
Can You Walk With A Slipped Disc: स्लिप डिस्क को हर्नियेटेड डिस्क भी कहा जाता है। यह समस्या तब होती है जब रीढ़ के हड्डी के बीच में मौजूद कुशन जैसी डिस्क का कुछ हिस्सा बाहर निकल जाता है या फट जाता है। ऐसे में आसपास की नसों पर दबाव बनता है, जो दर्द और सुन्नपन का कारण बनती हैं। आमतौर पर इस तरह की समस्या बढ़ती उम्र, चोट लगने के कारण होती है। बहरहाल, आपने सुना होगा कि किसी भी तरह की प्रॉब्लम होने के बाजवूद सामान्य वर्कआउट के तौर पर वॉकिंग की जा सकती है। तो क्या स्लिप डिस्क होने पर भी वॉक करना फायदेमंद होता है या इसका हेल्थ पर कोई बुरा असर पड़ता है? आइए, जानते हैं इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल और हिलिंग टच क्लीनिक के ऑर्थोपेडिक सर्जन और स्पोर्ट्स इंजरी स्पेशलिस्ट डॉ. अभिषेक वैश इस बारे में क्या सलाह देते हैं।
इस पेज पर:-
क्या स्लिप डिस्क के मरीज के लिए वॉक करना फायदेमंद है?- Can We Walk In Slip Disc
-1756946501325.jpg)
विशेषज्ञों की मानें, स्लिप डिस्क होने के बावजूद लोग वॉक कर सकते हैं। यह उनके लिए फायदेमंद भी हो सकता है। हालांकि, इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि वॉक पेनलेस होनी चाहिए। क्यांकि वॉक करने का मकसद स्वास्थ्य में सुधार करना होता है, पेन को बढ़ाना नहीं है। विशेषज्ञ आगे यह सलाह देते हैं कि स्लिप डिस्क के मरीजों को हाई इंटेंस वॉक नहीं करनी चाहिए। उन्हें इसी स्पीड में वॉक करनी चाहिए, जिससे उन्हें तकलीफ न हो। वॉक की स्पीड उन्हें अपनी बॉडी की जरूरत के अनुसार रखनी चाहिए। साथ ही, तब तक वॉक की जा सकती है, जब तक मरीज के लिए सहज हो।
इसे भी पढ़ें: स्लिप डिस्क के मरीजों के लिए फायदेमंद हैं ये 4 योगासन, एक्सपर्ट से जानें करने का तरीका
स्लिप डिस्क में वॉक करने के फायदे
रिकवरी में मददः स्लिप डिस्क होने के बाद व्यक्ति को अपनी स्थिति को समझने उसे स्वीकार करने में काफी समय लगता है। लेकिन, वॉक करने को अपनी रेगुलर एक्टिविटी का हिस्सा बनाना उनकी हेल्थ को फायदा पहुंचाता है। वॉक करने से उनकी स्थिति से रिकवरी होती है और वॉक करने के अन्य लाभी उन्हें मिलने लगते हैं, जैसे ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है।
दर्द में कमीः स्लिप डिस्क होने पर मरीज को काफी दर्द और तकलीफ झेलनी पड़ती है। कभी-कभी दर्द असहनीय हो जाता है। ऐसे में मरीज को डॉक्टर की सलाह पर दर्द कम करने के लिए दवा लेनी पड़ती है। वहीं, अगर स्लिप डिस्क के मरीज नियमित रूप से वॉक करते हैं, तो इसकी वजह से दर्द को मैनेज करने में मदद मिलती है। डॉक्टरों की मानें, तो स्लिप डिस्क में वॉक करने से सूजन में कमी आती है, मसल्स स्ट्रेंथ बढ़ती है, जिससे दर्द से धीरे-धीरे राहत मिलने लगती है।
इसे भी पढ़ें: स्लिप डिस्क के दर्द से राहत दिलाएंगी ये आसान एक्सरसाइज, जानें करने का तरीका
पोस्चर में सुधारः वैसे तो खराब पोस्चर की वजह से कई लोगों को स्लिप डिस्क की समस्या हो जाती है। इसलिए, डॉक्टर हमेशा यह सलाह देते हैं कि आपको अपने पोस्चर पर विशेष ध्यान देना चाहिए। बहरहाल, अगर आप स्लिप डिस्क होने की स्थिति में रेगुलर वॉक करते हैं, तो इसकी वजह से आपके पोस्चर में सुधार होता है, क्यांकि यह शरीर के लचीलेपन को बढ़ावा देता है। साथ ही, स्पाइन को सपोर्ट भी मिलता है।
All Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
FAQ
स्लिप डिस्क में कैसे बैठना चाहिए?
स्लिप डिस्क की समस्या होने पर जरूरी है कि आप अपने बैठने की पोजीशन पर विशेष ध्यान दें। बैठते हुए आप अपनी पीठ सीधी रखें, कुर्सी का सपोर्ट लें, पैरों को जमीन पर रखें। अगर पीठ में दर्द हो, तो एक तकिए या कुशन का सहारा ले सकते हैं।स्लिप डिस्क में दौड़ना चाहिए?
स्लिप डिस्क के मरीजों के लिए दौड़ना सही नहीं होता हे। इससे उनका पेन बढ़ सकता है और रीढ़ की हड्डी में झटका भी लग सकता है। स्लिप डिस्क के मरीजों को दौड़ने के बजाय माइल्ड वॉक करनी चाहिए। इससे पेन को मैनेज करने में भी मदद मिलती है।डिस्क प्रॉब्लम में कौन सी एक्सरसाइज करनी चाहिए?
डिस्क प्रॉब्लम होने पर आपको एक्सरसाइज करनी है या नहीं, इस बारे में एक्सपर्ट से पूछना ज्यादा सही रहता है, क्योंकि मरीज की स्थिति की गंभीरता को समझते हुए एक्सरसाइज करने की सलाह देते हैं। हालांकि, कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि एरोबिक वर्कआउट करने से डिस्क प्रॉब्लम में काफी मदद मिलती है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version
Dec 25, 2025 19:45 IST
Published By : Meera Tagore
