Is Vegan Cheese Healthy in Hindi: आजकल खाने में तरह-तरह के आइटम्स हैं, जिनके बारे में हम शायद ठीक तरह से जानते भी नहीं होंगे। आपने वीगन डाइट के बारे में तो काफी सुना होगा, लेकिन क्या कभी वीगन चीज़ के बारे में सुना है? अगर नहीं, तो इस लेख के बारे में जरूर पढ़ें। वीगन चीज़ एक प्रकार की चीज़ है, जिसे दूध से न बनाकर प्लांट से तैयार किया जाता है। आमतौर पर चीज़ को दूध के जरिए बनाया जाता है। वीगन चीज़ एक प्रकार की नॉन डेयरी प्लांट प्रोडक्ट की सूचि में आती है।
इस चीज़ को बनाने में जानवर का किसी प्रकार का कोई इस्तेमाल नहीं किया जाता है। हालांकि, बहुत लोग शायद इस चीज़ से परिचित नहीं होंगे। लेकिन, इसे अपनी डाइट का हिस्सा बनाना आप लोगों की सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। आइये दिल्ली की डाइटिशियन प्राची छाबरा से जानते हैं वीगन चीज़ क्या है और इसे खाना सेहत के लिए कितना हेल्दी होता है और कितना नहीं? (Is Vegan Cheese More Healthy Than Regular Cheese in Hindi) -
वीगन चीज़ क्या है?
आसान शब्दों या भाषा में समझें तो वीगन चीज़ को जानवर के दूध से नहीं तैयार करके 100 फीसदी प्लांट से बनाया जाता है। यह पूरी तरह से शाकाहारी होती है और आमतौर पर यह सोय, नट्स और वेजिटेबल प्रोटीन आदि से मिलकर बनाई जाती है। हालांकि, सामान्य चीज़ के मुकाबले इसका स्वाद थोड़ा सा बदला हुआ हुआ महसूस होता है। इस चीज़ को खाने से किसी प्रकार का कोलेस्ट्रॉल नहीं बढ़ता है। इस चीज़ को बनाने के लिए कुछ बीजों और यीस्ट ऑयल का इस्तेमाल किया जाता है। इसे बनाने के लिए नट्स को पानी में भिगोकर उसे फर्मेंट किया जाता है, जिसके बाद इस चीज़ को तैयार किया जाता है।
वीगन चीज़ हेल्दी होती है या नहीं?
एक्सपर्ट के मुताबिक वीगन चीज़ खाना आमतौर पर सेहत के लिए हेल्दी हो सकती है। लेकिन, इसका मतलब यह नहीं कि आप नॉर्मल चीज़ को छोड़कर इसका ज्यादा सेवन करने लगें। इसे सीमित मात्रा में खाना आपके लिए फायदेमंद हो सकती है, लेकिन कई बार इसमें मिलने वाला सैचुरेटेड फैट सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है। कुछ वीगन चीज़ में विटामिन्स और अन्य न्यूट्रिएंट्स की भी मात्रा पाई जाती है, जो सेहत के लिए अच्छी होती है। कई बार वीगन चीज़ को बनाने के लिए उसमें एक्स्ट्रा प्रिजर्वेटिव्स मिलाए जाते हैं, जो सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। इसलिए यह कहना भी थोड़ा मुश्किल होगा, कि वीगन चीज़ रेगुलर चीज़ से ज्यादा हेल्दी होती है।
इसे भी पढ़ें - क्या चीज़ खाने से वजन बढ़ता है? जानें रोज चीज़ खाने के फायदे और नुकसान
वीगन चीज़ खाने के फायदे
- वीगन चीज़ में प्रोटीन और कार्ब्स की मात्रा होती है, जिसे खाने से शरीर में प्रोटीन की कमी पूरी होती है।
- इसे खाने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती है, जिससे आप ओवरईटिंग करने से बचते हैं।
- इसमें सैचुरेटेड फैट की मात्रा काफी कम होती है, जिसे खाने से कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहता है।
- कुछ मामलों में इसे खाकर आप अपने वजन को भी कम कर सकते हैं।
- वीगन चीज़ को भी आप पास्ता, बर्गर और अन्य चीजों में मिलाकर खा सकते हैं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version