दूध में डालकर पिएं ईसबगोल, कब्ज दूर करने से लेकर वजन कम करने तक मिलेंगे 6 फायदे

Isabgol Aur Doodh Ke Fayde: ईसबगोल और दूध का सेवन पेट से लेकर शरीर की कई समस्याओं में फायदेमंद होता है, जानें तरीका।
  • SHARE
  • FOLLOW
दूध में डालकर पिएं ईसबगोल, कब्ज दूर करने से लेकर वजन कम करने तक मिलेंगे 6 फायदे

Isabgol Aur Doodh Ke Fayde: ईसबगोल की भूसी का नाम आपने जरूर सुना होगा। पेट से जुड़ी समस्याओं में ईसबगोल की भूसी बहुत फायदेमंद होती है और इसका सेवन करने से कब्ज और अपच आदि की समस्या में बहुत फायदा मिलता है। आयुर्वेदिक दवाओं को बनाने में भी ईसबगोल का इस्तेमाल किया जाता है। ईसबगोल और दूध सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। दूध और ईसबगोल का एकसाथ सेवन (Isabgol With Milk Benefits) करने से न सिर्फ पाचन से जुड़ी समस्याओं में फायदा मिलता है, बल्कि इससे कई दूसरी समस्याओं में भी फायदा मिलता है। ईसबगोल और दूध का सेवन शरीर का ब्लड शुगर कंट्रोल करने से लेकर कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में भी बहुत फायदेमंद माना जाता है।

दरअसल ईसबगोल में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है और पेट के लिए फाइबर बहुत फायदेमंद होता है। ईसबगोल को अंग्रेजी में साइलियम हस्क ( Psyllium Husk) कहा जाता है। इसके अलावा दूध अनेकों पोषक तत्वों की खान होता है। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन समेत शरीर के लिए उपयोगी लघाग सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं। यही कारण है कि दूध को सुपरफूड माना जाता है। दूध और ईसबगोल का एकसाथ सेवन करने से आपको वजन कम करने से लेकर पेट की समस्याओं को दूर करने तक बहुत फायदा मिलता है।

ईसबगोल और दूध के फायदे- Isabgol With Milk Benefits in Hindi

ईसबगोल और दूध का एकसाथ सेवन करने से शरीर को ये फायदे मिलते हैं-

1. वजन कम करने में फायदेमंद- Isabgol With Milk Benefits For Weight Loss

वजन कम करने के लिए लोग तमाम तरह की डाइट का पालन करते हैं। दरअसल वजन कम करते समय आपको शरीर के पोषण का पूरा ध्यान जरूर रखना चाहिए। वजन कम करने के लिए ईसबगोल और दूध का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। ईसबगोल में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को फायदा पहुंचाता है और वजन कम करने में मदद करता है।

Isabgol With Milk Benefits

इसे भी पढ़ें: शरीर में अगर हैं ये 5 समस्याएं तो भूलकर भी न पिएं दूध, बिगड़ सकती है स्थिति

2. कब्ज की समस्या करे दूर- Isabgol with Milk Benefits for Constipation

कब्ज पाचन से जुड़ी एक गंभीर समस्या है। अनियंत्रित खानपान और खराब जीवनशैली के कारण कब्ज की समस्या हो सकती है। कब्ज को दूर करने के लिए ईसबगोल की भूसी के साथ दूध का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से कब्ज की समस्या दूर होती है और पेट को कई फायदे मिलते हैं।

3. ब्लड शुगर का स्तर करे कंट्रोल- Isabgol with Milk To Control Blood Sugar

शरीर में ब्लड शुगर की मात्रा बढ़ने से डायबिटीज की समस्या होती है। डायबिटीज आज के समय तेजी से बढ़ रही स्वास्थ्य से जुड़ी गंभीर चुनौती है। ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए रोजाना दूध और ईसबगोल खाना फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद जिलेटिन ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में बहुत फायदेमंद होता है।

4. हार्ट के लिए फायदेमंद- Isabgol With Milk Benefits For Heart

दिल की अच्छी सेहत के लिए हेल्दी डाइट बहुत जरूरी है। दिल की बीमारियों के जोखिम को कम करने के लिए और दिल को हेल्दी रखने के लिए ईसबगोल और दूध का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद तत्व शरीर में ट्राइग्लिसराइड को कम करने का काम करते हैं और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में फायदेमंद होते हैं।

5. बवासीर की समस्या में फायदेमंद- Isabgol With Milk Benefits For Piles

बवासीर की समस्या में ईसबगोल और दूध का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। कब्ज और पेट में खराबी बवासीर का सबसे बड़ा कारण होता है। बवासीर की समस्या में खानपान और लाइफस्टाइल का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस समस्या में ईसबगोल और दूध का सेवन बहुत फायदेमंद होता है।

6. डायरिया की समस्या में फायदेमंद- Isabgol With Milk Benefits in Diarrhea

डायरिया की समस्या में ईसबगोल का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। डायरिया होने पर आप ईसबगोल को दूध में मिलाकर पिएं, इससे बहुत फायदा मिलता है। आप चाहें तो डायरिया या दस्त की समस्या में दूध की जगह दही को मिला सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: पेट की हर समस्या का रामबाण इलाज है इसबगोल, जानें इसके सेवन का सही तरीका और 5 फायदे

ईसबगोल पाचन तंत्र और पेट के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसका सेवन हमेशा संतुलित मात्रा में ही करना चाहिए। दूध के साथ ईसबगोल का सेवन रोजाना शाम में करना बहुत फायदेमंद होता है। अगर आप ईसबगोल का किसी बीमारी या समस्या में इस्तेमाल कर रहे हैं, तो सबसे पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

अश्वगंधा, दूध और शहद का करें एक साथ सेवन, मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे

Disclaimer