण दे सकते हैं। पढ़ते हैं आगे...
ब्रेकफास्ट जरूरी
अगर आप वजन नियंत्रण रखना चाहते हैं तो इसके लिए खानपान को कम करने की जरूरत नहीं है। खासकर कुछ लोग ब्रेकफास्ट स्किप कर देते हैं जो कि गलत है। ब्रेकफास्ट करने से हमारा दिन एक्टिव रहता है। वहीं लंबे समय तक हमें भूख नहीं लगती है। इसके अलावा ब्रेकफास्ट से मेटाबॉलिज्म बेहतर रहेगा और शरीर में जाने वाली अधिक कैलोरी आसानी से बंद हो जाएगी। लेकिन खाने में मीठा और तला हुआ दूर रखें। साथ ही अपनी डाइट में दही और सलाद को शामिल करें।
अंकुरित अनाज भी खाएं
हफ्ते में 2 दिन अंकुरित अनाज खाना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। बता दें कि अंकुरित अनाज में प्रोटीन और नेचुरल एंजाइम पाए जाते हैं। अगर शरीर में इनकी कमी हो जाए तो मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं। हर दो-तीन दिन पर अंकुरित अनाज खाना जरूरी है और अगर यह संभव नहीं है तो आप हफ्ते में 2 दिन जरूर खाएं। अगर आप की उम्र 40 से ज्यादा है तो अंकुरित अनाज अपनी डाइट में जरूर शामिल करें साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि आप दिन भर में कितना पानी पी रहे हैं।
इसे भी पढ़ें- त्योहार के बाद खुद को डिटॉक्स करना क्यों है ज़रूरी? बता रही हैं एक्सपर्ट
रंगीन सब्जियों का सेवन
सब्जियों में पीली, लाल, सफेद और हरी कलर की चार प्रकार की सब्जियां आती हैं। पीले की बात करें तो सीताफल, शिमला मिर्च आदि आते हैं। वहीं आलू, गोभी, मूली सफेद सब्जियों में गिने जाते हैं। हरी सब्जियों में पत्तेदार और बींस शामिल हैं। वहीं लाल सब्जियों में टमाटर और गाजर को गिना जाता है। ऐसे में अगर आप अलग-अलग रंग की सब्जियों का सेवन करेंगे तो यह आपको विटामिंस देती है और शरीर को तंदुरुस्त बनाने में भी मदद करती है।
एक्सरसाइज जरूर करें
सर्दी में वजन नियंत्रण रखना चाहते हैं तो सिर्फ खाने पर ही नहीं बल्कि फिजिकल एक्टिविटीज पर भी ध्यान देना बेहद जरूरी है क्योंकि इन दिनों सुबह उठकर कुछ लोग एक्सरसाइज नहीं करते हैं। इस कारण उनका वजन जल्दी बढ़ने लगता है इसके पीछे कारण है कि दिन भर में एक व्यक्ति जितनी भी कैलोरी लेता है वह बर्न नहीं कर पाता है। नतीजा यह होता है कि अतिरिक्त वसा उसके शरीर में जमा होने लगता है। अगर आप फिट और तंदुरुस्त रहना चाहते हैं तो सही खान-पान और एक्सरसाइज को अपनी दिनचर्या में जरूर जोड़ें।
इसे भी पढ़ें-सर्दी हो या गर्मी दही खाना है फायदेमंद, यहां जानें दही की न्यूट्रीशनल वैल्यू और इसे खाने के 5 तरीके
Read More Articles on Healthy diet in hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।